काशीपुर गोली – फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग युवक को बस से उतारकर गोली मार दी। बाएं पैर में गोली लगने से वह सड़क पर गिर पड़ा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। आवास विकास कॉलोनी निवासी मुकेश (25) पुत्र स्वर्ण कमल पोलियो ग्रस्त है। वह कॉलोनी में ही टेलरिंग का कार्य कर आजीविका चलाता है। मुकेश ने अपने परिचित युवकों से 23 हजार रुपये…
Read MoreCategory: North Zone
उन्नाव कांड: सीबीआई ने अदालत में कहा, विधायक कुलदीप सेंगर ने किया था दुष्कर्म
नई दिल्ली कुलदीप सेंगर – फोटो : सोशल मीडिया खास बातें कुलदीप सिंह सेंगर को तिहाड़ जेल में शिफ्ट कर दिया गया पीड़िता को भी इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया है इस मामले की सुनवाई अब तीस हजारी कोर्ट में चल रही है उन्नाव दुष्कर्म कांड पर तीस हजारी कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान बुधवार को सीबीआई ने कहा कि निलंबित भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सही हैं। सीबीआई ने चार्जशीट में विधायक सेंगर के खिलाफ दर्ज किए गए आरोपों…
Read Moreसुषमा स्वराज के सम्मान में दिल्ली सरकार ने घोषित किया दो दिन का राजकीय शोक
नई दिल्ली सुषमा स्वराज अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) – फोटो : सोशल मीडिया देश की पूर्व विदेश मंत्री, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, प्रखर वक्ता और ओजस्वी व्यक्तित्व की धनी सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। उनके अचानक निधन से पूरा देश स्तब्ध है। वह कुछ ऐसे नेताओं में शुमार हैं जिसे हर पार्टी से प्यार मिला है। यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने उनके सम्मान में राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को दो दिवसीय शोक का एलान किया है। सुषमा स्वराज का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से…
Read Moreपीडब्ल्यूडी में बड़े पैमाने पर कार्टेल बनाकर छह हजार करोड़ के टेंडर हड़पे, हड़कंप मचा, होगी जांच
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में छह हजार करोड़ रुपये के कामों के लिए हुए ई-टेंडरों की जांच कराई जाएगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके लिए आदेश दे दिए हैं। बड़े पैमाने पर कार्टेल (ठेकेदारों का समूह) बनाकर ठेके हथियाने की जानकारी मिलने पर यह फैसला किया गया है। इसकी भनक लगते ही विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मुख्यमंत्री ने पीडब्ल्यूडी में दो वर्षों में किए गए निर्माण कार्यों के लिए हुए ई-टेंडर के ऑडिट कराने के आदेश दिए हैं। पीडब्ल्यूडी के सचिव रंजन कुमार…
Read Moreपूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बताया बड़ी क्षति
सुषमा स्वराज भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता व पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार की देर रात हृदयघात से निधन हो गया। इस खबर से देश व उत्तर प्रदेश में माहौल शोक से भर गया। दिन में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने की बधाई ट्विटर पर देने वाली सुषमा स्वराज को देर शाम गंभीर हालात में दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर देश व प्रदेश के कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुषमा स्वराज एक…
Read Moreएनएमसी विधेयक के विरोध में आईएमए की राष्ट्रव्यापी हड़ताल आठ को
नई दिल्ली डॉक्टरों की हड़ताल एनएमसी विधेयक के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने एक बार फिर राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का फैसला लिया है। आईएमए की आपातकालीन विस्तारित एक्शन कमेटी ने आगामी बृहस्पतिवार को देशभर में हड़ताल करने की घोषणा की है। एसोसिएशन 8 अगस्त को सुबह 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक कोई भी सेवा प्रदान नहीं करेगा। आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ शांतनु सेन ने बताया कि एनएमसी बिल 2019 को मेडिकल क्षेत्र में स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आर्थिक रूप से कमजोर ग्रामीण…
Read Moreदिल्ली में हाई अलर्ट, ब्लैक रोज स्कीम के तहत बुलाई जनरल गश्त
नई दिल्ली High Alert in Delhi जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। सभी जिला डीसीपी की ओर से वायरलैस सेट पर मैसेज देकर पुलिसकर्मियों से अलर्ट रहने को कहा गया है। दूसरी तरफ, दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने ब्लैक रोज स्कीम के तहत जनरल गश्त बुलाई है। सभी थानाध्यक्षों को संवेदनशील जगहों पर कड़ी चौकसी रखने के लिए कहा गया है। दिल्ली समेत देशभर की सुरक्षा एजेंसियां कानून व्यवस्था के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। दिल्ली पुलिस खुफिया विभाग…
Read Moreअनुच्छेद 370 हटने पर बोले योगी, ऐतिहासिक भूल सुधारी, भारत में कश्मीर का पूर्ण एकीकरण
लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि अनुच्छेद 370 व 35 ए को समाप्त करके ऐतिहासिक भूल सुधारी गई है। अब कश्मीरी बेटियों, अल्पसंख्यकों, दलितों, आदिवासियों को उनका सांविधानिक अधिकार मिलेगा। योगी ने सोमवार रात लगातार चार ट्वीट करके कश्मीर पर केंद्र सरकार के फैसले की सराहना की। उन्होंने कश्मीर को भारतीयता के एक सूत्र में पिरोकर सात दशकों की मां भारती की आकांक्षा पूरी करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह का कोटिश: अभिनंदन किया और देशवासियों को बधाई दी। कहा, भारत मां…
Read Moreबोल्डर गिरने से घंटों रास्ते में फंसे रहे कैलाश मानसरोवर तीर्थयात्री, 36 घंटे भारी बारिश का अलर्ट
पिथौरागढ़/धारचूला/नाचनी, 1 of 6 टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर उत्तराखंड में सोमवार को कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग दोबाट, ऐलागाड़ समेत कई स्थानों में मलबा गिरने और सड़क क्षतिग्रस्त होने से बंद रहा। कैलाश यात्रा पर जा रहे 14वें दल के 58 यात्री चार घंटे तक जाम में फंसे रहे। उधर, थल-मुनस्यारी सड़क डोर के पास बोल्डर गिरने से तीन स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई। पिथौरागढ़-धारचूला सड़क कनालीछीना के पास गुड़ौली में मलबा आने से सुबह एक घंटे तक बंद रही। टनकपुर हाईवे पर गिरे बोल्डर बता दें कि प्रदेश के सात जिलों में…
Read Moreउन्नाव पीड़िता को इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर दिल्ली एम्स लाया गया, वकील डीप कोमा में
नई दिल्ली फाइल फोटो उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ के केजीएमयू से एयरलिफ्ट कराकर दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को पीड़िता के परिवार के अनुरोध पर यह आदेश दिया था। रायबरेली जेल में बंद अपने चाचा से मिलने जा रही पीड़िता और उनका वकील 28 जुलाई को सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस दुर्घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई थी। जस्टिस दीपक गुप्ता और जस्टिस अनिरूद्ध बोस की…
Read More