चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान को सुलझाने पार्टी प्रभारी हरीश रावत मंगलवार की शाम चंडीगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने कैबिनेट मंत्री राणा सोढी से मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस भवन में सिद्धू और अन्य मंत्रियों और विधायकों से मुलाकात की। सिद्धू खेमे के मंत्रियों ने फिर से पंजाब में नेतृत्व बदलाव करने की मांग उठाई। इस पर रावत ने दो टूक में कहा कि यह बदलाव का नहीं, संगठन को मजबूत करने का समय है। पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष पद पर नवजोत सिंह सिद्धू की नियुक्ति के बाद लगातार…
Read MoreCategory: Punjab
चंडीगढ़ पहुंचेंगे हरीश रावत, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू से करेंगे मुलाकात
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में कलह थमने की जगह बढ़ रही है। इसी वजह से पार्टी हाईकमान की चिंता भी बढ़ गई है। चुनाव से पहले पंजाब इकाई में स्थिति विस्फोटक न हो, उससे पहले ही सुलह की कोशिशें तेज कर दी गईं हैं। मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब प्रभारी हरीश रावत चंडीगढ़ पहुंचेंगे। इस दौरान वह कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात करेंगे। पंजाब कांग्रेस मामलों के प्रभारी हरीश रावत 31 अगस्त को चंडीगढ़ पहुंचने की संभावना है। इस दौरान वे मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और पंजाब…
Read Moreट्रेन में डकैती, 20 यात्रियों से लूटपाट, एक लुटेरा काबू
अंबाला/ फिरोजपुर/ मंडी गोबिंदगढ़/पटियाला ऊधमपुर से प्रयागराज जा रही स्पेशल ट्रेन संख्या 04142 (प्रयागराज-उधमपुर एक्सप्रेस) में नौ युवकों ने चाकू और बरछे-भाले की नोक पर 20 यात्रियों से मोबाइल फोन और नकदी लूट ली। हालांकि कुछ यात्रियों ने होशियारी दिखाते हुए एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी रास्ते में ही ट्रेन की चेन पुलिंग कर फरार हो गए। सोनीपत निवासी नवीन और टिकरी बॉर्डर निवासी यात्री सैयद अंसारी ने जीआरपी को बताया कि शनिवार रात ट्रेन लुधियाना रेलवे स्टेशन पर रुकी थी। यहीं से निहंगों की वेशभूषा में…
Read Moreपंजाब में छह सितंबर से बसों का चक्का जाम, अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे कांट्रेक्ट कर्मचारी
जालंधर (पंजाब) कांट्रेक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की मांग न माने जाने पर पंजाब रोडवेज और पनबस कांट्रेक्ट कर्मचारियों ने छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। इन सभी ने पंजाब सरकार की गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक के बाद यह फैसला लिया। कैबिनेट बैठक में पंजाब रोडवेज, पनबस एवं पीआरटीसी कांट्रेक्ट वर्कर्स को नियमित करने पर कोई फैसला नहीं लिया गया। इससे नाराज कांट्रेक्ट मुलाजिम छह सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। हड़ताल पर जाने का मतलब यह होगा कि राज्य में पंजाब रोडवेज, पनबस, पेप्सू रोड…
Read Moreनेताओं का बहिष्कार: पोस्टरों पर किसानों ने लिखा- जब तक कृषि कानूनों की वापसी नहीं, तब तक प्रवेश नहीं
बठिंडा/सुनाम (पंजाब) कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का गुस्सा धीरे धीरे बढ़ता जा रहा है। पंजाब के कई गांवों में ग्रामीणों ने नेताओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। पंजाब के बठिंडा जिले में कई गांवों में किसानों ने भारतीय किसान यूनियन एकता सिधुपुर के बैनर तले नेताओं के बहिष्कार के बोर्ड लगा दिए हैं। बोर्ड पर किसानों ने लिखा जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक कोई राजनीतिक दल का नेता गांव में ना आए। इस बीच कोई नेता गांव में आ गया तो वह…
Read Moreआज नए अवतार में खुलेगा जलियांवाला बाग, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
अमृतसर (पंजाब) कोरोना की वजह से पिछले डेढ़ साल से बंद जलियांवाला बाग शनिवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। पंजाब सरकार ने 20 करोड़ रुपये खर्च जलियांवाला बाग को संवारा है। जलियांवाला बाग का नवीनीकरण पिछले साल पूरा होना था। कोविड की वजह से यह काम जहां था वहीं रुक गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 अगस्त को एक वर्चुअल कार्यक्रम से इसका उद्घाटन करेंगे। ऐतिहासिक बाग को आम जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा। पहले बाग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलता लेकिन अब यह देर शाम तक…
Read Moreपेट्रोल के दाम 102.54 रुपये प्रति लीटर हुए, 90.97 रुपये बिक रहा डीजल
चंडीगढ़ पंजाब में 27 अगस्त को पेट्रोल का भाव 102.54 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। वहीं डीजल का दाम 90.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं चंडीगढ़ में डीजल 88.62 रुपये और पेट्रोल का दाम बढ़कर 97.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जानिए आपके शहर में कितना है दाम पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP स्पेस अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की…
Read Moreशक्ति प्रदर्शन: खेलमंत्री के यहां डिनर पर पहुंचे 58 विधायक, आठ मंत्री भी रहे मौजूद
चंडीगढ़ विरोधी खेमे के खिलाफ पार्टी हाईकमान का खुला समर्थन मिलने से उत्साहित कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके समर्थकों ने जहां राहत की सांस ली है, वहीं उनके समर्थकों की तादाद भी बढ़ने लगी। गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक के बाद खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी ने अपने आवास पर डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें मुख्यमंत्री के अलावा 58 विधायक और आठ कैबिनेट मंत्री मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रवीन ठुकराल ने इसकी पुष्टि की है। राणा सोढी मुख्यमंत्री के सबसे करीबी नेताओं में से एक…
Read Moreरंधावा को नहीं मिलेगी विशेष सुरक्षा, मंत्री को नहीं है कोई खतरा : गृह मंत्रालय
चंडीगढ़ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पंजाब के जेल और सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को भारत में सक्रिय किसी भी आतंकी संगठन से खतरे की आशंका को गलत ठहराया है। पंजाब की मुख्य सचिव को भेजे पत्र में मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा विशेष सुरक्षा कवच की मांग किए जाने के बाद मंत्रालय ने केंद्रीय एजेंसियों से जांच करवाई है। एजेंसियों ने मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में कहा है कि रंधावा को भारत में सक्रिय किसी भी आतंकी संगठन या आतंकवादी…
Read Moreबड़ा झटका: कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाना आसान नहीं, जानें- पंजाब में कांग्रेस विधायकों का गणित
चंडीगढ़ कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने पर अड़े विरोधी गुट को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के अधिकांश विधायक और मंत्री मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हैं। कैप्टन के खिलाफ बैठक में शामिल 26 विधायकों में से सात ने स्पष्टीकरण दिया और कहा कि वे मुख्यमंत्री के साथ हैं। 17 मंत्रियों में से केवल चार मंत्रियों ने बगावत का बिगल बजा रखा है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाने का सपना देखने वाले विरोधियों की राह इतनी आसान नहीं है। पंजाब कांग्रेस में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को…
Read More