चंडीगढ़ आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को अमृतसर में कहा कि पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद पंजाब सरकार के किसी भी दफ्तर में मुख्यमंत्री या किसी भी नेता की तस्वीर नहीं लगाई जाएगी। दफ्तरों में सिर्फ बाबा साहब आंबेडकर और शहीद भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। वहीं इस दौरान केजरीवाल ने सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या चन्नी साहब पर ईडी की रेड मैंने कराई है? अगर मैं इतना पावरफुल हूं तो और लोगों पर भी…
Read MoreCategory: Punjab
सेवानिवृत्त आईएएस, सेशन जज, एचसीएस करेंगे भ्रष्टाचार के विभागीय मामलों की जांच
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अधिकारियों-कर्मचारियों की जांच कराने के लिए वरिष्ठ सेवानिवृत्त अफसरों की नियुक्तियां कर दी हैं। आईएएस, सेशन जज व एचसीएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये आरोपों का शिकार प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों की विभागीय जांच करेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने हरियाणा सिविल सर्विसेज (सजा एवं अपील) नियम-2016 के तहत 18 सेवानिवृत्त अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा है। जिन सेवानिवृत्त अधिकारियों को जिम्मेदारी मिली है, उनमें पूर्व आईएएस एमके मिड्डा, पूर्व संयुक्त निदेशक विजय कुमार वर्मा,…
Read Moreचुनाव से पहले सीएम की मुंह दिखाई कांग्रेस को भारी पड़ सकती है
चंडीगढ़ काफी ना-नुकर के बाद आखिरकार कांग्रेस ने पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले अपने अगले मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करने पर सहमति जता दी है। हालांकि राहुल गांधी ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की राय लेने की बात कही है लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के समय से ही प्रदेश कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी उठापटक से साफ है कि कांग्रेस हाईकमान को मुख्यमंत्री चेहरे की चुनाव से पहले मुंह दिखाई महंगी पड़ सकती है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच…
Read Moreचुनाव: कांग्रेस तीसरी सूची में काट सकती है सात विधायकों का टिकट, पहले भी कई दिग्गजों पर चला चुकी है कैंची
चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस के लिए अपने विधानसभा प्रत्याशियों का एलान करना टेढ़ी खीर हो गया है। अब तक विभिन्न कारणों का हवाला देकर प्रत्याशियों की घोषणा में देरी करती आ रही पार्टी ने गत मंगलवार को जैसे ही अपनी दूसरी सूची जारी की, पार्टी के भीतर ही खलबली मच गई है। चार विधायकों का टिकट काट दिया गया, जिनमें एक पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा से टिकट हासिल करने में सफल हो गए हैं। तीसरी सूची में सात और विधायकों का पत्ता साफ होना तय माना जा रहा है। सोमवार…
Read Moreबीएसएफ और पाक तस्करों के बीच फायरिंग, एक जवान घायल, नशा-हथियार बरामद
गुरदासपुर (पंजाब) सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी तस्करों के प्रयास को विफल किया और पीले प्लास्टिक से ढके 47 पैकेट हेरोइन, 7 पैकेट अफीम, 44 राउंड 0.30 कैलिबर, 1 चीनी पिस्तौल 2 मैगजीन, एक बेरेटा पिस्तौल, एके 47 की 4 मैगजीन जब्त किए। एक बार फिर बीएसएफ ने पाकिस्तान तस्करों की कोशिश को नाकाम कर दिया। अंतरराष्ट्रीय भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित डेरा बाबा नानक सेक्टर में चंदू वडाला पोस्ट के पास शुक्रवार को पाकिस्तानी तस्करों व बीएसएफ के जवानों के बीच मुठभेड़…
Read Moreहाईकोर्ट का इनकार: हत्यारे को वंश वृद्धि के लिए नहीं दी जा सकती अनुमति, पत्नी की याचिका खारिज
चंडीगढ़ जेल में सजा काट रहे कातिल की पत्नी द्वारा वंश वृद्धि के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने की अनुमति के लिए दाखिल की गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 2018 से उसका पति गुरुग्राम की भोंडसी जेल में है और याचिकाकर्ता की कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसे व उसके पति को वंश वृद्धि केलिए…
Read Moreसत्संग के बहाने वोटरों को लुभाने के प्रयास में सिरसा पहुंचे पंजाब चुनाव के प्रत्याशी और नेता
सिरसा (हरियाणा) पंजाब में सिरसा के रामरहीम के डेरा के वोट बैंक को लुभाने के लिए प्रत्याशियों ने डेरा सच्चा सौदा पहुंचकर हाजिरी लगाई। हालांकि उन्होंने कहा कि वे प्रचार करने नहीं बल्कि माथा टेकने आए हैं। लेकिन डेरा में आने का बहाना ढूंढकर वोटरों को लुभाने का भरसक प्रयास किया। सत्संग के दौरान कार्यक्रम में पटियाला में बीजेपी के प्रत्याशी संजीव कुमार बिट्टू, सरदूलगढ़ भाजपा के प्रत्याशी जगजीत सिंह मिल्खा, अबोहर से बीजेपी के प्रत्याशी अरुण नारंग और मोड मंडी से पंजाब लोक कांग्रेस (अमरिंद्र सिंह पार्टी) के प्रत्याशी…
Read Moreमोहाली में राज्यपाल और जालंधर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फहराया तिरंगा
चंडीगढ़ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बुधवार को जालंधर में 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर तिरंगा फहराया। कोरोना गाइडलाइंस के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री चन्नी ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रदेशवासियों को 73वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संप्रभुता, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र, न्याय, समानता, मानवीय गरिमा और एकता के मूल मूल्यों को याद रखना महत्वपूर्ण है, जो हमारे संविधान के आधार हैं। आइए हम इन मूल्यों को बनाए रखने और उनकी रक्षा करने का…
Read Moreगठबंधन में सीटों का बंटवारा, 65 सीट पर लड़ेगी भाजपा, 37 पंजाब लोक कांग्रेस और 15 शिअद संयुक्त को
चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बताया कि भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख 37 सीटों पर और शिअद-संयुक्त प्रमुख 15 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। नड्डा ने कहा कि पंजाब पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। सुरक्षा एक बहुत छोटा सा मुद्दा है। यह चुनाव स्थिरता और सुरक्षा के लिए है। पंजाब को पटरी पर लाना हमारा मकसद है। नड्डा ने कहा कि 1984 के दंगों की जांच के लिए…
Read Moreविधानसभा चुनाव: सिखों पर फोकस करेगा त्रिकोणीय गठबंधन, 70 सिख उम्मीदवार होंगे चेहरे
चंडीगढ़ पंजाब चुनाव के लिए त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल संयुक्त) ने सिखों को लेकर विशेष रणनीति बनाई है। चुनावी मंथन के बाद गठबंधन के सभी सहयोगियों ने तय किया है कि विधानसभा की कुल 117 सीटों में 70 पर सिख चेहरों को उतारा जाए। अकेले भारतीय जनता पार्टी ने ही 33 से 35 सिख चेहरों को उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है। गठबंधन के अन्य साथी पंजाब लोक कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) को भी इसी रणनीति पर उम्मीदवार उतारने की भाजपा के…
Read More