चंडीगढ़ पंजाब कांग्रेस में कलह थमती नजर नहीं आ रही। हाईकमान के 2022 के विधानसभा चुनाव में बिना सीएम चेहरे के उतरने के फैसले पर विवाद बढ़ गया है। बुधवार को पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने मांग की थी कि विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को अपने मुख्यमंत्री चेहरे का एलान करना चाहिए। इसके विपरीत कांग्रेस की प्रचार कमेटी के चेयरमैन सुनील जाखड़ ने इससे साफ इनकार किया है। प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव को छोड़कर कांग्रेस कभी भी सीएम…
Read MoreCategory: North Zone
आतंकियों के सफाए में मदद करेगा ब्लैक पैंथर वाहन : डीजीपी दिगबाग सिंह
जम्मू यूटी में आतंकवाद विरोधी अभियान में आधुनिक तकनीक से लैस आपरेशन कमांड वाहनों का प्रयोग किया जाएगा। इससे आतंकी वारदातों में जवानों को काफी सुविधा मिलेगी। यह बात पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने जिला पुलिस लाइन जम्मू में आयोजित एक फ्लैग ऑफ समारोह में कही। इस दौरान उन्होंने आधुनिक तकनीक और अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाओं से लैस ऑपरेशन कमांड वाहन समर्पित किए। ब्लैक पैंथर्स नाम के इन वाहनों का उपयोग किया जाएगा। नगरोटा एनकाउंटर का उदाहरण देते हुए डीजीपी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किया गया कमांड व्हीकल…
Read Moreकोरोना पर आज होगी डीडीएमए की बैठक, एम्स निदेशक व नीति आयोग के सदस्य भी रहेंगे मौजूद
नई दिल्ली दिल्ली में कोरोना के दिनोंदिन बढ़ते मामलों को देखते हुए ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन (ग्रेप) का पहला लेवल यानी येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की बैठक होनी है। यह बैठक कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए क्या किया जाए और कैसे मामले बढ़ने पर कदम उठाए जाएं उसको लेकर होनी है। यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि इसमें दिल्ली सरकार के अधिकारियों समेत एम्स निदेशक रणदीप गुलेरिया और नीति आयोग के कई सदस्य…
Read Moreसमारोहों पर लगा ग्रहण, दिल्ली में अब प्रोटोकॉल से चलेगा बैंड-बाजा-बरात
नई दिल्ली सिया बुधवार को दुल्हन बनने वाली हैं और अतुल दूल्हा। शादी धूमधाम से होनी थी। मंगलवार दोपहर तक दोनों परिवारों में जश्न का माहौल था। हर तरफ उत्सव ही उत्सव, कहीं पकवान बन रहा था, तो कोई अपने कपड़ों की सलीके से रख रहा था। शाम की मेंहदी की तैयारियां आखिरी दौर में थीं। तभी अचानक टीवी पर खबर चली कि दिल्ली में यलो एलर्ट लागू हो गया है। शादियां अब बैंक्वेट हॉल में धूमधाम से नहीं हो सकेंगी। सूचना मिलते ही दोनों परिवारों में एक बारगी सन्नाटा…
Read Moreखुद ब खुद बन जाएगी बुढ़ापा पेंशन, सत्यापित की जाएगी जन्मतिथि
चंडीगढ़ हरियाणा में साठ वर्ष की आयु पूरी होने पर वृद्धावस्था पेंशन खुद ब खुद लग जाएगी। जिन लोगों के पास जन्मतिथि का कोई साक्ष्य नहीं है, उनकी जन्मतिथि को सत्यापित किया जाएगा। इसके लिए अपनाई जाने वाली प्रणाली पर सरकार जल्द विचार करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा निवास में पूरे प्रदेश के एडीसी को बैठक के दौरान ये बातें बताईं। बैठक में सभी जिलों के डीसी वर्चुअल तरीके से जुड़े। मनोहर लाल ने कहा कि गरीब परिवारों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार आने वाले दिनों में…
Read Moreसाजिश का भंडाफोड़: महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ा, खालिस्तान का प्रचार करने का आरोप
