रुड़की नशे का सामान, मोबाइल जैसी प्रतिबंधित सामग्री पर लग सकेगी रोक जेल आईजी अंशुमान की ओर से शासन को भेजा गया है नया प्रस्ताव उत्तराखंड की जेलों में जल्द फुल बॉडी स्कैनर लगाने की योजना पर काम चल रहा है। जेल आईजी एपी अंशुमान ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। इस पर मुहर लगी तो जेलों में बंदियों से मिलने आने वालों की तलाशी बॉडी स्कैनर से होगी। सूबे की जेलों में कई बड़े अपराधी सजा काट कर रहे हैं। अक्सर इन अपराधियों की ओर से मोबाइल चलाने…
Read MoreCategory: North Zone
बंपर भर्ती, 30 हजार पदों को भरने की तैयारी, युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार नए साल में बंपर भर्ती की तैयारी में है। 2021 में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी एचएसएससी 30 हजार पद भरने पर काम कर रहा है। योजना अनुसार भर्तियां सिरे चढ़ी तो युवाओं को सरकारी रोजगार बड़ी संख्या में मिलेगा। आयोग ने जहां लटकी हुई भर्तियों को पूरा करने का फैसला लिया है। वहीं सोमवार को 108 पदों पर निकाली भर्ती रद्द कर दी। इसके लिए अब दोबारा से विज्ञापन जारी किया जाएगा। आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती ने बड़ी संख्या में सरकारी पद भरने की…
Read Moreआंदोलन: पंजाब में 24 घंटे में 90 मोबाइल टावरों के कनेक्शन काटे, अब तक 1500 को पहुंचाया नुकसान
चंडीगढ़ कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब में किसानों का प्रदर्शन लगातार जारी है। आक्रोशित किसानों ने 24 घंटों के भीतर जियो के 90 मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। इससे हजारों मोबाइल फोन ठप हो गए हैं। पिछले दो दिनों में पंजाब में किसानों ने 1500 जियो के मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त किया है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने मोबाइल टावरों को नुकसान नहीं पहुंचाने की अपील की थी। जिस पर मुख्यमंत्री किसानों से अपील कर चुके हैं कि वह मोबाइल…
Read Moreभारत-पाक सीमा धुंध से ढकी, बीएसएफ ने बढ़ाई गश्त, पाकिस्तानी ड्रोन भी सक्रिय
फिरोजपुर (पंजाब) पंजाब में भारत-पाक सीमा धुंध से पूरी तरह ढक गई है। ऐसे में दोनों देशों के तस्कर सक्रिय हो चुके हैं। तस्करों की धरपकड़ और पाकिस्तान की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के लिए बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) ने गश्त बढ़ा दी है। सरहद से सतलुज नदी गुजरने की वजह से यहां धुंध ज्यादा पड़ रही है। बीएसएफ की सतर्कता से ही सरहद पार से भेजे जाने वाली हेरोइन और असलहों की खेप पकड़ी जा चुकी है। पाकिस्तान एक सप्ताह के भीतर अमृतसर व गुरदासपुर में ड्रोन से…
Read Moreबीआरओ के ऑपरेशन स्नो-लेपर्ड को कर दिया गया स्थगित
सोनमर्ग श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को भारत-चीन गतिरोध के बढ़ने के बाद पूरी सर्दियों के दौरान खुले रखने का निर्णय लेने के बाद बार्डर रोड ऑर्गनाईजेशन (बीआरओ) के ऑपरेशन स्नो-लेपर्ड को स्थगित कर दिया गया। बीआरओ के अनुसार बर्फ हटाने के दौरान और गाड़ियों के जोजिला पार करने के दौरान जान माल के खतरे को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया। उनके अनुसार इस बार जल्दी हाईवे खोलने का प्रयास किया जाएगा। बार्डर रोड ऑर्गनाईजेशन (बीआरओ) के एक अधिकारी ने बताया कि इस बार निर्देश मिले थे कि भारत-चीन…
Read Moreनेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में हुआ खुलासा, लोग नहीं संभलते तो होंगे गंभीर परिणाम
