सरकार ने पहली बार हिमाचल के पांच युवाओं को विदेश में रोजगार योजना के तहत सऊदी अरब में रोजगार दिलाया। ये युवा जमा दो से लेकर आईआईटी और मेकेनिकल इंजीनियरिंग पास हैं। श्रम एवं रोजगार विभाग की ओर से नौकरी पानी वाले रजत, सुनील, जसप्रीत, अभिनव ऊना जिला से, जबकि दिनेश हमीरपुर के हैं। दुबई की ईएफएस फेसिलिटीज सर्विसेज ग्रुप लिमिटेड के माध्यम से सऊदी अरब भेजे गए ये युवा हीटिंग, वेंटिलेशन, एयर कंडीशनिंग तकनीशियन, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग तकनीशियन, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट इंचार्ज और हाउसकीपिंग अटेंडेंट के तौर पर…
Read MoreCategory: North Zone
उतर भारत में जल संकट की बढ़ी आशंका, गोविन्द सागर झील का जल स्तर सामान्य से पचास फ़ीट नीचे
हिमाचल प्रदेश में सामान्य से 18 फीसदी कम बारिश होने से गर्मियों में उत्तर भारत में जलसंकट गहराने का अंदेशा अभी से होने लगा है। बरसात में पानी से लबालब रहने वाला भाखड़ा बांध और गोबिंदसागर झील का इस बार जलस्तर सामान्य से 50 फीट नीचे चल रहा है। हालात ऐसे हैं कि गोबिंदसागर झील में चार माह बाद फरवरी में जलसमाधि से निकलने वाले मंदिर अभी से दिखाई दे रहे हैं। एक मंदिर तो इस बार पूरी तरह डूबा भी नहीं। हर साल बरसात के बाद भाखड़ा बांध का…
Read Moreईडी ने 1200 करोड़ की बैंक धोखाधड़ी मामले में लिया एक्शन, कंपनी के दो निदेशक गिरफ्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 1,200 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में दिल्ली स्थित एक चावल कंपनी के दो निदेशकों को गिरफ्तार किया है। अमीरा प्योर फूड्स प्रा.लि. (एपीएफपीएल) के प्रमुख प्रबंधकीय व्यक्ति अपर्णा पुरी और राहुल सूद को 8 अक्तूबर को हिरासत में लिया गया था। केंद्रीय एजेंसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत दर्ज मामलों की सुनवाई कर रही एक विशेष अदालत ने उन्हें 11 अक्तूबर तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है। ईडी ने यह कार्रवाई 2020…
Read Moreकिसानो ने कुपरथला में किया रोड जाम, धान की खरीद न होने से भड़के किसान
पंजाब के कपूरथला में वीरवार दोपहर को भारतीय किसान यूनियन (एकता-डकौंदा) की रहनुमाई में किसानों ने सुल्तानपुर रोड जाम कर धरना लगा दिया। किसानों का आरोप था कि दाना मंडी में उनकी फसल को सरकारी व निजी एजेंसियां खरीद नहीं रही हैं। भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा प्रधान हरजिंदर सिंह राणा समेत धरना दे रहे किसानों का आरोप है कि सीएम भगवंत मान ने खुद पीआर-126 किस्म की धान की फसल लगाने के लिए प्रोत्साहित किया था, क्योंकि ये किस्म कम पानी की खपत करती है। सीएम की बात को…
Read Moreकेंद्र से पंजाब को एडवांस के रूप में मिले 3220 करोड़, विकास कार्य में आएगी तेज़ी
केंद्र सरकार ने पंजाब को राज्य के पूंजीगत व्यय और अपने विकास व कल्याण संबंधी व्यय के लिए 3,220 करोड़ रुपये जारी किए हैं। दरअसल केंद्रीय कर पूल में पंजाब की ओर से डाले गए हिस्से में से यह एडवांस के रूप में फंड जारी किया गया है। पंजाब के पड़ोसी राज्यों की अगर बात की जाए तो हरियाणा को 1,947 और हिमाचल प्रदेश को 1,479 करोड़ रुपये एडवांस जारी किए गए हैं। दरअसल सरकार को यह एडवांस केंद्रीय कर पूल में अपने पूंजीगत व्यय और विकास कार्यों पर खर्च…
Read Moreदुबई से भारत ले गई 2000 करोड़ की कोकीन, मास्टरमाइंड यूके हुआ फरार
