चंबा में कोरोना वायरस के 10 नए मामले आए

चंबा में कोरोना वायरस के 10 नए मामले आए

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह चंबा में 10 नए मामले आए हैं। संक्रमितों में आठ धरोग मोहल्ला के हैं। सभी पहले से संक्रमित हुए लोगों के संपर्क में आने से पाॅजिटिव हुए हैं। सेना का जवान व सीआईएसएफ जवान की महिला रिश्तेदार भी पाॅजिटिव पाई गई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मामलों की संख्या अब 60 हो गई है। 86 मरीज ठीक हो गए है।  

Read More

राज्यपाल ने फिल्म का टीजर जारी किया

राज्यपाल ने फिल्म का टीजर जारी किया

शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने आज राजभवन में स्वतंत्र फिल्मकार डा0 देवकन्या ठाकुर द्वारा निर्मित व निर्देशित फिल्म टीजर और मोहरा-द डिवाईन फेस का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने युवा फिल्म निर्देशक की प्रतिभा की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि इससे अन्य स्वतंत्र फिल्मकारों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण प्रदेश की सम्पन्न संस्कृति को प्रदर्शित करने का बेहतरीन मंच है। मोहरा-द डिवाईन फेस कुल्लवी बोली में बनाई गई पूर्ण अवधि की फीचर फिल्म है। इस फिल्म ने हिमाचल प्रदेश सरकार की…

Read More

मंत्री राजिंद्र गर्ग ने विभाग को चुस्त दुरूस्त बनाने के दिशा निर्देश किए जारी

मंत्री राजिंद्र गर्ग ने  विभाग को चुस्त दुरूस्त बनाने के दिशा निर्देश किए जारी

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री राजिंद्र गर्ग ने शिमला में खाद्य आपूर्ति विभाग व राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने विभाग की कार्य प्रणाली पर संतोष व्यक्त करते हुए इसेे और अधिक चुस्त-दुरूस्त बनाने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए। राजिन्द्र गर्ग ने अधिकरियों को निर्देश दिए कि सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2019 इत्यादि का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अधिकारियों को…

Read More

WHO ने जारी की चेतावनी, युवाओं में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

WHO ने जारी की चेतावनी, युवाओं में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं

नई दिल्ली कोरोना वायरस को लेकर शुरुआत से यह बात कही जा रही है कि कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को इसके संक्रमण का खतरा ज्यादा रहता है। पिछले दिनों हुए अध्ययन में इस वायरस से सबसे अधिक 45 से अधिक उम्र के लोगों की मौत होने की जानकारी दी गई थी। लेकिन किशोर और युवाओं में भी संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े हैं। ताजा आंकड़े इस बात की तस्दीक देते हैं। यही कारण है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने युवाओं में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर चेतावनी…

Read More

क्या अक्साई चीन को लेकर चिंतित है चीन ? चीन ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का किया विरोध

क्या अक्साई चीन को लेकर चिंतित है चीन ? चीन ने जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का  किया विरोध

नई दिल्ली पांच अगस्त को जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा हटाने के फैसले को एक साल हो गया और इसकी वर्षगांठ पर चीन ने अपने तेवर दिखाए हैं। चीन ने पाकिस्तान की भाषा बोलते हुए जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन का विरोध किया है। चीन ने इस फैसले को गैर-कानूनी और अमान्य घोषित किया है।चीन ने कहा कि उनकी स्थिति इस फैसले पर साफ और स्थाई है। यह मुद्दा पाकिस्तान और भारत के बीच इतिहास में जुड़ा एक विवाद है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा…

Read More

कोरोना से देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 56283 मामले सामने आए

कोरोना से देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार, 24 घंटे में रिकॉर्ड 56283 मामले सामने आए

