अमृतसर: अकाल तख्त के जत्थेदार गुरबचन सिंह ने कहा है कि सांसद नवजोत सिंह सिद्धू सिख नहीं हैं। उन्हें अकाल तख्त पर तलब किया जा सकता है या नहीं, इस बारे तख्तों के सिंह साहिबान गहन विचार करेंगे। सिंह साहिबान के गहन विचार-विमर्श के बाद ही उन्हें तलब करने अथवा नहीं करने बारे कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा। जल्दबाजी में उन्हें तलब करने संबंधी कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। जत्थेदार ने कहा कि सिद्धू सम्पूर्ण सिख नहीं हैं क्योंकि उनका स्वरूप सिख परम्परा, सिद्धांत व मर्यादा पर खरा नहीं…
Read MoreCategory: Punjab
दीवाली तक चालू होगा तलवंडी साबो थर्मल प्लांट: सुखबीर
चंडीगढ़: पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब राज्य पावर कार्पोरेशन लि. को आदेश दिया है कि वह मुकेरियां थर्मल प्लांट में तेजी लाए, क्योंकि केंद्रीय कोयला मंत्रालय ने 229 मीट्रिक टन कोयले की खान पंजाब को अलाट कर दी है। वीरवार को राज्य में निर्माणाधीन थर्मल प्लांटों के कार्य का जायजा लेते हुए बादल ने कहा कि मुकेरियां थर्मल प्लांट के सामने सबसे बड़ी समस्या कोयला किल्लत थी जो कि पंजाब सरकार को इस प्लांट के लिए विशेष खान अलाट होने से दूर हो गई है। उन्होंने पावर…
Read Moreमास्टर प्लान हेतु सुखबीर संग बैठक आज
जालंधर: शहर के विकास हेतु अगले 25 साल के मास्टर प्लान पर चर्चा के लिए जालंधर के मेयर व सभी विधायकों की एक बैठक कल बाद दोपहर चंडीगढ़ में होने जा रही है। इस संबंधी प्रैजैंटेशन आज अधिकारियों ने सुखबीर के ओ.एस.डी. को दी, जिन्होंने गत दिवस शहर का दौरा भी किया था। मेयर ने बताया कि मास्टर प्लान के ब्लू प्रिंट में बल्र्टन पार्क व चंदन नगर प्रोजैक्ट के अलावा कपूरथला रोड पर नहर की पुली से लेकर गंदे नाले की पुली तक एलीवेटिड रोड, काला संघिया ड्रेन को…
Read Moreसिद्धू की हो सकती है अकाल तख्त पर जवाब तलबी
अमृतसर: सांसद नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से गुरु नानक देव जी का नाम लेकर बोले गए चुटकले के मामले में बुरे फंस गए हैं। उनके विरुद्ध अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी गुरबचन सिंह कार्रवाई करने के लिए विचार कर रहे हैं। गुरु नानक देव जी का नाम एक तुक इसमें इस्तेमाल कर एक चुटकले के रूप में पेश करने के मामले में अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार उनकी जवाब तलबी कर सकते हैं। सिद्धू रविवार एक निजी चैनल कलर्स से एक हास्य रस प्रोग्राम में चल रहे शराब के…
Read Moreपंचायती चुनाव: कई स्थानों पर हुई हिंसक घटनाएं
अमृतसर/भटिंडा: पंजाब में पंचायती चुनावों को शांतिपूवर्क करवाने के लिए जहां पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध करने के दावे किए थे, वहीं इन दावों की हवा उस समय निकल गई जब गांव उबोके में मतदान शुरू होने के थोड़ी देर बाद ही एक गुट ने बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की। इस दौरान दोनों गुटों के बीच गोलियों और ईंटों-पत्थरों की बौछार हो गई, जिससे दोनों गुटों के करीब 8 लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस की ओर से स्थिति को काबू करने के…
Read Moreसब इंस्पेक्टर ने कबूली 83 लोगों की हत्या की बात!
अमृतसर: पंजाब में आतंकवाद के दौर में अमृतसर जिले में आतंकवादी जरनैल सिंह ङ्क्षभडरांवाले का गढ़ माना जाने वाला चौक मेहता क्षेत्र के थाना के पूर्व एसएचओ उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह लंबे समय से मन पर लिए बोझ को हल्का करते हुए कबूल किया है कि उसने आतंकवादियों, निर्दोष व्यक्तियों सहित 83 से अधिक लोगों की हत्या की थी। आतंकवाद का सफाया करने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व पुलिस महानिदेशक के पी एस गिल के निकट रहे पुलिस उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह ने कल यहां पत्रकारों को बताया कि उन्हें अपनी…
Read Moreजालंधर रिजन में बनेंगे पठानकोट व गुरदासपुर के पासपोर्ट
जालंधर: पासपोर्ट कार्यालय अमृतसर के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आते नागरिकों को अप्वाइंटमैंट लेने में आने वाली मुश्किलों को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने गुरदासपुर व पठानकोट जिले के निवासियों का पासपोर्ट बनाने का कार्यभार जालंधर रिजन को सौंप दिया है। उक्त आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हो गया जबकि इससे पहले उक्त जिलों सहित कुल 8 जिलों के पासपोर्ट इत्यादि अमृतसर में बनाए जाते थे। इससे वहां वर्क लोड अधिक बढ़ चुका था और लोगों को अप्वाइंटमैंट लेने में सप्ताह व उससे भी अधिक का…
Read Moreनौनी गिरफ्तार 10 ग्राम हैरोइन भी बरामद
जालंधर: मेहरचंद कालेज में प्रधानगी को लेकर हुए विवाद में नामजद गौरव उर्फ नौनी को थाना नं. 1 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर काबू कर लिया है। पुलिस ने नौनी व उसके एक अन्य साथी से 10 ग्राम हैरोइन भी बरामद की है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि ए.एस.आई. जगदीश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि नौनी गुरु अमरदास नगर के पास स्थित एक प्लाट में हैरोइन का सेवन कर रहा है। सूचना मिलते ही ए.एस.आई. जगदीश कुमार ने उक्त जगह छापेमारी करके गौरव…
Read Moreकिन्नर सुनीता हत्याकांड का कोई सुराग नहीं लगा
जालंधर: महंत सुनीता हत्याकांड में पुलिस के हाथ फिलहाल कोई सुराग नहीं मिल रहा है। पुलिस की जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। पुलिस ने आज भी सुनीता के सम्पर्क में रहे कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। ए.सी.पी. वैस्ट रविन्द्रपाल संधू का कहना है कि फिलहाल कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस जांच में कई बातें सामने आ रही हैं लेकिन उन्हें वैरीफाई किए बिना कुछ कहना मुश्किल है। पुलिस लगातार जांच कर रही है। मामला जल्द ही ट्रेस होगा।
Read Moreजट्ट एंड जूलियट-2’ आज होगी रिलीज
लुधियाना: ‘जट्ट एंड जूलियट’ की सफलता के बाद दिलजीत दोसांझ ‘जट्ट एंड जूलियट-2’ में फिर अपने कॉमेडी अंदाज से लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट करेंगे। इस संबंध में कुलदीप जोधां ने बताया कि जट्ट एंड जूलियट-2’ में दिलजीत दोसांझ व नीरू बाजवा की जोड़ी एक बार फिर से धूम मचाएगी और यह फिल्म 28 जून को पंजाब सहित विश्वभर में रिलीज होगी। उन्होंने कहा कि फिल्म की मार्कीट पूरी तरह से गर्म है और सिने प्रेमी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कुलदीप ने कहा कि फिल्म बहुत…
Read More