चंडीगढ़ ड्रग्स मामले में फंसे सीनियर अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की जमानत को लेकर दाखिल याचिका पर सोमवार को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले हाईकोर्ट ने 18 जनवरी को मजीठिया को मिली अंतरिम जमानत को 24 जनवरी तक बढ़ा दिया था। मजीठिया के वकील के कारोना पॉजिटिव होने के चलते सुनवाई टाली गई थी। पंजाब सरकार ने इस पर कोई आपत्ति नहीं की थी। इस दौरान पंजाब सरकार ने बताया कि मजीठिया जांच में शामिल तो हो गए हैं लेकिन वह जांच में सहयोग नहीं कर…
Read MoreCategory: Punjab
अमरिंदर सिंह के बयानों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं, पानी में लाठी न मारें पूर्व सीएम : सीएम चरणजीत चन्नी
रोपड़ (पंजाब) सीएम चरणजीत चन्नी ने कहा कि लोगों को पता है कि कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भाजपा के साथ समझौता कर पंजाब तथा कृषि को नुकसान पहुंचाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयानों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। चन्नी ने कहा कि जो लोग साढे़ चार साल में कुछ नहीं कर सके वह अब क्या करेंगे। कैप्टन के बयानों का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ता है। अपने विधानसभा क्षेत्र श्री चमकौर साहिब में चुनावी मुहिम का आगाज करने के लिए रखे…
Read Moreविधानसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज, बगावत थामने की जद्दोजहद, कट सकते हैं कई नाम
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शनिवार को उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर सकती है। संभावना है कि कांग्रेस बची 31 सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी। हालांकि बगावत के आसार देखते हुए कुछ सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा रोकी भी जा सकती है। पंजाब की 117 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस पहले 86 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। दूसरी सूची में 6 विधायकों का टिकट काटने की तैयारी की जा रही है। पहली सूची में जगह नहीं मिल पाने से नाराज नेताओं को…
Read Moreमजीठिया की चेतावनी: अकाली दल करेगा पंजाब सीएम के करोड़ों के घोटाले का पर्दाफाश
चंडीगढ़ बिक्रम मजीठिया के खिलाफ हाल ही में ड्रग्स मामले में एक और मुकदमा चन्नी सरकार ने दर्ज कराया है। हालांकि उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से अंतरिम जमानत मिली हुई है। सीएम चरणजीत चन्नी और बिक्रम मजीठिया। पंजाब के सीएम चरणजीत चन्नी के रिश्तेदारों पर ईडी रेड के बीच पंजाब में सियासत गरमाई हुई है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के बाद शिअद नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मजीठिया ने चेतावनी दी है…
Read Moreपूर्व जज ने बेअदबी के लिए डेरा समर्थक और इंसाफ में देरी के लिए सरकारों-हाईकोर्ट को ठहराया जिम्मेदार
चंडीगढ़ जस्टिस रणजीत सिंह (रिटायर) ने बेअदबी से संबंधित अपनी पुस्तक ‘द सैक्रिलीज’ में कांग्रेस और पूर्व की शिअद-भाजपा गठबंधन सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। पुस्तक में उन्होंने कहा है कि बेअदबी के लिए डेरा समर्थक जिम्मेदार थे, लेकिन पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह और चरणजीत सिंह चन्नी तथा इससे पहले प्रकाश सिंह बादल की सरकार लोगों को इंसाफ दिलाने में नाकाम रही। उन्होंने बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर गोलियां चलवाने के आरोपी पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को ब्लैंकेट बेल देने…
Read Moreहत्याकांड: तीन शार्प शूटरों ने दिया था वारदात को अंजाम, पुलिस रिमांड पर लिए गैंगस्टरों ने किया खुलासा
बठिंडा (पंजाब) बठिंडा के गांव लहरा खाना में 12 जनवरी को स्कोडा कार सवार अज्ञात हमलावरों द्वारा मनप्रीत सिंह छल्ला और मनप्रीत सिंह विक्की की गोलियां मारकर की गई हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में जेल में बंद तीन गैंगस्टरों भल्ला सेखूं, अमना और फतह नागरी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। पुलिस रिमांड में तीनों आरोपियों ने खुलासा किया कि उक्त वारदात को उनके कहने पर तीन शार्प शूटरों ने अंजाम दिया था। पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपियों…
Read Moreमोहाली में केजरीवाल ने किया एलान, भगवंत मान होंगे आप के सीएम उम्मीदवार
मोहाली पंजाब विधानसभा चुनाव में 48 साल के सांसद भगवंत मान आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा होंगे। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में इसका एलान किया। उन्होंने कहा कि 22 लाख लोगों ने अपनी राय दी है। 15 लाख लोगों ने मान के पक्ष में वोट दिया। इसके बाद लगभग 3.6 फीसदी लोगों ने नवजोत सिद्धू का नाम भी लिया था। इस दौरान भगवंत मान की माता हरपाल कौर और उनकी बहन भी मौजूद रहीं। मंगलवार दोपहर में केजरीवाल के एलान से पहले ही पूरे…
Read Moreकांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता, कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती : सिद्धू
अमृतसर (पंजाब) कांग्रेस के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। केजरीवाल को उन्होंने प्रवासी पक्षी तक कह दिया। जल्द ही सिद्धू पंजाब मॉडल का दूसरा हिस्सा जनता के सामने पेश करेंगे। कांग्रेस को कोई भी नहीं हरा सकता। कांग्रेस ही खुद अपने को हरा देती है। यह बात नवजोत सिंह सिद्धू ने कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पंजाब के लिए एक होने की अपील की और कहा कि वे अगले दो दिनों में पंजाब मॉडल के दूसरे हिस्से का खुलासा करेंगे।…
Read Moreसोनू सूद के वीडियो से किया इशारा…आप आज बताएगी नाम : कांग्रेस
चंडीगढ़ सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अभिनेता सोनू सूद का एक वीडियो साझा किया। इस वीडियो में सोनू सूद कह रहे हैं कि असली मुख्यमंत्री वह है जिसे जबरदस्ती कुर्सी पर लाया जाए। पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे लगभग तय हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल जहां मंगलवार दोपहर 12 बजे अपने सीएम फेस का एलान करेंगे वहीं कांग्रेस ने सोमवार देर शाम इसका इशारा कर दिया। सोमवार को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल…
Read Moreकांग्रेस में दूसरी सूची पर मंथन, इन 12 विधायकों की दावेदारी पर फैसला आज
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से जारी पहली सूची के बाद अब दूसरी सूची के लिए मंथन शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही है कि सोमवार शाम को केंद्रीय चुनाव समिति दूसरी सूची जारी कर सकती है। पहली सूची में पार्टी के 12 विधायकों की उम्मीदवारी पर फैसला नहीं हो पाया है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की खींचातानी के बीच कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने शनिवार को 86 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। इसमें मुख्यमंत्री चन्नी,…
Read More