चंडीगढ़ पंजाब के न्यू चंडीगढ़ में देश की दूसरी सबसे बड़ी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) स्थापित होने जा रही है। पंजाब सरकार ने एनआईवी के साथ सोमवार को एमओयू साइन किया है। अब वायरस की जांच के लिए नमूने पुणे नहीं भेजने पड़ेंगे। पंजाब में एनआईवी रीजनल इंस्टीट्यूट के तौर पर काम करेगी। पंजाब भवन में आयोजित बैठक में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी), पुणे के साथ मेमोरंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। इस समझौते पर पंजाब की ओर से चिकित्सा शिक्षा विभाग की निदेशक डॉ. सुजाता…
Read MoreCategory: Punjab
किसानों के भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर नितिन गडकरी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह
चंडीगढ़ मामला राज्य के 15 जिलों में 25,000 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण करने से संबंधित है। इस प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहीत भूमि पर कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण होगा। इनमें दिल्ली-जम्मू-कटरा, यमुनानगर-अमृतसर, लुधियाना-रोपड़-बठिंडा-डबवाली के अलावा जालंधर और लुधियाना बाइपास शामिल हैं। इस भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावित किसानों का आरोप है कि उन्हें उनकी जमीन के लिए उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा। इसके अलावा अधिग्रहण के तरीके में भी विसंगतियां हैं, जिसके तहत ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे के निकट किसानों को उनके खेतों तक जाने का रास्ता भी नहीं छोड़ा गया है।…
Read Moreसिद्धू के कड़े तेवर करा सकते पार्टी की फजीहत : राजकुमार वेरका
चंडीगढ़ पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू को भले ही प्रदेश अध्यक्ष की कमान मिल चुकी है लेकिन पार्टी में सियासी मतभेद खत्म नहीं हुए हैं। सिद्धू के कड़े तेवर पार्टी में फजीहत करा सकते हैं। विधायक राजकुमार वेरका ने भी सिद्धू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह का खुला समर्थन किया। इन सबके बीच फिरोजपुर में पुलिस ने 64 हजार लीटर कच्ची शराब पकड़ी है। उधर, पंजाब में चीनी मिलें अल्कोहल का उत्पादन करेंगी। चंडीगढ़ में छोला-भटूरा बेचने वाले संजय राणा के पीएम मोदी भी मुरीद…
Read Moreसिद्धू को किसानों ने दिखाए काले झंडे, सिद्धू बोले-किसानों के पास नंगे पांव जाऊंगा
रोपड़ (पंजाब) पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ताजपोशी के दूसरे दिन श्री चमकौर साहिब पहुंचे। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के निवास पर पहुंचने पर चन्नी, कुलजीत नागरा और अन्य कांग्रेसी वर्करों ने नवजोत सिंह सिद्धू का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सिद्धू ने चन्नी के घर के नजदीक दरगाह पर माथा टेका ओर मोरिंडा में रोड शो शुरू किया। ओपन थार गाड़ी में सवार सिद्धू तथा चरनजीत सिंह चन्नी ने मोरिंडा शहर में रोड शो निकाला। इस दौरान किसानों ने कई जगह पर विरोध किया।…
Read Moreपंजाब में अब चीनी मिल करेंगी अल्कोहल का उत्पादन
चंडीगढ़ पंजाब में अब चीनी मिलों में चीनी उत्पाद के साथ ही प्रसिद्ध अल्कोहल (इथोनाल) का भी उत्पादन किया जाएगा। सरकार ने मिलों को आत्मनिर्भर बनाने की कवायद शुरू कर दी है। चीनी उत्पादन करने वाले मिलों को अब इथोनोल, को-जेनरेशन, बायो सीएनजी और रिफाइंड शुगर प्रोजेक्ट में तब्दील करने का सरकार ने खाका तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो जाएंगे। इस कवायद के तहत गुरदासपुर और बटाला में नए शुगर प्लांटों और डिस्टिलरी को स्थापित करना शुरू कर दिया गया है। सहकारी चीनी…
