प्रदेश में शिक्षकों की कमी को शीघ्र किया जाएगा दूर, 2200 जेबीटी और टीजीटी को मिलेगी नियुक्ति : मंत्री रोहित ठाकुर

प्रदेश में शिक्षकों की कमी को शीघ्र किया जाएगा दूर, 2200 जेबीटी और टीजीटी को मिलेगी नियुक्ति  : मंत्री रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने के लिए आज समय के अनुसार बदलाव की जरूरत है। गुरुवार को सचिवालय में मीडिया से बातचीत में कहा, करीब 2,200 जेबीटी और टीजीटी की बैचवाइज भर्ती जल्द की जा रही है। शिक्षकों की तैनाती के लिए पैरामीटर तय किए गए हैं। राज्य में बिना शिक्षक प्रतिनियुक्ति के आधार पर 350 स्कूल चल रहे हैं। 3,200 स्कूल एक-एक शिक्षक के सहारे हैं। इन स्कूलों में नवनियुक्त शिक्षकों को तैनाती दी जाएगी। हमीरपुर भर्ती आयोग के माध्यम से जेबीटी और…

Read More

आयुष्मान कार्ड के लाभ से हिमाचल प्रदेश के 63 हजार परिवार वंचित, रोज़ काट रहे है लोकमित्र केंद्र के चक्कर

आयुष्मान कार्ड के लाभ से हिमाचल प्रदेश  के 63 हजार परिवार वंचित, रोज़ काट रहे है लोकमित्र केंद्र के चक्कर

प्रदेश के मनरेगा कामगारों समेत दिव्यांग, स्ट्रीट वेंडर और एकल नारियों को गत वर्ष केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलने की घोषणा हुई थी, लेकिन 63 हजार के करीब परिवारों को अभी तक इसका लाभ नहीं मिल पाया है। केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के करीब 90,000 परिवारों का चयन किया था। इनमें इन परिवारों के 3,29,000 लोग शामिल हैं। कई लोग मैसेज और फोन से आने वाली सूचना को नहीं देख पाए, जिस वजह से उन्हें पता नहीं चल पाया। सभी लोगों को उम्मीद थी कि…

Read More

भूटान में धर्मशाला की तर्ज पर होगा स्टेडियम का निर्माण, एचपीसीए करेगा सहयोग

भूटान में धर्मशाला की तर्ज पर होगा स्टेडियम का निर्माण, एचपीसीए करेगा सहयोग

भूटान में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला की तर्ज पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनेगा। स्टेडियम के निर्माण के लिए भारतीय खेल मंत्रालय के सहयोग से भूटान क्रिकेट काउंसिल बोर्ड के सीईओ डंबर गुरंग, जीएम उग्येन दोरजी, भूटान शूटिंग फेडरेशन के सचिव ग्याम्तशो, किनले शेरिंग, कर्मा लाग्येल और भारतीय खेल मंत्री के प्रतिनिधि हिमांशु ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला का दौरा कर यहां की स्थिति और स्टेडियम का जायजा लिया है। भूटान और हिमाचल की भोगौलिक स्थितियां भी मिलती जुलती है। धर्मशाला में भी धौलाधार की पहाड़ियों में हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन…

Read More

नेशनल हाईवे की सुधार प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से हो शुरू : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

नेशनल हाईवे की सुधार प्रक्रिया तुरंत प्रभाव से हो शुरू : मंत्री विक्रमादित्य सिंह

लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज यहां भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय तथा लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की। यह प्रारंभिक बैठक 16 जुलाई, 2024 को केन्द्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के पास हिमाचल प्रदेश के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए आयोजित की गई। लोक निर्माण मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हैं, उन्हें तुरंत ठीक करवाया…

Read More

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ने अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 5 मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना तथा 5.17 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा तथा इसे 8 महीने में पूरा…

Read More

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा समाज की अमूल्य निधि हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षित श्रम बल तैयार कर रही है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को कौशल हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को…

Read More

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार पर कार्यशाला आयोजित

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा आधार पर कार्यशाला आयोजित

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ द्वारा आज यहां हिमाचल प्रदेश में आधार (एएडीएचएएआर) और इससे जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा के लिए कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला का शुभारंभ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण, क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की उप-महानिदेशक भावना गर्ग ने किया। भावना गर्ग ने आधार के उपयोग के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि आधार पर क्यूआर कोड का उपयोग इसकी प्रमाणिकता की जांच के लिए किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश 0-5 वर्ष आयु वर्ग के आधार नामांकन…

Read More

फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़े खुलासे से सब हैरान… हाईकोर्ट ने जताया ये शक

फोरेंसिक रिपोर्ट में बड़े खुलासे से सब हैरान… हाईकोर्ट ने जताया ये शक

किसान आंदोलन के दौरान 21 फरवरी को हुई प्रदर्शनकारी शुभकरण सिंह की मौत के मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट ने सभी को हैरान कर दिया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि शुभकरण की मौत शॉटगन की गोली से हुई है। इस पर हाईकोर्ट ने कहा कि यह हथियार पुलिस इस्तेमाल नहीं करती है, ऐसे में इस मामले की जांच को जरूरी मानते हुए हाईकोर्ट ने एसआईटी के गठन का आदेश दिया है। याचिका दाखिल करते हुए उदय प्रताप सिंह ने हाईकोर्ट को बताया था कि आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस…

Read More

सावधानी न बरती तो हिमाचल में भी फैलेगा डेंगू का कहर

सावधानी न बरती तो हिमाचल में भी फैलेगा डेंगू का कहर

डेंगू प्रभावित राज्यों की तरह हिमाचल प्रदेश पर भी आ सकता है यह संकट । वक्त रहते उचित कदम नहीं उठाए तो यहां भी डेंगू का प्रकोप हो सकता है। यह खुलासा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से डॉक्टरों की टीम के अध्ययन से हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने डेंगू को लेकर अधिक सतर्क रहने की जरूरत पर बल दिया है। विभाग की डॉ. एकता शर्मा के नेतृत्व में किए यह अध्ययन कांगड़ा जिले में किया गया। इसको लेकर डॉ. शर्मा, डॉ. तरुण सूद, डॉ. गुरमीत कटोच और…

Read More

हाथरस हादसे की रिपोर्ट पर उठने लगे सवाल, केवल छोटे स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों पर गाज़, माननीय का जिक्र तक नहीं

हाथरस हादसे की रिपोर्ट पर उठने लगे सवाल, केवल छोटे स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों पर गाज़, माननीय का जिक्र तक नहीं

हाथरस हादसे के मूल कारणों और लापरवाहियों को उजागर करते हुए एसआईटी ने रिपोर्ट शासन को भेज दी। शासन ने भी इस रिपोर्ट का संज्ञान लेते आधा दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित कर दिए। मगर, सवाल है कि क्या सिर्फ लापरवाही इन छोटे अधिकारियों और कर्मचारियों की ही थी। या फिर एसआईटी में वरिष्ठों को बचाने का प्रयास किया गया है, जबकि सच तो ये भी है कि निचले स्तर से एक-एक बात पत्राचार के तौर पर और मौखिक तौर पर वरिष्ठों को बताई गई। मगर, उनके स्तर से…

Read More