दुबई से भारी मात्रा में कोकीन एक कंपनी के जरिए भारत भेजी गई है। इस कंपनी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के अधिकारी इस कंपनी के अधिकारियों से पूछताछ कर रहे हैं और ये पता कर रहे हैं कि कितनी मात्रा में कोकीन भारत भेजी गई है। अभी तक भारत में कुल 773 किलोग्राम कोकीन पकड़ी जा चुकी है। इतनी मात्रा में देश से कोकीन बरामद होने पर देश की सुरक्षा एंजेंसियां हाई अलर्ट मोड में आ गई हैं। सभी राज्यों की पुलिस को…
Read Moreशादी समारोह में जरुरत अनुसार डिपो से ले सकेंगे सस्ते दरों पर तेल
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र भेजा है। अब शादी व अन्य समारोहों के लिए भी लोग डिपो से सस्ती दरों पर खाद्य तेल सकेंगे। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस बारे में खाद्य आपूर्ति निगम को पत्र लिखा है। यह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की बजट घोषणा है। ऐसे में खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। वहीं, निगम ने भी तेल मुहैया कराने को लेकर कंपनियों से आवेदन…
Read Moreभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय लाओस दौरे पर, आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में करेंगे शिरकत
भारत सभी देशो के साथ चाहता है मज़बूत रिश्ते और व्यापार इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दो दिवसीय यात्रा पर लाओस पहुंचे। यहां वे आसियान-भारत और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस शिखर सम्मेलन का उद्देश्य इन समूहों के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाना है। लाओस जनवादी लोकतांत्रिक गणराज्य (लाओ पीडीआर) के प्रधानमंत्री सोनेक्से सिफनाडोन के निमंत्रण पर मोदी दो दिवसीय यात्रा पर आज विएंतियाने पहुंचे हैं। लाओस दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों के संगठन ‘आसियान’ का वर्तमान अध्यक्ष है। इस दौरान मोदी…
Read Moreभारत दौरे पर आई अर्जेंटीना की विदेश मंत्री की यात्रा पूर्ण, दोनों देशो के बीच कई अहम् मुद्दों पर हुई चर्चा
अर्जेंटीना की विदेश मंत्री डायना मोंडिनो 5-9 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर थीं। इस दौरान उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष एस. जयशंकर के साथ 7वीं भारत-अर्जेंटीना संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) की सह-अध्यक्षता की। जेसीएम में, दोनों नेताओं ने आपसी लाभ के लिए प्रत्येक देश की ताकत का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए द्विपक्षीय संबंधों के पूरे स्पेक्ट्रम की समीक्षा की। इन मुद्दों पर की गई अहम चर्चा विदेश मंत्रालय के अनुसार कि चर्चा किए गए प्रमुख क्षेत्रों में रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, परमाणु, सूचना प्रौद्योगिकी, रेलवे, बुनियादी ढांचा,…
Read Moreसाइबर हैकर्स ने राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट की हैक, अब ऐसे घोषित होंगे रिजल्ट
प्रदेश में हुए साइबर हमले के बाद से राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट ठप है। आईटीडीए के विशेषज्ञ लगातार इसे सुचारू करने की कोशिशों में जुटे हुए हैं। उधर, युवाओं के भविष्य को देखते हुए आयोग अब पुराने तरीके से समाचारपत्रों में रिजल्ट प्रकाशित करने की तैयारी में है। राज्य लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर नई भर्तियों के विज्ञापन, परीक्षाओं के परिणाम, एडमिट कार्ड से लेकर सिलेबस तक सब कुछ जानकारी उपलब्ध होती है। साइबर हमले के बाद से यह वेबसाइट बंद है। इसका बैकअप आईटीडीए के पास…
Read More