शिमला हिमाचल में ब्लड शुगर बीमारी जानलेवा बनती जा रही है। हर साल इस बीमारी से 200 लोगों की मौत हो रही है। हिमाचल में 6.4 महिलाएं फीसदी और 6.8 फीसदी पुरुष इस बीमारी से पीड़ित हैं। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में इसका खुलासा हुआ है। सर्वे के तहत 13.9 फीसदी महिलाएं, 14.7 पुरुष शुगर की दवाइयां खा रहे हैं। इसका कारण खानपान में बदलाव होना बताया जा रहा है। मंत्रालय ने चेताया है कि अगर लोग नहीं संभलते हैं तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। यह सर्वे 16 जुलाई से…
Read Moreचुनाव नजदीक नहीं तैयार होगा अगला वार्षिक बजट : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर
शिमला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि अगला वार्षिक बजट यह देखकर तैयार नहीं होगा कि विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। आगामी बजट में स्वाभाविक तौर पर कोविड का प्रभाव नजर आएगा। उन्होंने कहा कि चुनाव अपनी जगह हैं, सरकार उससे पहले जमकर काम करेगी। कोविड संकट के चलते जनवरी और फरवरी में स्थितियां सामान्य हुईं तो फील्ड में पूरी ऊर्जा से हिमाचल के विकास के लिए काम होगा। सीएम बोले कि हिमाचल की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए इन्वेस्टर मीट सरकार का बहुत बड़ा प्रयास…
Read Moreहिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, सैलानियों ने किया शिमला का रुख, पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार
शिमला, हिमाचल प्रदेश में दिसंबर के आखिरी सप्ताह की बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को संजीवनी मिल गई है। कोरोना संकट की मार झेल रहे पर्यटन व्यवसायियों के ताजा बर्फबारी से चेहरे खिल उठे हैं। इस साल समर सीजन में हुए नुकसान की विंटर सीजन से भरपाई होने की आस है। शिमला, मनाली, डलहौजी सहित कई पर्यटन स्थलों पर सोमवार को होटलों में फुल आक्यूपेंसी रही। रविवार शाम को मौसम बदलते ही पड़ोसी राज्यों से कई सैलानी हिमाचल पहुंचे। सोमवार को बर्फबारी की सूचना मिलने के बाद चंडीगढ़, दिल्ली से कई…
Read Moreमोदी आज करेंगे देश की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन
नई दिल्ली दिल्ली मेट्रो की मजेंटा लाइन पर जनकपुरी वेस्ट-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर 37 किलोमीटर के दायरे में आज से देश की पहली चालक रहित (ड्राइवर लेस) मेट्रो दौड़ेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुबह 11 बजे मेट्रो को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। डीएमआरसी के मुताबिक चालक रहित मेट्रो के संचालन के साथ ही दिल्ली मेट्रो का नाम दुनिया की अग्रणी मेट्रो सेवा में शामिल हो जाएगा। जून, 2021 तक…
Read Moreकेंद्र की नहीं मानी, लाखों की कोल्ड चेन उखाड़ी, उठे सवाल
चंडीगढ़ हरियाणा सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय स्थित राज्य स्टोर में स्थापित लाखों रुपये की कोल्ड चेन को उखाड़ दिया है। केंद्र सरकार ने उखाड़ी गई कोल्ड चेन को ठीक कराने के लिए अनेक बार पत्राचार किया, लेकिन इसकी मरम्मत नहीं कराई गई। कोल्ड चेन उखाड़ने में विभागीय राजनीति भी हावी रही। स्वास्थ्य मुख्यालय के स्टोर में चार कोल्ड चेन थीं, जिनमें से एक कार्य कर रही थी। माइनस 20 डिग्री तापमान की कोल्ड चेन में पोलियो का टीका रखा जाता था। कोरोना वैक्सीन भी इसी में रखी जानी…
Read More