पटियाला (पंजाब) पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनावों से पहले पटियाला में मंगलवार को एक बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ, जब पुलिस ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (सुखदेव बब्बर ग्रुप) का एरिया कमांडर रहे मनजीत सिंह निवासी दरगापुर जिला गुरदासपुर के छोटे भाई की पत्नी व उसके बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी सिख फॉर जस्टिस के लिए प्रचार करने वाले गिरोह के सदस्य हैं और इनके पास से काफी मात्रा में प्रचार सामग्री भी बरामद की गई है। आरोपी धार्मिक स्थानों व अन्य…
Read Moreवैक्सीन की दोनों डोज लगवाना अनिवार्य, नहीं लगवाने वालों की 15 जनवरी से सार्वजनिक स्थलों पर एंट्री बैन
पंजाब हरियाणा के बाद अब पंजाब सरकार ने भी वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाने वालों के लिए सार्वजनिक स्थानों पर जाने की पाबंदी लगा दी है। 15 जनवरी से वैक्सीन की दोनों डोज न लेने वाले अब सार्वजनिक स्थलों पर नहीं जा सकेंगे। पंजाब सरकार ने इस बारे में विस्तृत गाइडलाइन जारी की है। पंजाब सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को पत्र जारी किया है। यह पत्र राज्य के सभी जिला उपायुक्तों, मंडल आयुक्तों व पुलिस अधिकारियों को भेजा गया है। पत्र में राज्य के अंदर 15 जनवरी…
Read Moreजांच: अटल टनल रोहतांग में बिजली केबल बिछाने में लाखों रुपये की गड़बड़ी
शिमला अटल टनल रोहतांग में केबल बिछाकर केलांग और आसपास के क्षेत्रों में सुचारू बिजली सप्लाई उपलब्ध करवाने की प्रक्रिया में लाखों रुपये की गड़बड़ी हुई है। खरीद प्रक्रिया पर सवाल उठते ही बिजली बोर्ड प्रबंधन ने मामले पर जांच बिठा दी है। बीआरओ से मिली केबल को सिर्फ प्लास्टिक पाइप में डालने पर 23.60 लाख खर्च करने, 75 रुपये किलोग्राम की स्टे वायर को 7500 रुपये प्रति किलोग्राम खरीदने सहित कई अन्य आरोप लगे है। मामला संज्ञान में आते ही बोर्ड प्रबंधन ने इस प्रक्रिया में शामिल सभी अधिकारियों…
Read Moreन्यूनतम बस किराये में दो रुपये कटौती करने की तैयारी, चुनावी साल में तोहफा
शिमला चुनावी साल में सरकार प्रदेश के लोगों को न्यूनतम बस किराये में दो रुपये की कटौती का तोहफा देने की तैयारी कर रही है। साल के पहले ही माह न्यूनतम बस किराया सात से घटाकर पांच रुपये करने की अधिसूचना जारी हो सकती है। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने परिवहन विभाग को इसे लेकर प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश दिए हैं। मौजूदा समय में न्यूनतम बस किराया सात रुपये होने के चलते सूबे में चल रही निजी और सरकारी बसों में कुछ कंडक्टर सवारियों से…
Read Moreप्रदेश में 15 से 18 साल आयु के किशोरों के लिए केंद्र सरकार से मिलेंगी 2.80 लाख कोविड डोज
शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 से 18 साल आयु वर्ग तक के किशोरों को जनवरी में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगेगी। सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के लिए लक्ष्य तय कर दिया है। प्रदेश में इनकी संख्या 4.5 लाख है। इसमें से ज्यादातर किशोर स्कूलों में पढ़ रहे हैं। प्रदेश में तीन जनवरी से सुबह 9:00 बजे से किशोरों को कोरोना वैक्सीन की डोज लगना शुरू हो जाएगी। एक जनवरी को हिमाचल को केंद्र सरकार से पहले चरण की 2.80 लाख कोविड डोज मिलेंगी। केंद्र ने हिमाचल को इस बारे सूचित…
Read More