दुनिया भर में साइबर ठग नए – नए तरीके इज़ाद कर लोगो को ठगी का शिकार बना रहे है अब हिमाचल जैसा छोटा राज्य भी आए दिनों इन ठगो का शिकार बनता जा रहा है । हिमाचल में डिजिटल अरेस्ट के मामले बढ़ने लगे हैं। साइबर ठगों के निशाने पर अब हिमाचल के सेवानिवृत अधिकारी और कर्मचारी हैं। शातिर डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को झांसे में ले रहे हैं। सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों की जानकारी जुटाकर उन्हें अपने जाल…
Read MoreCategory: North Zone
हिमाचल प्रदेश में बीआरओ करेगा कड़छम – छितकुल 42 किलोमीटर लम्बी सड़क का निर्माण
केंद्र सरकार से 17 करोड़ की राशि हो चुकी है स्वीकृत । सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण कड़छम-छितकुल सड़क अब सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) बनाएगा। 42 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण का जिम्मा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के पास था। सड़क को चौड़ा करने और इसकी मरम्मत के लिए केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय सड़क निधि से 17 करोड़ रुपये भी जारी हो चुके हैं। लोक निर्माण विभाग ने इसका टेंडर जारी कर दिया था। अब केंद्र ने इस सड़क का काम बीआरओ को सौंप दिया है। राज्य सरकार को…
Read Moreस्कूल प्रवक्ताओ का परिणाम घोषित, यहाँ देखिए सूची
प्रदेश लोक सेवा आयोग ने उच्च शिक्षा विभाग में प्रवक्ता (स्कूल न्यू) वाणिज्य के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने लिखित वस्तुनिष्ठ और विषय योग्यता परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन में उनके प्रदर्शन के आधार पर योग्यता के क्रम में 47 उम्मीदवारों की सूची प्रवक्ता वाणिज्य पदों पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित की है। अनुशंसित उम्मीदवारों की अंतिम नियुक्ति हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनके दस्तावेजों/प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन है। भर्ती परिणाम आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड़ कर दिया…
Read Moreहरियाणा में क्या भाजपा ने कांग्रेस के साथ कर दिया खेला ? मतगणना में पिछड़ती भाजपा अब बढ़ने लगी बढ़त की ओर, क्या ये हो सकते है कारण ?
हरियाणा में बड़े उलटफेर की आहट हो गई है। अभी तक के रुझानों में भाजपा तीसरी बार बहुमत से सरकार बना रहे हैं। यदि रुझान परिणाम में बदले तो भाजपा इतिहास रच देगी। हरियाणा में आज तक किसी भी पार्टी ने तीसरी बार सरकार नहीं बनाई है। एग्जिट पोल से उत्साहित कांग्रेस को रुझानों से तगड़ा झटका लगा है। जानिए हरियाणा में कैसे माहाैल बदला। कांग्रेस ने इस बार बेरोजगारी का मुद्दा काफी प्रमुखता से उठाया था। वहीं भाजपा पर्ची-खर्ची के मुद्दे को लेकर चुनावी मैदान में उतरी थी। भाजपा…
Read Moreप्रदेश के स्कूलों में अब छात्र पढ़ सकगे बागवानी विषय, मंत्री रोहित ठाकुर
हिमाचल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में अब बागवानी विषय भी पढ़ाया जाएगा। 11वीं और 12वीं कक्षा में वैकल्पिक विषय के तौर पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 से इसकी शुरुआत होगी। हिमाचल के बागवानी बहुल क्षेत्रों में इस विषय पर अधिक फोकस किया जाएगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने उच्च शिक्षा निदेशालय को इस संदर्भ में प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्रदेश की आर्थिकी में बागवानी का महत्वपूर्ण योगदान है। युवाओं को इससे और अधिक जोड़ने के लिए बागवानी विषय को स्कूलों में शुरू…
