शिमला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले और मुद्रण एवं लेखन सामग्री मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने आज यहां मुद्रण व लेखन विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि मुद्रण और लेखन के कार्य को सतर्कता और गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार, विभिन्न विभागों और विश्वविद्यालयों, बोर्डों की स्टेशनरी की आवश्यकताओं की आपूर्ति समय पर की जाए। उन्होंने बताया कि प्रिंटिंग में नई तकनीक के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा और कर्मचारियों को इनका प्रशिक्षण प्रदान…
Read MoreCategory: North Zone
शूलिनी विश्वविद्यालय में एमबीए प्लेसमेंट कमेटी का चुनाव, ऋषभ शर्मा को किया प्लेसमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त
शूलिनी विश्वविद्यालय ने वर्ष 2020 के लिए अपना वार्षिक एमबीए प्लेसमेंट कमेटी चुनाव कराया, जिसमें एमबीए के द्वितीय वर्ष के छात्र ऋषभ शर्मा को प्लेसमेंट कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। समिति के अन्य निर्वाचित सदस्य आशुतोष सिंह, देवांशी शर्मा, दीक्षा भंडारी, हर्ष गांधी और शैलजा ठाकुर है । एमबीए के प्रथम वर्ष से चुने गए लोगों में ऐश्वर्या सिंगला, कार्तिका, आरज़ू कंबोज, तान्या पोरवाल, निर्मन कौशिक और सत्यम कुमार है । चुनाव एमबीए के निदेशक प्रो। कुलदीप रोझे के निरीक्षण में आयोजित किए गए जिसमें प्रबंधन विज्ञान और लिबरल…
Read Moreकिसानों के लिए वरदान साबित होगा कृषक उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्द्ध्रन एवं सरलीकरण) विधेयकः मुख्यमंत्री
शिमला संसद से पारित कृषक उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्द्ध्रन एवं सरलीकरण) विधेयक-2020 कृषकों के हित वाला विधेयक है, जिससे उन्हें अपने उत्पाद बेचने के लिए न केवल बेहतर विपणन सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि केंद्र सरकार के किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां इलैक्ट्राॅनिक मीडिया के सदस्यों से बातचीत के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि एपीएमसी और मार्केटिंग बोर्ड पहले की तरह कार्य करते रहेंगे और सब्जी मंडियों के विकास के लिए अनुदान…
Read Moreआबकारी एवं कराधान तकनीकी सेवा ऐजेंसी ने अपनी आय की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी सरकार को भेंट की
शिमला हिमाचल प्रदेश आबकारी एवं कराधान तकनीकी सेवा एजेंसी ने अपनी आय की 20 प्रतिशत हिस्सेदारी (1,43,76,237 रुपये) का एक चेक आज यहां राज्य सरकार को भेंट किया। इस राशि का चेक प्रधान सचिव आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को सौंपा। आयुक्त आबकारी एवं कराधान रोहन चंद ठाकुर तथा विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
Read Moreकेंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर पर कैप्टन और रंधावा ने साधा निशाना
चंडीगढ़ कृषि विधेयकों के संबंध में पंजाब सरकार और कांग्रेस पार्टी पर लगाए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के आरोपों को मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने झूठा करार दिया। उन्होंने हैरानी हैरानी जताते हुए कहा कि एनडीए सरकार की किसानों को बर्बाद करने की साजिश को आगे बढ़ाने में तोमर ने तहजीब और अदब को बिलकुल ही त्याग दिया है। कृषि मंत्री कांग्रेस के खिलाफ खासकर उनके खिलाफ गुमराह करने वाले प्रचार में व्यस्त हैं। कैप्टन ने कहा कि एक इंटरव्यू का हिस्सा रहा कृषि मंत्री का बयान बेतुका…