नई दिल्ली देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 40 हजार के पार पहुंच गया है। गुरुवार को कोरोना के 56,283 नए मामले सामने आए। आंकड़ों के अनुसार, यह लगातार आठवां दिन है जब 50,000 से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। वहीं, अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 13 लाख के पार पहुंच गई है और जांच में तेजी आई है। गुरुवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की…

Read More

कोरोना से मौत की संख्या को  शून्य पर लाने के लिए हर कदम उठाए स्वास्थ्य विभाग : मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल

कोरोना से मौत की संख्या को  शून्य पर लाने के लिए हर कदम उठाए स्वास्थ्य विभाग :

नई दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कोरोना से मौत की संख्या को  शून्य पर लाने के लिए हर कदम उठाए जाएं। दिल्ली सरकार ने राजधानी के जिन 10  कोविड अस्पतालों में मरीजों की सबसे अधिक मौतें हो रही थी,उनके मूल्यांकन के लिए चार सदस्यीय समिति बनाई थी। समितियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री को रिपोर्ट सौंप दी। इस रिपोर्ट में समितियों ने सभी अस्पतालों के बारे में अलग-अलग सुझाव दिया है, जिसे अब दिल्ली सरकार लागू करेगी। अरविंद केजरीवाल स्वयं कोविड-19…

Read More

सीएम के अनुमोदन के बावजूद 14 महीने दबी रही फाइल

सीएम के अनुमोदन के बावजूद 14 महीने दबी रही फाइल

देहरादून दो इंजीनियरों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि का मामला, पता लगने पर अनुभाग बदलने की हुई कार्रवाई मुख्य सचिव बोले, ये अघोषित चेतावनी है, सुधर जाएं, कार्रवाई से नहीं बचेंगे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के अनुमोदन के बावजूद दो इंजीनियरों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि की फाइल अनुभाग में 14 महीने तक दबी रही। लंबे समय के बाद फाइल प्रस्तुत होने पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जाहिर की और कार्रवाई के निर्देश दिए। पूरा अनुभाग बदले जाने पर मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने कहा कि ये अघोषित चेतावनी है, सुधर जाएं, वरना…

Read More

सोशल मीडिया से देश की सुरक्षा को खतरा है तो नहीं कर सकते हस्तक्षेप : हाईकोर्ट

सोशल मीडिया से देश की सुरक्षा को खतरा है तो नहीं कर सकते हस्तक्षेप : हाईकोर्ट

नई दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने सेना में 89 सोशल मीडिया एप्लिकेशन पर प्रतिबंध के खिलाफ जम्मू और कश्मीर के लेफ्टिनेंट कर्नल की याचिका खारिज कर दी। इससे पहले हाईकोर्ट ने कर्नल को चेतावनी भी दी थी कि अगर उन्हें फेसबुक ज्यादा पसंद है तो वह सेना से इस्तीफा दे सकते हैं। न्यायमूर्ति राजीव सहाय एंडलॉ और न्यायमूर्ति आशा मेनन की पीठ ने कहा कि अगर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि सैन्य कर्मियों द्वारा फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल नेटवर्किंग साइटों के इस्तेमाल से दुश्मन देशों को फायदा…

Read More

नई परियोजनाओं से मिलेगी अर्थतंत्र को रफ्तार, अयोध्या बनेगी अर्थव्यवस्था का नया केंद्र

नई परियोजनाओं से मिलेगी अर्थतंत्र को रफ्तार, अयोध्या बनेगी अर्थव्यवस्था का नया केंद्र

लखनऊ राममंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन के साथ यूपी की वैश्विक पहचान और अर्थव्यवस्था को नया आयाम मिलने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस मौके पर राज्य या केंद्र सरकार की ओर से एहतियातन किसी नई विकास योजना का एलान तो नहीं किया गया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह इस क्षेत्र के विकास की रूपरेखा का संकेत किया है, उससे अवध व उसके आसपास के क्षेत्र की आर्थिक प्रगति का रास्ता खुलता नजर आ रहा है। जिस तरह आगरा एक पर्यटन केंद्र के रूप…

Read More