चुनावी सियासत का पीपीपी मॉडल, कोई जाति की तो कोई धर्म की सियासत को बना रहा हथियार

चुनावी सियासत का पीपीपी मॉडल, कोई जाति की तो कोई धर्म की सियासत को बना रहा हथियार

देहरादून उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के मुद्दों पर सियासत का पीपीपी मॉडल हावी है। विकास से जुड़े पीपीपी मॉडल को लोग पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तौर जानते हैं। लेकिन सियासत का पीपीपी मॉडल झूठा प्रचार (प्रोपेगेंडा), ध्रुवीकरण (पोलराइजेशन) और बहुप्रचार (पापुलराइजेशन) के रूप में जाना जा रहा है। इसके सामने प्रदेश के जनसरोकारों से जुड़े मुद्दे फीके और गौंण है और वोटों को प्रभावित करने के लिए कतिपय सियासी दल इस पीपीपी मॉडल के तरीके को अपना रहा है, जो उन्हें छोटा और ज्यादा मारक प्रतीत हो रहा है। इसकी ताजा…

Read More

भाजपा, कांग्रेस के आगे प्रचार के साथ खर्च में भी बेदम निर्दलीय व छोटे दल

भाजपा, कांग्रेस के आगे प्रचार के साथ खर्च में भी बेदम निर्दलीय व छोटे दल

देहरादून विधान सभा चुनाव में जनपद की दस विधानसभा सीटों में बड़ी संख्या में छोटे दल और निर्दल मैदान में उतरे हैं। लेकिन इस बार छोटे दल और निर्दल प्रचार के साथ ही खर्च में बड़े दलों भाजपा और कांग्रेस के बेदम नजर आ रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस के आगे सभी बेदम अब तक जनपद के छह विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के चुनावी खर्च की समीक्षा के दौरान यह तस्वीर सामने आई है। भाजपा, कांग्रेस के प्रत्याशियों का प्रचार-प्रसार धरातल पर तो दिख ही रहा है, खर्च में भी वह…

Read More

राहुल गांधी पर भड़के राजनाथ सिंह, कहा-इतिहास नहीं जानते कांग्रेस नेता

राहुल गांधी पर भड़के राजनाथ सिंह, कहा-इतिहास नहीं जानते कांग्रेस नेता

चंडीगढ़ पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए शुक्रवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर में रैली की। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जो कुछ कहा उससे पीड़ा हुई। राहुल जी ने संसद में इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि हमारी गलत विदेश नीतियों के कारण पाकिस्तान और चीन में दोस्ती हो गई है, क्या उन्हें पहले का इतिहास नहीं पता है? वहीं पठानकोट में उन्होंने कहा कि भाजपा मंदिर…

Read More

मौसम विज्ञान केंद्र : मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने के आसार

मौसम विज्ञान केंद्र : मध्य व उच्च पर्वतीय भागों में चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने के आसार

शिमला हिमाचल प्रदेश में मौसम अभी आर सताएगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कई भागों में आठ फरवरी तक बारिश-बर्फबारी जारी रहने के आसार हैं। वहीं मैदानी भागों में पांच फरवरी से मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। उधर, बीते 24 घंटों के दौरान खदराला शिमला में 48.0, सलूणी 45.0, डलहौजी 30 .0, चौपाल 25.4, शिमला 21.2, कोठी व मनाली 20.0, कुफरी 17.5, निचार किन्नौर 15.0, कल्पा व भरमौर 10.0 , जुब्बल 9.0, जंजैहली 8.0 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज…

Read More

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विभिन्न सुविधाओं का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर में विभिन्न सुविधाओं का किया लोकार्पण

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज डाॅ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के पैथोलाॅजी विभाग में 84.20 लाख रुपये की लागत से स्थापित हिस्टोपैथोलाॅजी प्रयोगशाला का लोकार्पण किया। उन्होंने बाॅयो-केमिस्ट्री विभाग में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित आटोमेटिड बाॅयो-केमिस्ट्री एनालाइजर का लोकार्पण भी किया। इस सुविधा से एक घंटे में 360 फोटोमेट्रिक जाॅॅंच तथा कोविड-19 मरीजों के बाॅयो-केमिस्ट्री टेस्ट भी किए जा सकेंगे। उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राष्ट्रीय दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत चिकित्सा महाविद्यालय के नेत्र विज्ञान विभाग में नेत्रदान केंद्र का शुभारम्भ भी…

