Category: North Zone
दस्तावेजों में हेरफेर कर गबन करने के आरोप में बीओ समेत पांच पर केस दर्ज
शिमला स्टेट विजिलेंस ब्यूरो ने चंबा जिले में तैनात रहे एक रेंज अफसर, एक ब्लॉक (बीओ) अफसर और दो फॉरेस्ट गार्ड समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ करीब साढ़े चार लाख रुपये के सरकारी धन के गबन के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि बीओ ने रेंज अफसर और फॉरेस्ट गार्डों के साथ फर्जी दस्तावेज तैयार कर सड़क निर्माण के लिए आई राशि में से बड़ा हिस्सा हड़प लिया। मामले की शिकायत चंबा के ही एक ठेकेदार ने की थी, जिसने उक्त सड़क का निर्माण किया था।…
Read Moreबाहरी राज्यों के अफसरों ने शिमला में खरीदी जमीन, लगाएंगे बगीचे
शिमला हिमाचल के आईएएस अफसरों की दिलचस्पी हिल्स क्वीन शिमला में जमीनें खरीदने में भी दिख रही है। बाहरी राज्यों के अधिकारी यहां रिहायश बनाने के साथ-साथ बाग-बगीचे लगा रहे हैं। प्रदेश सचिवालय के सचिव स्तर के कई वरिष्ठ आईएएस अफसर और कुछ जिलों के उपायुक्तों को रिहायश और बाग-बगीचे लगाने के लिए हिमाचल प्रदेश टेनेंसी एंड लैंड रिफॉर्म्स एक्ट 1972 की धारा 118 के तहत सशर्त मंजूरी दे दी गई है। यह मंजूरी पत्र के जारी होने से एक साल तक मान्य होगी। भूमि का इस्तेमाल उसी प्रयोजन के…
Read Moreविवादों में एचएसएससी: शपथ पत्रों की जांच के बिना ही जारी कर दिया एसआई भर्ती का परिणाम
चंडीगढ़ नौकरियों को लेकर शुरू से ही सुर्खियों में रहे हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक बार फिर कटघरे में है। सब इंस्पेक्टर भर्ती मामले में उम्मीदवारों द्वारा आर्थिक सामाजिक आधार को लेकर दिए गए स्व हस्ताक्षरित शपथ पत्रों की जांच के बिना ही आयोग द्वारा फाइनल परिणाम जारी कर देने पर अब सवाल खड़े किए जा रहे हैं। झूठे शपथ पत्रों की शिकायत के बाद आयोग ने आनन-फानन पुलिस को शिकायत देकर जांच बैठा दी। साथ ही जो काम परिणाम के पहले करना चाहिए था, अब तहसीलदार-एसडीएम से सत्यापित शपथ…
Read Moreप्रदूषण: 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध
चंडीगढ़ वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग के निर्देश लागू करने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 11 विभागों को पत्र लिखा है। इसमें एनसीआर के जिलों में 50 फीसदी स्टाफ के लिए वर्क फ्रॉम होम 21 नवंबर तक लागू करने की कार्ययोजना बनाने को कहा है। यही आदेश निजी संस्थानों को भी लागू कराने होंगे। स्कूल-कॉलेज और शिक्षण संस्थानों को अगले आदेश तक बंद रखने के लिए कहा गया है। प्रदूषण फैलाने वालों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं। सड़कों की सफाई आधुनिक मशीनों से करानी होगी।…
Read Moreचार हफ्ते में नशे की कमर तोड़नी थी, चार साल बीते, कैप्टन पर बरसे नवजोत सिद्धू
चंडीगढ़ पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कार्यकाल में नशे के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी नशे के खिलाफ अभियान को तेज करने और बड़ी मछलियों को दबोचने के लिए कदम उठाने का आह्वान किया है। सिद्धू ने कैप्टन पर तंज कसते हुए लगातार चार ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि 2017 में पंजाब के लोगों से वादा किया गया था कि हम चार हफ्ते में नशे की कमर तोड़…
Read Moreआंदोलनरत किसानों पर दर्ज केस होंगे रद्द, पराली जलाने के मामले भी होंगे वापस
चंडीगढ़ केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ जारी संघर्ष के दौरान पंजाब में किसानों पर दर्ज सभी केस रद्द किए जाएंगे। यह एलान बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने 32 किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद किया। उन्होंने आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों व मजदूरों के परिजनों को सरकारी नौकरी व तय मुआवजा देने के लिए संयुक्त मोर्चा से सूची मांग ली है। मुख्यमंत्री ने यह भी एलान किया कि पंजाब के सरकारी दफ्तरों में केवल पंजाबियों को ही नौकरी देने के लिए…
Read Moreरोपवे: नौ दशक बाद नए रूप में दिखेगी हेरिटेज ट्रॉली, मेट्रो की तरह होगा लुक
जोगिंद्रनगर (मंडी) जोगिंद्रनगर में एशिया के सबसे पहले रोपवे पर दौड़ने वाली हेरिटेज ट्रॉली का आधारभूत ढांचा अब नौ दशकों के बाद एक नए रूप में दिखने वाला है। हेरिटेज ट्रॉली के नए आधारभूत ढांचे को मेट्रो की तरह लुक दी जाएगी, जिसमें करीब 15 से 20 लोग एकसाथ सफर कर सकेंगे। इसका लाभ पर्यटकों को भी मिलेगा। रोपवे के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पंजाब राज्य विद्युत बोर्ड के इंजीनियरों ने ताकत झोंक रखी है। परियोजना के उच्चाधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बफर जोन से वींचकैंप…
Read Moreराहत: राशन डिपो में सस्ता सरसों तेल देने की तैयारी
शिमला हिमाचल प्रदेश के राशन डिपुओं में उपभोक्ताओं को 7 से 10 रुपये तक सरसों तेल सस्ता मिल सकता है। आयात शुल्क कम होने से तेल के दामों में गिरावट आनी संभावित है। खाद्य आपूर्ति निगम का मानना है कि दालों और रिफाइंड के दामों में भी गिरावट दर्ज हुई है। ऐसे में सरसों तेल के दाम भी गिरेंगे। निगम ने सरसों तेल को लेकर कंपनियों से निविदाएं मांग ली हैं। एक सप्ताह बाद टेंडर खोला जाना है। यह टेंडर दिसंबर के लिए किया जा रहा है। प्रदेश में 19…
Read Moreअब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो सकती हैं विधानसभा समितियों की बैठकें
शिमला शिमला में आयोजित हो रहे 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के शताब्दी वर्ष समारोह के दौरान विधानसभा और विधान परिषदों के संचालन को और बेहतर करने के उद्देश्य से हो रहे मंथन में बड़ी बात निकलकर आई है। चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया गया है कि सदनों की समितियों की बैठकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाए। समितियों के सामने संबंधित विभागों व जिलों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हों ताकि न सिर्फ विधायिका बल्कि शासन-प्रशासन के बहुमूल्य समय…
Read More