जगरांव (लुधियाना) कांग्रेस ने शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। हालांकि अभी जगरांव सीट पर पार्टी ने प्रत्याशी का एलान नहीं किया है। यही वजह है कि टिकट के दावेदारों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचीं हैं। इसका एक कारण सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह का बस्सी पठाना से निर्दलीय चुनाव लड़ने के एलान को भी माना जा रहा है। कांग्रेस इस सीट पर मनोहर सिंह को प्रत्याशी बना उन्हें साध सकती है। जगरांव में सक्रिय हैं कांग्रेस के ये चेहरे…
Read MoreCategory: Punjab
हाईकोर्ट का आदेश: थानों का हर कोना सीसीटीवी की निगरानी में होना जरूरी, लापरवाही हुई तो बनेगा अवमानना का मामला
चंडीगढ़ पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के डीजीपी को आदेश दिया है कि पुलिस स्टेशन का कोई भी हिस्सा सीसीटीवी कैमरे की पहुंच के बाहर नहीं होना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा कि चाहे कोई जघन्य अपराध का दोषी क्यों न हो, उससे अमानवीय व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती। कुख्यात गैंगस्टर कौशल ने सीनियर एडवोकेट बिपिन घई के माध्यम से याचिका दाखिल कर बताया था कि उसके खिलाफ बड़ी संख्या में मामले दर्ज हैं। सिर्फ हरियाणा में उसके खिलाफ 38 आपराधिक मामले दर्ज हैं। याची ने कहा…
Read Moreआतंकी खतरा: केंद्रीय एजेंसियों ने पंजाब सरकार को किया आगाह, भाजपा में शामिल नेताओं की सुरक्षा बढ़ी
जालंधर (पंजाब) पंजाब विधानसभा चुनाव को महज 30 दिन बचे हैं और आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। ऐसी आशंका केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने पंजाब सरकार से जाहिर की है। इस संबंध में केंद्रीय व राज्य सरकार की खुफिया एजेंसियों को हाई अलर्ट जारी कर सुरक्षा चाक चौबंद करने के आदेश जारी किए गए हैं। आईबी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक कट्टरपंथी संगठन कट्टरपंथियों को रिहा कराने और पंजाब में खालिस्तान बनाने की मांग कर रहे हैं। इसके अलावा सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू…
Read Moreविधानसभा चुनाव: मुख्यमंत्री चेहरे पर दबाव में कांग्रेस, आज जारी हो सकती है पहली सूची
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर दिल्ली पर दबाव बढ़ने लगा है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब मंत्री सहित पार्टी के अन्य मंच पर यह मांग उठने लगी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि 2017 की तर्ज पर 2022 में भी पार्टी को मुख्यमंत्री चेहरे के साथ ही चुनाव लड़ना चाहिए। इसी जद्दोजहद के बीच कांग्रेस शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है। पिछले कुछ दिनों के दौरान कांग्रेस पार्टी में…
Read Moreपंजाब में मालवा की चौधर हमेशा रही कायम, 18 में से 17 सीएम का नाता इसी क्षेत्र से
लुधियाना (पंजाब) पंजाब की सत्ता के सिंघासन पर मालवा का दबदबा हमेशा कायम रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते है कि वर्ष 1966 में हरियाणा के अलग होने के बाद से अब तक पंजाब में 18 मुख्यमंत्री बन चुके है। जबकि पंजाब में पांच बार राष्ट्रपति शासन भी लगा है। 17 मुख्यमंत्रियों का नाता मालवा क्षेत्र से रहा है। सिर्फ पूर्व सीएम गुरमुख सिंह मुसाफिर का नाता माझा क्षेत्र से था। अब एक बार फिर से 2022 के चुनाव का बिगुल बज चुका है। चुनाव मैदान में…
Read Moreअकाली नेता से एसआईटी की पूछताछ जारी, हाईकोर्ट से मिल चुकी है अंतरिम जमानत
मोहाली (पंजाब) ड्रग्स मामले में फंसे शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से बुधवार को मोहाली विशेष जांच टीम (एसआईटी) पूछताछ कर रही है। वह मोहाली स्थित क्राइम ब्रांच पहुंच चुके हैं। उनसे एआईजी बलराज सिंह की अगुवाई वाली एसआईटी पूछताछ कर रही है। बता दें कि सोमवार को ही पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से बिक्रम मजीठिया को अंतरिम जमानत मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें जांच में सहयोग देने व क्राइम ब्रांच में पेश होने का आदेश भी दिया था। उनके वकील डीएस सोबती…
Read Moreकेजरीवाल ने पेश किया पंजाब मॉडल, रोजगार व शिक्षा में सुधार समेत 10 सूत्रीय एजेंडा किया साझा
मोहाली (पंजाब) मंगलवार को कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब मॉडल पेश किया था। सिद्धू के जवाब में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में प्रेसवार्ता कर अपना पंजाब मॉडल पेश किया। केजरीवाल ने अपने 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल में नशा मुक्त पंजाब, बेअदबी के दोषियों को सजा, रोजगार व शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कही है। केजरीवाल का 10 सूत्रीय पंजाब मॉडल पंजाब में रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। रोजगार के लिए विदेश जाने वाले प्रदेश…
Read Moreसोनू सूद से स्टेट आइकॉन पंजाब का दर्जा वापस, एक साल पहले हुई थी नियुक्ति
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही समय रह गया है। चुनाव से पहले भारत निर्वाचन आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद को पंजाब के राज्य आइकॉन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया है। सोनू सूद को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक साल पहले पंजाब का आइकॉन बनाया गया था। पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी एस करुणा राजू ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कहा कि चुनाव आयोग ने 4 जनवरी को सूद की पंजाब के राज्य आइकन के रूप में नियुक्ति को रद्द कर दिया।…
Read Moreहत्याकांड का खुला राज: बहू ने ली सास-ससुर की जान, घर में शव जलाए, वजह जान हर कोई हैरान
होशियारपुर (पंजाब) पंजाब के होशियारपुर जिले के गांव जाजा में एक एनआरआई की पत्नी ने संबंधों में रोड़ा बनने पर अपने कथित प्रेमी एक ग्रंथी के साथ मिल गला घोट और चाकू मारकर अपने सास-ससुर की हत्या करने के बाद शवों को आग लगा दी। आरोपी महिला ने मामले को लूट और हत्या का रंग देने की कोशिश की लेकिन पुलिस जांच के दौरान मामला साफ हो गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बहू और उसके प्रेमी ग्रंथी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक…
Read Moreआम आदमी पार्टी ने जारी की उम्मीदवारों की सातवीं सूची
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने सोमवार को अपने पांच उम्मीदवारों की सातवीं सूची जारी कर दी है। दो दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया को मजीठा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। अमृतसर सेंट्रल से डॉ.अजय गुप्ता को टिकट दी गई है। पार्टी ने तरनतारन से डॉ. कश्मीर सिंह सोहल, जालंधर कैंट से सुरिंदर सिंह सोढ़ी और मलोट से डॉ. बलजीत कौर को उम्मीदवार बनाया है। 101 उम्मीदवारों के नामों की कर चुकी है घोषणा आप अपने उम्मीदवारों…
Read More