Read Moreविधायक को झटका: एफआईआर का आदेश रद्द करने से हाईकोर्ट का इनकार
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने लोक इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष और लुधियाना से विधायक सिमरजीत सिंह बैंस को बड़ा झटका देते हुए लुधियाना की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले पर मुहर लगा दी है जिसमें बैंस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया था। याचिका दाखिल करते हुए बैंस ने बताया था कि पीड़िता ने उनके और उनके साथियों के खिलाफ याचिका दाखिल की थी, जिसे अदालत ने मंजूर करते हुए उनके खिलाफ एफआईआर का निर्देश जारी करते हुए स्टेटस रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया था। याची ने बताया था…
Read Moreआज संभालेंगे कार्यभार : नवजोत ने नहीं मांगी माफी फिर भी मान गए कैप्टन, समारोह में करेंगे शिरकत
चंडीगढ़ सारे मनमुटाव को नजरअंदाज करते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस के नए प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के पदभार ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पर सहमति जता दी है। यह समारोह शुक्रवार को होगा। सिद्धू ने अब तक कैप्टन से माफी नहीं मांगी है। माना जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के निर्देश के बाद कैप्टन ने समारोह में हिस्सा लेने का फैसला लिया है। कैप्टन की शर्त थी कि सोशल मीडिया पर इस्तेमाल की गई अभद्र शब्दावली को लेकर सिद्धू के माफी मांगने पर ही…
Read Moreसंकट : कैप्टन ने आलाकमान का फैसला तो माना, अपनी शर्तें भी रखीं
नई दिल्ली/चंडीगढ़ आलाकमान का संदेश लेकर चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब प्रभारी हरीश रावत से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर कांग्रेस नेतृत्व का फैसला मानने को तैयार हो गए हैं। कैप्टन को अब नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश प्रधान बनाए जाने पर एतराज नहीं है। सब ठीक रहा तो सोमवार को सिद्धू के लिए पंजाब प्रधान पद पर घोषणा कर दी जाएगी। वहीं, सूत्रों की माने तो सिद्धू की टीम में रखे जाने वाले तीन से चार कार्यकारी प्रधानों का चयन कैप्टन की मर्जी से होगा। सिद्धू के मामले में…
Read Moreलक्खा सिधाना का बयान: लालकिला हिंसा में गिरफ्तारियां गलत, पंजाब पुलिस ने भी नहीं की सुनवाई
चंडीगढ़ दिल्ली लालकिला हिंसा के मामले में शुक्रवार को पंजाब विधानसभा की समिति ने युवा किसानों के बयान दर्ज किए। इस दौरान लक्खा सिधाना ने बयान दर्ज कराए। सिधाना समेत युवाओं ने कहा कि हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया। इस बारे में पंजाब पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की। इसके लिए जिम्मेदार पंजाब के डीजीपी को तलब कर जवाब मांगना चाहिए। समिति के चेयरमैन सर्वजीत मान और कांग्रेस के अन्य विधायक सदस्यों के सामने दिल्ली हिंसा में जमानत पर रिहा हुए युवा किसानों ने…
Read Moreसिद्धू के सिर पर पार्टी प्रधान का ताज सजना तय, शाम तक होगी घोषणा
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के विवाद का निपटारा हो गया है। पार्टी आलाकमान के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की प्रदेश इकाई के मुखिया बनाए जाने की घोषणा शाम तक कर दी जाएगी। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धू के साथ 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जाएंगे। इससे पहले शनिवार सुबह पंजाब कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिले। सीएम के फार्महाउस पर दोनों की बैठक के बाद कैप्टन ने कहा कि पंजाब प्रभारी से सार्थक बातचीत हुई। उन्होंने दोहराया कि आलाकमान का हर…
Read More