Read Moreभारतीय सेना पठानकोट वाया भरमौर सड़क से सीधा पहुंचेगी चीन की सीमा पर : बीआरओ
बीआरओ करेगा इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण । पठानकोट से भरमाैर के रास्ते सेना के जवान चीन सीमा तक आसानी से पहुंच सकेंगे। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) चंबा भरमाैर होते हुए लेह लद्दाख के लिए वैकल्पिक सड़क बनाएगा। बीआरओ कुगती से लाहाैल स्पीति के उदयपुर तक करीब 35 किमी नई सड़क बनाएगा। इसमें करीब चार किलोमीटर लंबी टनल भी होगी। सीमा तक सेना की पहुंच आसान बनाने के लिए सीमा सड़क संगठन ने कवायद शुरू कर दी है। बीआरओ के चीफ इंजीनियर ने शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) से…
Read Moreप्रदेश में बिजली उत्पादन घटा, दिल्ली और पंजाब से की जाएगी आपूर्ति
इस वर्ष हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश होने से परियोजनाओं में बिजली उत्पादन 30 फीसदी तक घट गया है। बिजली उत्पादन में आई गिरावट के चलते हिमाचल ने पंजाब और दिल्ली से बिजली लेने का फैसला लिया है। 15 अक्तूबर से हिमाचल बिजली की कमी को दूर करने के लिए दोनों राज्यों से रोज 25 लाख यूनिट बिजली लेगा। वहीं, सर्दियों का मौसम शुरू होते ही हिमाचल ने अन्य राज्यों को बिजली देना भी बंद कर दिया है। अभी हिमाचल बाहरी राज्यों से…
Read Moreसीएम योगी ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाए, चरखा चलाकर किया याद, स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर लखनऊ के हजरतगंज स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और स्वच्छता अभियान में भी भाग लिया। मुख्यमंत्री योगी गांधी आश्रम भी गए और चरखा चलाया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और अन्य पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कर स्वच्छता का भी संदेश दिया। हजरतगंज में गांधी प्रतिमा के पास मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उनके कैबिनेट सहयोगी। मुख्यमंत्री योगी…
Read Moreहिमाचल प्रदेश को केंद्र से अग्रिम राहत के तौर पर 189.20 करोड़ रुपये मिलने की मंजूरी मिली
भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष से केंद्रीय हिस्से के रूप में और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष से अग्रिम राशि के रूप में 14 बाढ़ प्रभावित राज्यों को 5,858.60 करोड़ रुपये जारी किए हैं। केंद्र सरकार ने इस हिस्से से हिमाचल प्रदेश को अग्रिम के रूप में 189.20 करोड़ रुपये दिए जाने को मंजूरी दी है। पत्र सूचना कार्यालय ने जानकारी दी है कि वित्तीय सहायता के अलावा केंद्र सरकार ने सभी बाढ़ प्रभावित राज्यों को अपेक्षित एनडीआरएफ व थल सेना की टीमों की तैनाती और…
Read Moreशिक्षकों को विदेश भेजने के नियमो में संशोधन, पूर्व में लग चुके है सिफारिश के आरोप
शैक्षणिक भ्रमण पर विदेश जाने वाले शिक्षकों का अब नए नियमों से चयन होगा। अनुभव, वार्षिक परीक्षा परिणाम, एसीआर, पुरस्कार और नियुक्ति चयन का आधार होगा। सरकार के निर्देशों पर शिक्षा विभाग ने नियम संशोधित किए हैं। इस संदर्भ में जिला उपनिदेशकों को पत्र जारी किए गए हैं। इस वर्ष दो चरणों में विभिन्न श्रेणियों के 100-100 शिक्षक सिंगापुर भेजे थे। चयन पर खूब सवाल उठे। ऐसे में अगले वर्ष किस आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाना है, इसको लेकर नए नियम तैयार किए गए हैं। अब विदेश जाने के…
Read More