देहरादून उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन जिलों में जहां ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि इस बाबत राज्य आपदा प्रबंधन विभाग को भी अवगत कराया गया है। राजधानी दून में कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, वहीं…
Read MoreCategory: North Zone
तेंदुए के दो दांत गायब होने पर विभाग ने बैठाई जांच
बिलासपुर वन विभाग की निगरानी में पोस्टमार्टम को ले जाते हुए पशु चिकित्सालय पहुंचने से पहले ही तेंदुए के दो दांत गायब हो गए हैं। इससे विभाग में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। जानवरों के अंगों की तस्करी की आशंका के बीच विभाग ने जांच बैठा दी है। दरअसल, बीते मंगलवार को भराड़ी के वन खंड निहारी के छंदोह में शिकारियों ने गोली मारकर करीब साढ़े सात फुट के एक तेंदुए को मार दिया था। सूचना मिलने पर वन विभाग के कर्मी और…
Read Moreकांग्रेस सात और आठ अगस्त को बनाएगी विधानसभा चुनावों की रणनीति
शिमला हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सात और आठ अगस्त को विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाएगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त केंद्रीय पार्टी पर्यवेक्षक और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पर्यवेक्षक सचिन पायलट व प्रताप सिंह बाजटा शिमला आएंगे। बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह कोटली, संजय दत्त और तजेंद्र पाल बिट्टू भी मौजूद रहेंगे। सात अगस्त को शिमला में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, चार कार्यकारी अध्यक्षों सहित पार्टी के सभी विधायकों, चुनाव समितियों के अध्यक्षों,…
Read Moreप्रदेश में फिर सामने आया फ़र्ज़ी डिग्री का मामला :दो निजी विवि के नाम से बेच दीं 80 फर्जी डिग्रियां
शिमला हिमाचल प्रदेश के दो निजी विश्वविद्यालयों के नाम पर किसी और ने 80 फर्जी डिग्रियां बेच डालीं। नौकरी देने से पहले पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से सत्यापन के लिए आई डिग्रियों की जांच में यह खुलासा हुआ है। निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने संबंधित विश्वविद्यालयों को इस बाबत एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश जारी किए हैं। पड़ोसी राज्यों में सरकारी सहित बड़ी निजी कंपनियों में नौकरियां देने से पहले डिग्रियों की जांच करवाई जाती है। प्रदेश में बीते दिनों कई निजी विश्वविद्यालयों में सत्यापन के लिए सैकड़ों डिग्रियां…
Read Moreहिमालय राज्यों की अलग नीति की जरूरत, प्रधानमंत्री के समक्ष धामी उठाएगे मामला
देहरादून मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नीति आयोग सभी राज्यों के लिए समान रूप से नीतियां बनाई जाती हैं। लेकिन उत्तराखंड राज्य की भौगोलिक व पर्यावरणीय परिस्थितियां भिन्न हैं। इसलिए हिमालयी राज्यों के लिए अलग नीति बनाए जाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक के एजेंडे पर तैयारी की समीक्षा कर रहे थे। नीति आयोग की शासी परिषद की सातवीं बैठक नई दिल्ली में होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में सीएम एजेंडा बिंदुओं के अतिरिक्त राज्य हित से जुड़ी विभिन्न…
Read Moreसीएम योगी आज आजमगढ़ को देंगे करोड़ों की सौगात, 8 जिलों की फोर्स रखेगी चप्पे-चप्पे पर नजर
आजमगढ़ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को आजमगढ़ जिले को 143 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इसमें 31 परियोजाओं का लोकार्पण और 19 का शिलान्यास शामिल है। करीब साढे चार घंटे के दौरे में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही सीएम योगी मंडलीय समीक्षा बैठक भी करेंगे। लोकसभा उपचुनाव में मिली पार्टी को जीत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का आजमगढ़ यह पहला दौरा है। उनके आगमन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। वाराणसी जोन के 8 जिलों की फोर्स चप्पे-चप्पे पर नजर रखेगी। एडीजी…
Read Moreबिंद्राबन में नशे को रोकने के लिए अब स्थापित होगा पुलिस बूथ
पालमपुर (कांगड़ा)। नशे के कारोबार को लेकर थाना पालमपुर के चर्चित क्षेत्र बिंद्राबन में अब पुलिस का बूथ स्थापित किया जाएगा, जो 24 घंटे यहां के इलाके पर नशा कारोबारियों पर अपनी नजर रखेगा। पालमपुर में नगर निगम पदाधिकारी, लोगों और अन्य संस्थाओं के साथ एसपी कांगड़ा खुशहाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला लिया है। लोगों ने पुलिस अधीक्षक से यहां पर नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस बूथ लगाने की मांग की। लोगों की मांग पर एसपी ने यहां पर पुलिस बूथ…
Read Moreचम्बा जिला को करोडो की सौगात : पांच इंडोर स्टेडियम का तोहफा, दो-दो करोड़ से बनकर होंगे तैयार
शिमला हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के पांच विधानसभा क्षेत्रों में इंडोर स्टेडियम बनाए जाएंगे। हर इंडोर स्टेडियम के निर्माण के लिए केंद्र सरकार की ओर से दो-दो करोड़ रुपये का बजट जारी होगा। इंडोर स्टेडियम बनने से कई खेल एक स्थान पर खेलने की खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। हिमाचल प्रदेश खेल विभाग के प्रस्ताव को खेल मंत्रालय से मंजूरी मिल गई है। युवा सेवाएं और खेल विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कुछ समय पहले चंबा जिले में इंडोर स्टेडियम बनाने की…
Read Moreप्रदेश कांग्रेस ने सीएम, मंत्रियों, विधायकों और अफसरशाही के खिलाफ तैयार की चार्जशीट
घुमारवीं (बिलासपुर) हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भ्रष्टाचार को लेकर मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधायकों और अफसरशाही के खिलाफ चार्जशीट तैयार की है। चार्जशीट कमेटी के अध्यक्ष राजेश धर्माणी की अध्यक्षता में तैयार की गई चार्जशीट को 15 अगस्त से पहले राज्यपाल को सौंपने की तैयारी है। इससे पहले 7 अगस्त को शिमला में पार्टी की बैठक प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रभारी भूपेश बघेल के नेतृत्व में होगी, जिसमें चार्जशीट राज्यपाल को सौंपने पर चर्चा होगी। इस बैठक में सह प्रभारी सचिन पायलट भी मौजूद रहेंगे। चार्जशीट तैयार कर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला…
Read Moreकोरोना काल में निजी कॉलेज-विवि द्वारा वसूली गई हॉस्टल और मेस फीस लौटानी होगी
शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के दौरान विद्यार्थियों से मेस और हॉस्टल फीस वसूलने वाले निजी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को यह फीस लौटानी होगी। राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने यूजीसी के पत्र का हवाला देते हुए सभी प्रिंसिपलों और कुलपतियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने स्पष्ट किया है कि कोरोना काल के दौरान ली गई हॉस्टल और मेस फीस को जल्द वापस किया जाए या फिर मौजूदा फीस में उसे समायोजित किया जाए। विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल…
Read More