शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत शाम नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने उनके साथ राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। केन्द्रीय मंत्री से राज्य में केन्द्रीय विश्वविद्यालय के दोनों परिसरों में कार्य शीघ्र आरम्भ करने का आग्रह किया। उन्होंने राज्य को राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत किस्त जल्द जारी करने का भी आग्रह किया। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को शिक्षा के क्षेत्र में संचालित की जा रही अन्य योजनाओं की प्रगति से भी अवगत…
Read MoreCategory: North Zone
आउटसोर्स कर्मचारियों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध: महेन्द्र सिंह ठाकुर
शिमला : आउटसोर्स आधार पर सेवाएं प्रदान कर रहे कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मामलों के निवारण के लिए गठित मंत्री परिषद की उप-समिति की बैठक आज यहां उप-समिति के अध्यक्ष एवं जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें सभी विभागाध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक में उप-समिति के सदस्य एवं ऊर्जा मंत्री सुख राम चैधरी भी उपस्थित थे। महेन्द्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न विभागों, निगमों और बोर्डों में हजारों युवा आउटसोर्स आधार पर अपनी सेवाएं प्रदान…
Read Moreस्कूल मुखियाओं और अध्यापकों की योग्यता की होगी जांच, तीन कमेटियां गठित
सिरसा (हरियाणा) राजकीय मिडिल स्कूलों में कार्यरत एससी-बीसी मुख्य अध्यापकों की योग्यता जांचने के लिए विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच के लिए विभाग के निदेशक ने 3 कमेटियों का गठन कर दिया है। ये कमेटियां अब जांच करेंगी और 17 फरवरी तक अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी। इस संबंध में विभाग के निदेशक ने आदेश जारी कर 7 फरवरी से जांच करने का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। मुख्य सचिव ने 29 जून 2021 को अनुशंसा की थी। आरोप थे कि ऐसे अध्यापकों को भी पदोन्नत करके मिडिल…
Read Moreहाईकोर्ट का इनकार: हत्यारे को वंश वृद्धि के लिए नहीं दी जा सकती अनुमति, पत्नी की याचिका खारिज
चंडीगढ़ जेल में सजा काट रहे कातिल की पत्नी द्वारा वंश वृद्धि के लिए वैवाहिक संबंध स्थापित करने की अनुमति के लिए दाखिल की गई याचिका को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। याचिकाकर्ता पत्नी ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए बताया कि उसके पति को हत्या के मामले में दोषी करार देकर उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। 2018 से उसका पति गुरुग्राम की भोंडसी जेल में है और याचिकाकर्ता की कोई संतान नहीं है। ऐसे में उसे व उसके पति को वंश वृद्धि केलिए…
Read Moreखेल जगत ने बड़ी शख्सियत को खो दिया, अलविदा गोल्डन ओलंपियन
ऊना/ शिमला कभी भारतीय हॉकी के सबसे मशहूर खिलाड़ी चरणजीत सिंह अब हमारे बीच नहीं हैं। चरणजीत सिंह के निधन से खेल जगत ने बड़ी शख्सियत को खो दिया है। हॉकी चरणजीत के दिल में बसती थी। हॉकी के लिए इसी प्यार का नतीजा रहा कि चरणजीत सिंह ने एक-एक बाद देश के लिए तीन मेडल जीते। युवाओं के लिए यह खिलाड़ी आज भी प्रेरणा है। बेशक, ये दुनिया छोड़कर चले गए, लेकिन इस खेल के लिए उन्होंने जो किया है, वो सुनहरा इतिहास हमेशा जीवित रहेगा। जिंदगी के अंतिम…
Read Moreसूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने न्यूज वेबसाइटों को सूचीबद्ध और विज्ञापन दरें निर्धारित करने पर सुझाव किए आमंत्रित
शिमला : अतिरिक्त मुख्य सचिव, सूचना एवं जन सम्पर्क जे.सी. शर्मा ने आज यहां बताया कि न्यूज बेवसाइटों को सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश में सूचीबद्ध करने तथा इन पर सरकारी विज्ञापन जारी करने के लिए दरें निर्धारित करने हेतु नीति-निर्देशों को वित्त विभाग ने सैद्धांतिक रूप से अनुमति प्रदान कर दी है। इसके लिए एचपीएफआर, 2009 के प्रावधानों के पालन के साथ-साथ अतिरिक्त वित्तीय प्रभाव से संबंधित मामलों पर वित्त विभाग से परामर्श करना होगा। वित्त विभाग ने किसी तरह की कार्यवाही करने से पूर्व बोर्डों, निगमों,…
Read Moreअवैध शराब के कारोबारियों पर आबकारी विभाग की छापेमारी जारी-6126 पेटियां बरामद
शिमला : राज्य कर एवं आबकारी विभाग द्वारा 26 जनवरी, 2022 को अलग-अलग टीमें बनाकर प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी गई है। आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी, यूनुस, ने बताया कि गलू प्लांट में मिली सूचना की कड़ियों को और आगे बढ़ाते हुये यू.एस. राणा संयुक्त आयुक्त राज्य कर एवं आबाकरी के नेतृत्व में विभाग की टीम द्वारा छापेमारी के दौरान पालमपुर के आसपास के क्षेत्र की नौ खुदरा दुकानों से 2683 पेटी प्योर संतरा शराब पकड़ी गई जिसका कि लाईसेंसधारी कोई भी…
Read Moreजय राम ठाकुर ने केन्द्रीय वित्त मंत्री से राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का किया आग्रह
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से पूंजीगत व्यय के लिए राज्य को विशेष केन्द्रीय सहायता प्रदान करने तथा अर्थोपाय की स्थिति बनाए रखने के लिए भी सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डा निर्माण के लिए भी विशेष केंद्रीय सहायता प्रदान करने का भी आग्रह किया। केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस विषय में उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इससे पहले, मुख्यमंत्री ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय…
Read Moreमुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ रेल लाईन के विस्तार पर की चर्चा
शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ बैठक की। बैठक में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय रेल मंत्री से राज्य में रेल नेटवर्क के विस्तार का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाईन के कार्य को गति देने के लिए हर प्रयास कर रही ताकि इसे शीघ्र पूरा किया जा सके। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री से इस रेलवे लाईन के कार्य में तेजी…
Read Moreटोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रचने वाले चरणजीत सिंह का निधन
ऊना ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे अर्जुन अवार्डी और पदमश्री चरणजीत सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। ऊना में अपने घर पर उन्होंने सुबह पांच बजे अंतिम सांस ली। शाम चार बजे स्वर्गधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम की कमान संभालते हुए ऊना के मैड़ी के रहने वाले चरणजीत सिंह ने देश को ओलंपिक में स्वर्ण पदक दिलवाया था। ऊना के मैड़ी में 3 फरवरी 1931 को जन्मे चरणजीत सिंह ने टोक्यो ओलंपिक 1964 में इतिहास रच दिया था। इनकी…
Read More