370: केंद को जवाब देने के लिए मिला चार हफ्ते का समय, 14 नवंबर को अगली सुनवाई

नई दिल्ली उच्चतम न्यायालय की संवैधानिक पीठ में मंगलवार से अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधानों को निष्प्रभावी करने से संबंधित याचिकाओं पर सुनवाई हुई। अदालत के सामने अटॉर्नी जनरल  (महाधिवक्ता) केके वेणुगोपाल ने सभी याचिकाओं पर अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार हफ्तों का समय मांगा। जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने केंद्र को चार हफ्तों का समय दिया है। अब मामले की अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।

Read More

चुनाव से पहले फडणवीस को झटका, चुनावी हलफनामा मामले में चलेगा मुकदमा

 नई दिल्ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को विधानसभा चुनावों से ठीक पहले सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ 2014 के चुनावी हलफनामे में कथित तौर पर गलत जानकारी देने के लिए मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 23 जुलाई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने सतीश यूकी की याचिका पर यह आदेश दिया। न्यायालय ने इस मामले में 23 जुलाई को फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा था कि…

Read More

सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली, 14 किलो आरडीएक्स बरामद

जम्मू सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली – फोटो सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक संयुक्त ऑपरेशन को बड़ी कामयाबी मिली है। मंगलवार को एक बस से करीब 14 किलो आरडीएक्स बरामद किया गया है। यह आरडीएक्स जम्मू के बस स्टैंड स्थित एक होटल के पास बरामद किया गया है। सुबह पांच बजे बिलावर से बस चली। इस दौरान महिला के साथ एक व्यक्ति बस चालक के पास आया। थोड़ी देर तक बस चालक से बात करने के बाद दोनों ने उस बैग को बस कंडेक्टर को सौंप…

Read More

100 अरब डॉलर निवेश करने पर विचार कर रहा है सऊदी अरब

नई दिल्ली सऊदी अरब भारत की आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं को देखते हुए देश में पेट्रो रसायन, बुनियादी संरचना और खनन समेत अन्य क्षेत्रों में 100 अरब डॉलर निवेश करने की संभावनाएं देख रहा है। सऊदी अरब के राजदूत डॉ सऊद बिन मोहम्मद अल साती ने कहा कि भारत एक आकर्षक निवेश गंतव्य है और सऊदी अरब तेल, गैस व खनन जैसे मुख्य क्षेत्रों में दीर्घकालिक भागीदारी पर गौर कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘सऊदी अरब ईंधन, परिशोधन, पेट्रो रसायन, बुनियादी संरचना, कृषि, खनिज और खनन जैसे क्षेत्रों में 100…

Read More

नितिन गडकरी आज करेंगे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

गाजियाबाद मई 2020 तक पूरा होना है दूसरा चरण 1700 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा है नेशनल हाईवे स्मार्ट मॉनीटरिंग सिस्टम लगाने काम जारी केंद्रीय सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के तीसरे चरण का उद्घाटन करेंगे। पिलखुवा के राजपूताना रेजीमेंट इंटर कालेज में आयोजित उद्घाटन समारोह में डासना से हापुड़ के बीच बने छह लेन नेशनल हाईवे और चार लेने की सर्विस रोड को विधिवत रूप से जनता को सौंपेंगे। इससे पहले यूपी गेट पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत प्लास्टिक वेस्ट…

Read More

भारी बारिश से कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात, चार दिन में 128 की मौत

नई दिल्ली देश में पिछले चार दिन से चल रही भारी बारिश का कहर शनिवार और रविवार को भी जारी रहा। देश में पिछले चार दिन के अंदर बारिश से हुए हादसों में 128 लोगों की मौत दर्ज की गई है। देश में कई जगह रेल और सड़क यातायात भी बुरी तरह  प्रभावित हुआ है। सबसे ज्यादा मौत उत्तर प्रदेश में 93 मौत बृहस्पतिवार से अब तक उत्तर प्रदेश में हुई हैं 18 मौत हुई हैं पटना, भागलपुर, कैमूर में हुए हादसों में 13 मौत उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश…

Read More

उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की सूची, कांग्रेस के दो पूर्व विधायकों को दिया टिकट

अहमदाबाद भाजपा ने गुजरात विधान सभा के आगामी उप-चुनावों के लिए छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अल्पेश ठाकोर को राधनपुर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। थराड विधानसभा से जीवराज भाई जगत भाई पटेल, खेरालू से अजमलभाई वालाजी ठाकोर, बयाड से धवल सिंह जाला, अमराईवाडी से जगदेशभाई पटेल और लूनावडा से जिग्नेश भाई सेवक को उम्मीदवार बनाया गया है। 2017 में कांग्रेस के टिकट पर चुने गए ठाकोर ने भाजपा में शामिल होने के लिए विधायक के पद से इस्तीफा दे दिया था। वह अब राधनपुर से चुनाव लड़ेंगे, इसी…

Read More

रावत के स्टिंग मामले में सुनवाई आज, सिब्बल पैरवी को पहुंचे नैनीताल

 नैनीताल पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत – फोटो : फाइल फोटो उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के स्टिंग मामले में हाईकोर्ट में सोमवार को होने वाली सुनवाई में रावत की ओर से पैरवी करने सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता, पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल रविवार को यहां पहुंचे। स्टिंग में रावत पर सरकार बचाने के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त का आरोप है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई होनी है। पूर्व में सुनवाई में न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे ने इस मामले को सुनने से इनकार कर दिया…

Read More

छह लाख से अधिक बिना नियम वाले ड्रोन, सुरक्षा एजेंसियां उठा रहीं ये कदम

नई दिल्ली बिना नियमन वाले ड्रोन, यूएवी और रिमोट संचालित एयरक्राफ्ट सिस्टम खतरा हो सकते हैं पाक की ओर से ड्रोन से हथियार गिराए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क आधुनिक ड्रोन भेदी हथियारों जैसे स्काई फेंस और ड्रोन गन पर काम कर रही पाकिस्तान द्वारा ड्रोन के जरिये पंजाब में हथियार गिराने और सऊदी अरब में पेट्रोलियम कंपनी पर ड्रोन से हमले की घटनाओं ने सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े कर दिए हैं। ड्रोन से आतंकी हमले को लेकर एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। देश में छह लाख से…

Read More

एसएसपी अनीता, बोलीं…ओसामा 15 मिनट में आ जा बाहर

जम्मू रामबन मुठभेड़ के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि लोगों को वेब सीरीज द फैमिली मैन में फिल्माया गया एक सीन याद आ गया। दरअसल, सेना और आतंकियों के बीच जबरदस्त फायरिंग चल रही थी। घटनास्थल से थोड़ी दूर स्थानीय नागरिकों का जमावड़ा भी लगा हुआ था। इसी दौरान रामबन एसएसपी अनीता शर्मा मौके पर पहुंचती हैं। इसके बाद एक आतंकी का नाम का लेकर उससे समर्पण करने की अपील करती हैं जिसके लिए उसे पंद्रह मिनट का समय भी देती हैं।रामबन एसएसपी अनीता शर्मा ने आतंकवादी से कहा कि…

Read More