स्विट्जरलैंड में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय शांति शिखर सम्मेलन के लिए भारत ने एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भेजा है। रूस और यूक्रेन के बीच बीते दो साल से भी ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। फिलहाल इस संघर्ष के रुकने के संकेत भी नहीं हैं। ऐसे समय में दुनियाभर के 100 से अधिक नेता रूस-यूक्रेन संघर्ष के लिए शांति योजना बनाने के लिए शनिवार को स्विट्जरलैंड में जुटे हैं। इस जमावड़े में अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और यूरोपीय संघ, दक्षिण अमेरिकी, मध्य पूर्व और एशियाई देशों के राष्ट्रपति या प्रमुख भी शामिल…
Read MoreCategory: North Zone
दिल्ली की पानी सप्लाई पर पानीपत में जल माफिया का डाका
हरियाणा सरकार तो दिल्ली के लिए नियमानुसार पर्याप्त पानी सप्लाई दे रही है, लेकिन दिल्ली सरकार की ओर से हरियाणा पर कम पानी आपूर्ति देने का आरोप लगाया जा रहा। हरियाणा से दिल्ली को जाने वाला पानी बीच रास्ते में चोरी हो रहा है। फैक्ट्रियों और भवन निर्माताओं को जलापूर्ति देने वाले टैंकर संचालक इस पानी की चोरी कर रहे हैं। टैंकर संचालक खेतों के रास्ते कहीं खुले में तो कहीं सड़क के नीचे से पाइप नहर में डालकर सेंधमारी की जा रही है। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी पानी…
Read Moreभीषण गर्मी के कारण लू का ऑरेंज अलर्ट जारी, 27 जून तक मानसून पहुँचने का अंदेशा
पंजाब में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन पारा अब भी सामान्य से 5.4 डिग्री ऊपर बना है। सबसे अधिक 47.6 डिग्री पारा अबोहर का दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पंजाब के 17 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। इनमें पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला, एसएएस नगर, मालेरकोटला शामिल हैं। पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री…
Read Moreसामाजिक कार्यकर्ता ने घोटाले की खोली पोल , सीबीआई जांच में खुलेंगे कई राज़
एक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ता ने भ्रष्ट तंत्र की खोली ऐसी पोल की अब कई सूरमाओ पर गिरेगी गाज। उद्यान विभाग में फलदार पौधों की खरीद फरोख्त में आठ करोड़ रुपये से ज्यादा का घोटाला पाया गया है। यह रकम पौधों की दरों में मनमाने तरीके से बढ़ोतरी कर सब्सिडी के रूप में इधर से उधर की गई है। यही नहीं एक नर्सरी का तो दूसरे पैन कार्ड पर नया खाता खुला और एकाएक उसमें करीब सवा करोड़ रुपये जमा कर दिए गए। सीबीआई की जांच में इस पूरे घोटाले का…
Read Moreउत्तराखंड में हुआ बड़ा सड़क हादसा, यात्रियों से भरा टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा
रुद्रप्रयाग जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक टैंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में जा गिरा। बताया जा रहा है कि इसमें 26 यात्री सवार थे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग शहर से पांच किलोमीटर आगे बदरीनाथ हाईवे पर रैतोली के पास एक टेंपो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। वाहन में 26 यात्रियों के होने की आशंका है। सूचना पर पुलिस प्रशासन जिला आपदा प्रबंधन, डीडीआरएफ समेत अन्य टीम मौके पर रेस्क्यू कार्य कर रही है।
Read Moreशिमला में अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल का आगाज़, कई नामचीनी कलाकार लेंगे भाग
राज्यपाल करेंगे शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर अंतर्राष्ट्रीय समर फेस्टिवल का शुभारम्भ । समर फेस्टिवल की स्टार नाइट में प्रसिद्ध पंजाबी गायक दलेर मेंहदी धमाल मचाएंगे। समर फेस्टिवल लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर स्टेज तैयार कर लिया है। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल शनिवार को रिज मैदान पर फेस्टिवल का शुभारंभ करेंगे। फेस्टिवल में प्रसिद्ध पार्श्व गायक साज भट्ट (बालीवुड सिंगर) और गायिका महालक्ष्मी अय्यर ठाकुर धमाल मचाएंगी। इसके अलावा हिमाचल के नाटी किंग कुलदीप शर्मा भी प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 15 जून को…
Read Moreसुक्खू सरकार ने पूरी की महिलाओ को 1500 रूपये प्रतिमाह देने की गारंटी, भाजपा के मुहू पर जड़ा ताला
प्रदेश की सुक्खू सरकार ने करीब 24,513 महिलाओं को इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत तीन माह की राशि एकमुश्त जारी कर दी है।चुनाव के दौरान भाजपा ने इस योजना को महिलाओ से छलावा करना करार दिया था मगर आज इस बात पर विराम लगाकर पांचवी गारंटी पूरी की गई है । कांग्रेस सरकार ने पांचवीं चुनाव गारंटी पूरी करते हुए जिला कल्याण अधिकारियों को 23 करोड़ का बजट जारी किया है। अप्रैल से जून तक की किस्त जारी करते हुए महिलाओं को प्रतिमाह 1500-1500 रुपये…
Read Moreभाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा टिहरी सीट में जनसभा करके रानी के लिए मांगेगे समर्थन
जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरा पर हैं। वह टिहरी लोकसभा सीट में जनसभा करेंगे। मसूरी में उनकी जनसभा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। भाजपा के स्टार प्रचारकों का उत्तराखंड में आने का सिलसिला जारी है। आज नड्डा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में पहुंच रहे। जबकि रविवार को यूपी के सीएम प्रत्याशियों के समर्थन में पहुंचे थे। नड्डा मसूरी में आयोजित होने वाली जनसभा में टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह के समर्थन में अपील करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और…
Read Moreचुनाव : हुड्डा और एसआरके में खींची तलवारे, प्रत्याशियों को लेकर नहीं बनी सहमति
चुनाव में बड़े नेता अपने अपने समर्थको को टिकट दिलाने का प्रयास करते है । जिससे गुटबाज़ी उभर आती है और पार्टी में विरोधाभास की स्थिति उत्पन्न हो जाती है । लोकसभा चुनाव में अपने-अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारने को लेकर हरियाणा कांग्रेस के हुड्डा और एसआरके (कुमारी सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और किरण चौधरी) गुट खुलकर आमने सामने आ गए हैं। हाईकमान की कोशिश के बाद भी दोनों में सहमति नहीं बन रही और बार-बार प्रत्याशियों की घोषणा को टालना पड़ रहा है। दोनों गुटों में प्रत्याशियों को…
Read Moreचार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन भक्तो का उमड़ा सैलाब, दो घंटे में चार हज़ार रजिस्ट्रेशन
श्रदालुओ के लिए खुशखबरी : चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आज से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खोल दी गई है और दो घंटे में चार हजार से ज्यादा लोग चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण कर चुके हैं। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा। चारोंधाम के कपाट खुलने…
Read More