जम्मू जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को मार गिराया है। घटनास्थल से गोला-बारूद और हथियार बरामद किए गए हैं। इलाके में तलाशी अभियान जारी है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह मुठभेड़ हुई। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले के चिनगाम इलाके को घेर लिया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को…
Read MoreCategory: North Zone
कंडक्टर भर्ती परीक्षा में दसवीं पास अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति : हाईकोर्ट
हमीरपुर कंडक्टर भर्ती को लेकर कोर्ट गए दसवीं पास 44 अभ्यर्थियों को राहत मिल गई है। ये पथ परिवहन निगम की बस कंडक्टर की भर्ती परीक्षा दे सकेंगे। न्यायालय का दरवाजा खटखटाने वाले केवल 44 अभ्यर्थियों को ही परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है। कर्मचारी चयन आयोग ने एचआरटीसी बंस कंडक्टर पोस्ट कोड 762 के अंतर्गत 568 पदों को भरने के लिए दिसंबर 2019 में ऑनलाइन आवेदन मांगे थे। भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में बस कंडक्टर के लिए 12वीं पास और वैध बस कंडक्टर लाइसेंस होना अनिवार्य है। आयोग…
Read Moreबीडीओ और सचिव पर विजिलेंस ने की एफआईआर दर्ज
सोलन सोलन जिले के कुनिहार के खंड विकास कार्यालय के सचिव ने एक ही दिन में दो साल की हाजिरी लगा दी। पेट्रोल पंप और अन्य निजी कारोबारी चलाने वाला सचिव पिछले दो साल से दफ्तर ही नहीं आया था। विजिलेंस ने इस मामले में सचिव और खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) विजय पॉल और सचिव देवेंद्र कालिया के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सचिव के कार्यालय नहीं आने को उच्चाधिकारी नजरअंदाज करते रहे। मामले की शिकायत विजिलेंस के डीएसपी संतोष शर्मा को मिली तो उन्होंने योजना बनाकर जाल बिछाया। जब…
Read Moreयहां बनेगा देश का सबसे ऊंचा रोपवे,51 किलोमीटर 20 मिनट में तय, निहार सकेंगे वादियां
कुल्लू अटल टनल रोहतांग के खुलने के बाद अब रोहतांग के लिए 540 करोड़ की लागत से कोठी से रोहतांग के लिए 8.01 किलोमीटर लंबे रोपवे का निर्माण किया जा रहा है। पर्यटन विभाग ने रोहतांग रोपवे का सर्वे कर इसका पूरा प्राक्कलन सरकार को भेज दिया है। तीन अक्तूबर को अटल टनल रोहतांग के उद्घाटन को पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस प्रोजेक्ट को देखा था। तीन चरणों में बनने वाला यह रोपवे देश का सबसे ऊंची जगह पर बनने वाला लंबा रोपवे होगा। इसके बनने से सैलानी…
Read Moreसेंसेक्स-निफ्टी लगातार सातवें दिन बढ़त पर, रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा से बाजार में तेजी
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक की नीतिगत घोषणा का घरेलू बाजार पर असर पड़ा और सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यह बढ़त पर बंद हुआ। यह लगातार सातवां कारोबारी सत्र है जब सेंसेक्स-निफ्टी मजबूती के साथ बंद हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ 326.82 अंक ऊपर 40509.49 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.67 फीसदी (79.60 अंक) की बढ़त के साथ 11914.20 के स्तर पर बंद हुआ। आरबीआई के एलानों से प्रभावित बाजार रिजर्व बैंक ने…
Read Moreयुवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचकर भेजता था पाकिस्तान
जम्मू, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक सीमावर्ती इलाकों से संवेदनशील तस्वीरें खिंचवाता था और उन्हें पाकिस्तान भेजता था। 2018 से वह तस्वीरें पाकिस्तान भेज रहा था। इसके बदले उसे वहां से पैसे दिए जाते थे। आपको बता दें कि सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांव से पुलिस ने एक युवक को हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। युवक के कब्जे से चार मोबाइल सिम कार्ड बरामद…
Read Moreराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक जताया
शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर शोक व्यक्त किया है, जिनका गत सायं नई दिल्ली में निधन हो गया। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि राम विलास पासवान को दृढ़ प्रतिबद्धता और दलितों के उत्थान के लिए दी गई बहुमूल्य सेवाओं के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। राम विलास…
Read Moreशूलिनी विश्वविद्यालय के एमओयू हस्ताक्षर से छात्रों को मिलेगा सुनहरा अवसर : कुलपति प्रो पीके खोसला
सोलन शूलिनी विश्वविद्यालय ने मेमोरैंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर ह्रडेक क्रालोव, चेक गणराज्य और सिनर्जी विश्वविद्यालय, मास्को, रूस के साथ हस्ताक्षर किए हैं। समझौतों से शूलिनी विश्वविद्यालय के छात्रों को एक एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत इन विश्वविद्यालयों में अध्ययन करने का अवसर मिलेगा। छात्र इन विश्वविद्यालयों में ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप और उच्च अध्ययन के अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। फैकल्टी सदस्य भी ईन विनिमय कार्यक्रमों की सुविधा का लाभ उठाने और संयुक्त अनुसंधान करने में सक्षम होगी। कुलपति प्रो पीके खोसला द्वारा एमओयू पर दोनों विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि सदस्यों, प्रो.…
Read Moreलोगों के घर के बाहर अब नहीं लगेगा ‘कोविड पॉजिटिव’ वाला पोस्टर, ये है वजह
नई दिल्ली कंटेनमेंट जोन और होम आइसोलेशन की नई रणनीति के तहत अब होम आइसोलेशन में रहने वाले वाले लोगों के घरों के बाहर अब कोविड पॉजिटिव का पोस्टर नहीं लगेगा। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी के मुताबिक, इससे लोगों को काफी समस्या हो रही थी और लोग लक्षण होते हुए भी जांच को आगे नहीं आ रहे थे। इसके चलते जिला प्रशासन को अब संक्रमित लोगों के घरों के बाहर कोविड पॉजिटिव का पोस्टर नहीं लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इस नियम को जल्द से जल्द लागू करने…
Read Moreबिहार के नक्सलियों से जुड़े विदेशी हथियार तस्करी मामले के तार : ओकू
फरीदकोट (पंजाब) विदेशी हथियारों की तस्करी मामले की नए सिरे से जांच कर रही पंजाब पुलिस की संगठित अपराध नियंत्रण इकाई (ओकू) ने दावा किया है कि इस केस के आरोपियों के तार बिहार के नक्सलियों से जुड़े हुए हैं। गुरुवार को जिला अदालत में चंडीगढ़ के गन डीलर सतीश कुमार की नियमित जमानत, उनकी पत्नी शिवम गन हाउस की मालकिन मनमोहन कौर और फरीदकोट के दिवंगत अकाली नेता के बेटे सोहेल बराड़ की अग्रिम जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान ओकू ने यह जानकारी दी। इसके बाद अतिरिक्त जिला…
Read More