बालाकोट में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी, सेना ने दिया माकूल जवाब

पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार देर रात मेंढर के बालाकोट में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी की। इस दौरान सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। सेना के जवानों ने भी गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली यह गोलाबारी करीब 1.40 घंट जारी रही। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 8.20 बजे पाकिस्तानी सेना की तरफ से बालाकोट सेक्टर में सेना की पोस्ट क्यों-क्यों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर मोर्टार दागने शुरू कर दिए। सेना के सतर्क जवानों…

Read More

आज सस्ते लोन और आर्थिक गतिविधियों के संचालन पर होगा मंथन

शिमला हिमाचल में आर्थिक गतिविधियों को शुरू करने के लिए सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बनी कैबिनेट सब कमेटी की एक अहम बैठक बुधवार को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में सूबे के सभी विभाग जिलावार व मदवार अपने पास अब तक शेष उस राशि का ब्यौरा देंगे जो आवंटित होने के बावजूद खर्च नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि अब तक 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि की जानकारी मिली हैं। इसमें पंचायती राज, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा, सिंचाई के अलावा कई अन्य…

Read More

कृषि क्षेत्र में होगा व्यापक सुधार, सरकार जल्द लाएगी अध्यादेश, किसानों को मिलेंगे ये फायदे

नई दिल्ली अपनी उपज कहीं भी बेचने की छूट के लिए बनेगा कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन से स्टॉक की सीमा खत्म होगी कृषि क्षेत्र में व्यापक सुधार के लिए मोदी सरकार जल्द ही दो अध्यादेश लाएगी। इनके जरिए नए केंद्रीय कानून के तहत किसानों को अपनी उपज कहीं भी बेचने की छूट मिलेगी। जबकि आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन कर उपज की स्टॉक सीमा को खत्म कर दिया जाएगा। केंद्रीय कानून को लेकर राज्यों से टकराव की स्थिति का सामना करने की भी तैयारी कर ली है। सूत्रों के…

Read More

कांग्रेस ने कहा 20 लाख करोड़ नहीं, सिर्फ 3.22 लाख करोड़ का पैकेज

नई दिल्ली कांग्रेस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। पार्टी प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ट्वीट में कहा कि राहत के मलहम की बजाय घाव पर नमक छिड़कना बंद करें। ये मजदूर हैं मजबूर नहीं हैं। अगर मजदूरों का दर्द बांटना अपराध है तो हम करेंगे। मजदूर की बेबसी आपको ड्रामेबाजी लगती है। नंगे पांव में पड़े सैकड़ों छाले ड्रामेबाजी दिखती है। भूखे-प्यासे चलते जाने की व्यथा ड्रामेबाज़ी है। 135 मजदूरों की मौत क्या…

Read More

डब्ल्यूएचओ की भूमिका की जांच में 62 देशों के साथ भारत

नई दिल्ली पूरी दुनिया को अपने चपेट में लेने वाली महामारी कोरोना वायरस आखिर कैसे और किस तरह से इंसानों तक पहुंचा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसकी रोकथाम के लिए क्या कदम उठाए और उसकी भूमिका क्या रही है। दुनिया के करीब 62 देश ऐसे ही सवालों का जवाब मांग रहे हैं। अब भारत ने भी आधिकारिक तौर पर इन देशों को अपना समर्थन देते हुए यूरोपीय यूनियन व ऑस्ट्रेलिया की ओर से जांच की मांग वाले दस्तावेज पर हस्ताक्षर किया है। दरअसल, डब्ल्यूएचओ की 73वीं विश्व स्वास्थ्य सभा…

Read More

बंदिशों के साथ चलेंगी बसें और खुलेंगे बाजार, दिल्ली होगी रेड जोन से बाहर

नई दिल्ली बस चलाने, बाजार खोलने व मजदूरों की आवाजाही सुनिश्चित करने पर जोर नहीं चलेगी मेट्रो, बंदिशों के साथ निजी और सार्वजनिक परिवहन केजरीवाल आज जारी करेंगे दिल्ली चलाने का प्लान लॉकडाउन-4 में हॉटस्पॉट से बाहर की दिल्ली रेड जोन से बाहर होगी। वहीं, दिल्ली मेट्रो के अलावा बंदिशों के साथ निजी व सार्वजनिक परिवहन सुविधा शुरू हो सकती है, जबकि व्यक्तिगत दूरी नियम के अधीन बाजार भी खुल जाएंगे। निर्माण मजदूरों की आवाजाही पूरी दिल्ली में रहेगी। अब उन्हें निर्माण स्थल पर रुकने की मजबूरी नहीं रहेगी। मुख्यमंत्री…

Read More

सरकार आज करेगी प्रतिबंधों में दी जाने वाली ढील की घोषणा

नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि लॉकडाउन 4.0 के लिए केंद्र द्वारा जारी दिशा- निर्देश, दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुरूप हैं। उन्होंने कहा कि राजधानी में प्रतिबंधों को कम करने के लिए विस्तृत योजना की घोषणा सोमवार को की जाएगी। केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि उनकी सरकार ने लॉकडाउन अवधि का उपयोग शहर की स्वास्थ्य प्रणाली को तैयार करने के लिए किया है। केंद्र के दिशानिर्देश काफी हद तक लाखों दिल्लीवासियों के सुझावों के आधार पर दिल्ली सरकार द्वारा भेजे गए…

Read More

पंजाब में भी नए रंग-रूप के साथ लागू होगा लॉकडाउन 4.0

चंडीगढ़ देशभर में लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार (एनडीएमए) ने रविवार को इसकी घाेषणा की। इसके साथ ही पंजाब में भी लॉकडाउन 4.0 लागू रहेगा। बता दें कि देश में लॉकडाउन 25 मार्च को शुरू हुआ था। इसके चलते आम जनजीवन के साथ-साथ तमाम आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार भी थम गई थी। इस बार गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अधिकार दिया गया है कि वह स्थानीय हालात के अनुसार विभिन्न जोन में अन्य गतिविधियों पर भी प्रतिबंध लगा सकते हैं। साथ ही राज्य सरकारों को…

Read More

मंदिर पर फेंका पेट्रोल बम, वारदात के पीछे साजिश का अंदेशा

श्रीनगर शहर के बादामबाड़ी इलाके में रविवार की देर रात अवांछनीय तत्वों ने अमर कौल मंदिर में पेट्रोल बम से हमला किया। इससे मंदिर के कुछ इलाके में आग लग गई। हालांकि, किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। पुलिस ने सूचना के बाद पहुंचकर लोगों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंदिर पर पेट्रोल बम फेंकने की घटना पिछले कई वर्षों बाद सामने…

Read More

सशर्त 20 मई के बाद बसों का संचालन कर सकती है सरकार

शिमला कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर लॉकडाउन के बाद हिमाचल में कर्फ्यू फिलहाल सात घंटे का ही रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें एक घंटे की छूट देकर राहत दे सकती है। एचआरटीसी और निजी बसों को सशर्त चलाने पर भी फैसला 20 मई के बाद हो सकता है। हालांकि, इस बारे में सरकार को सरकारी और निजी बसें चलाने का प्रस्ताव भेजा गया है, लेकिन अभी इस मामले पर भी फैसला नहीं हो सका है। उच्चस्तरीय सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन-4 के दौरान प्रदेश में लोगों की सुविधा…

Read More