Read Moreविरोध: पंजाब-हरियाणा में आज बंद, रेलवे ट्रैक पर डटे किसान, परीक्षा भी टली
चंडीगढ़/रोहतक कृषि विधेयकों का विरोध, रेलवे ने शनिवार तक रद्द कीं 20 विशेष ट्रेनें बंद को राजनीतिक दलों, अन्य संगठनों का मिला समर्थन, जरूरी सेवाएं रहेंगी जारी संसद में पास तीन कृषि विधेयकों के विरोध में आज पंजाब और हरियाणा समेत देशभर के किसानों ने बंद का आह्वान किया है। इसके समर्थन में कांग्रेस समेत कई राजनीतिक दल आ गए हैं। पंजाब में गुरुवार को ही किसान अमृतसर, फिरोजपुर और नाभा में रेलवे ट्रैक पर डट गए। किसानों के आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने 20 ट्रेनें शनिवार तक रद्द…
Read Moreसलमान खुर्शीद और बृंदा करात जैसे नेताओं ने दिए थे भड़काऊ बयान : पुलिस
नई दिल्ली सीएए के खिलाफ धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, बृंदा करात और उदित राज जैसे नेताओं ने भड़काऊ भाषण दिए थे। दिल्ली पुलिस ने यह दावा दिल्ली दंगों के मामले में दाखिल आरोप पत्र में इशरत जहां और खालिद सैफी तथा सुरक्षित गवाह के बयानों के आाधार पर किया है। कड़कड़डूमा अदालत में दाखिल आरोप पत्र में पूर्व कांग्रेसी पार्षद इशरत जहां तथा सुरक्षित गवाह के बयानों का हवाला देते हुए कहा है कि इन्होंने अपने बयानों में नेताओं के भड़काऊ भाषणों का जिक्र…
Read More‘रेल रोको’ आंदोलन, राज्य सरकार अलर्ट, प्रदर्शनों की होगी वीडियोग्राफी
चंडीगढ़ केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों ने 25 सितंबर को पंजाब बंद का एलान किया है। किसान जत्थेबंदियों के इस एलान को लेकर राज्य सरकार की तरफ से बुधवार को सभी जिला उपायुक्तों और पुलिस प्रमुखों को निर्देश जारी किए गए हैं। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी निर्देश के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा है। इसके साथ ही यह हिदायत भी दी गई है…
Read Moreआज से किसानों का ‘रेल रोको आंदोलन’, 14 ट्रेनों का संचालन रद्द, राज्य सरकार अलर्ट
चंडीगढ़ केंद्र सरकार के कृषि अध्यादेशों के खिलाफ आंदोलन पर उतरी किसान जत्थेबंदियों का रेल रोको आंदोलन आज से शुरू हो गया है। गृह विभाग की ओर से जिला उपायुक्तों को जारी हिदायतों के तहत, 24 से 26 सितंबर तक 48 घंटे के बंद और रेल रोको आंदोलन के दौरान अलर्ट रहने को कहा गया है। हिदायत दी गई है कि किसानों के प्रति नरम रवैया अपनाया जाए और उन पर कोई सख्त जबरदस्ती न की जाए। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा, सिविल सर्जनों, डाक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को भी…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय द्वारा तानसेन की ख़ोज ‘ ओपन माइक प्रतियोगिता आयोजित
सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय के संगीत क्लब रागरंग ने रेडियो शूलिनी के सहयोग से नए छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए “तानसेन की खोज और रेडियो शूलिनी की सर्वश्रेष्ठ आर जे” के लिए एक वर्चुअल ओपन माइक प्रतियोगिता का आयोजन किया। दो घंटे के आभासी सत्र में बेहद प्रतिभाशाली फ्रेशर्स ने देश के विभिन्न हिस्सों से भाग लिया। एमबीए से तान्या पोरवाल विश्वविद्यालय की तानसेन चुनी गई और दुसरा स्थान बायोटेक से शुभांगी पाधै और बी.कॉम से शाइना रैना ने हासिल किया बेस्ट आर जे रेडियो शूलिनी के विजेता बने बायोटेक से कौस्तुभ…
Read More