भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी, फायदा उठाएं

जालंधर लॉकडाउन के बीच उन युवाओं के लिए बड़े फायदे की खबर है, जो भारतीय सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं। उनके लिए यह सुनहरा मौका है, जिसका फायदा उठाएंगे तो स्थितियां सामान्य होने के बाद बड़ा लाभ होगा। प्रशिक्षण और रोजगार केंद्र पंजाब (सी-प्वाइंट) की ओर से सेना में भर्ती होने के इच्छुक नौजवानों के लिए ऑनलाइन प्री-रिक्रूटमेंट प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। जो नौजवान सेना में भर्ती होने के इच्छुक हैं, वे यह प्रशिक्षण लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यह प्रशिक्षण दो महीनों का होगा।…

Read More

संघर्षविराम का उल्लंघन, बौखलाए पाकिस्तान ने बरसाए गोले, बीएसएफ ने दिया माकूल जवाब

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। वहीं भारतीय सेना पाकिस्तान के इन नापाक मंसबूों को नेस्तनाबूद कर रही है। कठुआ के हीरानगर में पाकिस्तानी सेना ने रविवार रात से आज सुबह तक गोले बरसाए। वहीं पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का बीएसएफ ने माकूल जवाब दिया। इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर रविवार को मेंढर सब डिवीजन के बालाकोट सेक्टर में सेना की अग्रिम…

Read More

क्वारंटीन किए गए लोग होटल में रह पाएंगे, जेब से चुकानी पड़ेगी कीमत

कंडाघाट (सोलन) कोरोना की वजह से क्वारंटीन किए गए लोग अब होटल में रह पाएंगे। मंडी जिले के 20 होटल और सोलन जिले के कंडाघाट व चायल में प्रशासन ने तीन निजी होटलों को कोरोना क्वारंटीन सेंटर में बदलने का निर्णय लिया है। इन होटल में रहने वालों को भुगतान निजी तौर पर करना होगा। होटल की सुविधा लेने के लिए जेब से अच्छी खासी कीमत चुकानी पड़ेगी। जिन होटलों को चिह्नित किया गया है, उनमें एकांत, ज्यूरिक व तोशिबा होटल शामिल हैं। इन होटलों में प्रशासन ने कुल 40…

Read More

प्रदेश सरकार ने सस्ते राशन के कोटे में की कटौती

धर्मशाला कोरोना संकट के बीच प्रदेश सरकार ने धीरे-धीरे सस्ते राशन के कोटे में कटौती करना शुरू कर दिया है। सूबे के लगभग साढे़ 11 लाख एपीएल राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मई में आटे के कोटे में डेढ़ किलोग्राम की कटौती कर दी है। अभी तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के डिपो में एपीएल कार्ड धारकों को प्रति माह साढे़ 12 किलोग्राम आटा मिल रहा था, जो अब 11 किलोग्राम कर दिया है। हालांकि दालों, रिफाइंड और सरसों के तेल आदि के कोटे में कोई बदलाव नहीं किया है। उधर,…

Read More

भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प, दोनों तरफ के जवानों को मामूली चोटें

नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प की खबर सामने आई है। यह घटना उत्तरी सिक्किम के नाकु ला सेक्टर में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। भारतीय सेना ने अभी तक आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई। इस क्षेत्र में सड़क परिवहन की कोई सुविधा नहीं है और हेलीकॉप्टर सेवाओं के माध्यम से इसका रख-रखाव किया जाता है। सूत्रों ने बताया कि…

Read More

विमान लेकर चीन गए एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना से संक्रमित

नई दिल्ली एयर इंडिया के पांच पायलट कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उड़ान ड्यूटी से 72 घंटे पहले किए जाने वाले प्री-फ्लाइट वायरस टेस्ट से इस बात का पता चला है। एयर इंडिया के सूत्रों ने कहा है कि ये सभी पायलट फिलहाल एसिम्टोमैटिक हैं और मुंबई में हैं। हाल ही में ये सभी पायलट कार्गों विमान लेकर चीन गए थे। एयर इंडिया के सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में चिकित्सा आपूर्ति के लिए भारत ने एयर इंडिया के…

Read More

पुलिस ने जफरुल इस्लाम को जारी किया नोटिस, 12 मई तक जमा करें मोबाइल और लैपटॉप

नई दिल्ली दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जफरुल इस्लाम खान को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 12 मई तक उस लैपटॉप या मोबाइल को जमा करने को कहा गया है, जिससे उन्होंने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर की थी। मालूम हो कि यह सारा विवाद जफरुल द्वारा किए गए एक विवादित पोस्ट से खड़ा हुआ है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा था कि जिस दिन मुसलमानों ने अरब देशों से अपने खिलाफ जुल्म की शिकायत कर दी, सैलाब आ जाएगा। इस पोस्ट के बाद भाजपा ने…

Read More

उत्तरकाशी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, प्रदेश में संक्रमितों की संख्या हुई 68

देहरादून उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। आज सुबह एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। अपर सचिव युगल किशोर पंत ने ग्रीन जोन उत्तरकाशी के मरीज में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है। उत्तरकाशी जिले में कोरोना का यह पहला मामला है। इसके साथ ही अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 68 हो गई है। उत्तरकाशी के सीएमओ डॉ. डीपी जोशी ने बताया कि यह युवक तीन अन्य युवकों के साथ सात मई को गुजरात से उत्तराखंड आया था। एहतियातन युवक…

Read More

उत्तराखंड के व्यक्ति की ढाका में मौत, परिजनों ने शासन-प्रशासन से लगाई शव को घर वापस लाने की गुहार

टिहरी जाखणीधार म्यूंडी गांव के एक व्यक्ति की ढाका में मौत परिजनों ने शासन-प्रशासन से लगाई शव भारत लाने की गुहार बांग्लादेश की राजधानी ढाका में उत्तराखंड के टिहरी जिले के जाखणीधार ब्लॉक के म्यूंडी गांव निवासी एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। परिजनों ने शासन-प्रशासन से मृतक का शव स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के चलते इन दिनों फ्लाइट न चलने से मृतक के शव को घर लाना मुश्किल हो रहा है। म्यूंडी गांव निवासी पवन सिंह गुसाईं (44)…

Read More

गैंगस्टर से बरामद दो ड्रम गन मशीन बड़ी तबाही की तरफ इशारा : डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता

कपूरथला पाकिस्तान से जुड़े गैंगस्टर बलजिंदर सिंह उर्फ बिल्ला के पास दो ड्रम गन मशीन देखकर तो पंजाब पुलिस भी हैरान है। यूएस सीक्रेट सर्विस के जर्मन मेड एसआईजी सुएर और आस्ट्रिया मेड ग्लाक पिस्टल की बरामदगी भी किसी बड़ी तबाही की ओर से इशारा कर रही है। जानकारी के अनुसार, आतंकवाद के काले दौर के दौरान ही किसी आतंकी के पास ड्रम गन मशीन मिली थी। उसके बाद अब पहली बार पंजाब पुलिस के हाथ ड्रम गन मशीन लगी हैं, वो भी एक नहीं, बल्कि दो। यह बात की…

Read More