Read More

चुनावी समर: गरमाएगी सियासत, कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी

चुनावी समर: गरमाएगी सियासत, कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी

देहरादून कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री उत्तराखंड में प्रचार करेंगे। उत्तराखंड के चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। इनमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी चुनाव आयोग ने कांग्रेस के स्टार…

Read More

गठबंधन: पंजाब में पीएम मोदी व शाह करेंगे प्रचार, अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींडसा भी संभालेंगे कमान

गठबंधन: पंजाब में पीएम मोदी व शाह करेंगे प्रचार, अमरिंदर सिंह और सुखदेव ढींडसा भी संभालेंगे कमान

चंडीगढ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जल्द पंजाब में चुनाव प्रचार शुरू करेंगे। गठबंधन सहयोगी कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींडसा भी प्रचार की कमान संभालेंगे। पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर त्रिकोणीय गठबंधन (भाजपा, पीएलसी और शिअद संयुक्त) प्रचार के लिए भी तैयार हो गया है। प्रचार की कार्ययोजना को सर्वसम्मति से अंतिम रूप दे दिया गया है। प्रचार के दौरान फिरोजपुर की घटना के बाद अब एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे में प्रचार के लिए आएंगे। उनके साथ गृह मंत्री अमित शाह…

Read More

मजीठिया नवजोत सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, कहा- घमंड तोड़ना जरूरी है

मजीठिया नवजोत सिद्धू के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव, कहा- घमंड तोड़ना जरूरी है

अमृतसर (पंजाब) शिअद नेता बिक्रम मजीठिया ने आखिरकार मजीठा से अपनी दावेदारी वापस ले ली। अब वे सिर्फ अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ेंगे। यहां उनका सीधा मुकाबला सिद्धू से होगा। उनकी पत्नी गनी मजीठिया ने मजीठा से पर्चा दाखिल किया है। इस मौके पर मजीठिया कुछ भावुक भी नजर आए। उन्होंने कहा कि अब वह अहंकारी नवजोत सिद्धू के खिलाफ पूर्वी हलके से ही चुनाव लड़ेंगे। प्रेसवार्ता में मजीठिया ने कहा कि जब उन्होंने मजीठा से चुनाव लड़ा था तो इसी को अपना परिवार माना था। उन्होंने नम आंखों से…

Read More

भाजपा को सांसद सनी देओल का न दिखना चुनाव में पड़ सकता भारी

भाजपा को सांसद सनी देओल का न दिखना चुनाव में पड़ सकता भारी

गुरदासपुर (पंजाब) सनी देओल की बेरुखी से भाजपा के वोट प्रतिशत में कमी आई है। सांसद ने निकाय चुनाव में भी अपने हलके में कोई रुचि नहीं दिखाई थी। जिसका नतीजा यह रहा कि गुरदासपुर में भाजपा का वोट महज पांच हजार से भी कम में सिमट गया। सियासी जानकार इसे भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं मान रहे हैं। 2019 में गुरदासपुर से भाजपा से लोकसभा चुनाव जीत कर फिल्म अभिनेता से नेता बने सनी देओल अपने वादे से मुकर गए हैं। अब वह पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों…

Read More

बजट पर पक्ष का दावा- भविष्य को मजबूत रखने की कार्ययोजना, विपक्ष बोला- उम्मीदों को कुचलने वाला

बजट पर पक्ष का दावा- भविष्य को मजबूत रखने की कार्ययोजना, विपक्ष बोला- उम्मीदों को कुचलने वाला

चंडीगढ़ हरियाणा की गठबंधन सरकार के मंत्रियों ने केंद्रीय बजट को सराहा है, जबकि विपक्षी दलों ने सिरे से नकार दिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि बजट में महिलाओं और बच्चों के भविष्य को मजबूत रखने की विशेष कार्ययोजना को प्राथमिकता दी गई है। देश, प्रदेश में इस वर्ग के उत्थान के लिए जितने अधिक प्रयास वर्तमान में हो रहे हैं, वह निश्चित तौर पर आधी आबादी, विशेषकर भविष्य के कर्णधार युवाओं को समर्थ बनाएंगे। मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य, पोषण 2.0 एवं सक्षम आंगनबाड़ी को…

Read More