देहरादून उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक आज शाम को होगी। बैठक में प्रदेश में चल रहे पेपर लीक विवाद के बीच सरकार समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं को लेकर अहम फैसला ले सकती है। शुक्रवार को शाम साढ़े चार बजे सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें समूह-ग की भर्ती परीक्षाओं का प्रस्ताव आ सकता है। मुख्यमंत्री धामी पहले ही इसके बारे में बता चुके हैं कि, सरकार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की अटकी हुई करीब आठ भर्ती परीक्षाओं को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग व…
Read MoreCategory: North Zone
हादसा: ब्रह्मपुरी आश्रम के पास खाई में गिरी मुंबई के यात्रियों की टैक्सी, चार की मौत
ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। एक टैक्सी खाई में गिरने से चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस -प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव अभियान शुरू किया, लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रह्मपुरी आश्रम के पास मुंबई के यात्रियों की टैक्सी खाई में गिरी। टैक्सी में छह लोग सवार थे। जोकि हरिद्वार से बदरीनाथ की ओर जा रहे थे। तीन गंभीर घायलों को अस्पताल भेजा…
Read Moreईएनटी, डेंटल ओपीडी जाने वाले के भी होंगे कोरोना टेस्ट
हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर में कान, नाक, गला और डेंटल ओपीडी आने वाले सभी मरीजों के रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएंगे। नजदीक से जांच वाली इन ओपीडी में आने वाले प्रत्येक मरीज को अस्पताल के कर्मचारी रैपिड एंटीजन टेस्ट लिख रहे हैं। विज्ञापन रैपिड एंटीजन टेस्ट करवाने के बाद ही इन ओपीडी में मरीजों को प्रवेश मिल रहा है। वहीं, स्त्री रोग ओपीडी के मरीजों की भी रैंडम सैंपलिंग हो रही है। इसके अलावा लक्षणों वाले संदिग्ध मरीजों के सैंपल तो पहले से ही चल रहे…
Read Moreदेश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण की प्रक्रिया बद्दी में शुरू
बद्दी (सोलन) देश के पहले एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। तकनीकी वेरिफिकेशन (सत्पापन) का कार्य किया जा रहा है। बद्दी के मलपुर में एक छोटा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। तीन माह में इसका कार्य पूरा कर दिया जाएगा। इसमें उद्योगों से निकलने वाले वेस्ट रसायन को ट्रीट किया जाएगा। यदि यह सफल रहा तो बड़े स्तर का एंटीबायोटिक वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा, जिसमें रोजाना तीन मिलियन लीटर पानी को ट्रीट किया जाएगा। प्लांट निर्माण…
Read Moreहाईकोर्ट लंबित मामलों पर अब हर वीरवार को करेगा सुनवाई
शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने लंबित मामलों पर सुनवाई के लिए हर वीरवार को हियरिंग डे निर्धारित किया है। हर वीरवार को हाईकोर्ट की सभी पीठों में लंबित मामलों पर सुनवाई होगी। हाईकोर्ट में कुल 89,006 मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। इनमें 77,473 मामले दीवानी और 11,533 मामले फौजदारी के हैं। जुलाई 2022 के आंकड़ों के अनुसार 4,806 नए मामले दर्ज हुए हैं। इनमें 3,990 मामलों का निपटारा किया गया। वार्षिक औसत के हिसाब से 22,040 मामलों का निपटारा किया जा रहा है। यह प्रतिदिन 104 मामलों को निपटाने…
Read Moreकांग्रेस ने पैनल वाली सीटों पर प्रत्याशी तय करने से पहले शुरू करवाया सर्वे
शिमला हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की राज्य चुनाव कमेटी की ओर से तैयार किए पैनल से प्रत्याशी तय करने के लिए अब सर्वे भी शुरू हो गया है। एक सर्वे कांग्रेस हाईकमान खुद करवा रहा है। दूसरा सर्वे स्वतंत्र एजेंसी के माध्यम से करवाकर जनता की नब्ज टटोलने का काम शुरू हो गया है। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में से 33 में राज्य चुनाव कमेटी ने दो से सात लोगों के पैनल बनाए हैं। सर्वे में टॉप करने वाले नेताओं को ही विधानसभा चुनाव में टिकट…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग में विधानसभा चुनाव से पहले तैनात होंगी 780 आशा वर्कर
शिमला विधानसभा चुनाव से पहले स्वास्थ्य विभाग में 780 आशा वर्कर तैनात की जाएंगी। प्रदेश सरकार ने मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को 20 सितंबर से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिमला के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा 185 जबकि सोलन में 102 आशा वर्करों की तैनाती की जानी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आठवीं जबकि शहरी क्षेत्रों में महिलाओं का दसवीं पास होना अनिवार्य किया गया है। 25 से 45 साल आयु वर्ग की महिलाएं आशा वर्कर बनने के लिए आवेदन कर सकेंगी। जिलों में…
Read Moreराघवेंद्र ने टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान किया हासिल, कॉर्डियोलॉजिस्ट बनकर करना चाहते है मरीजों की सेवा
कुल्लू राघवेंद्र सकलानी ने कहा कि उनका विशेषज्ञ बनकर लोगों की सेवा करना लक्ष्य है। प्रदेश में अच्छे सर्जन न होने के कारण लोगों को हृदयरोग से संबंधी उपचार के लिए चंडीगढ़, दिल्ली समेत अन्य शहरों में जाना पड़ता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के 17 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है। राघवेंद्र सिंह सकलानी ने 720 में से 672 अंक प्राप्त कर टॉप टेन सूची में तीसरा स्थान पाया है। हालांकि, वह प्रदेश शिक्षा बोर्ड की…
Read Moreसहकारिता क्षेत्र में होंगे समग्र बदलाव, जानिए अमित शाह का क्या है मकसद ?
नई दिल्ली नई नीति का फोकस सहकारिता समितियों का मुफ्त पंजीयन, कम्प्यूटरीकरण, लोकतांत्रिक चुनाव, सक्रिय सदस्यता, नेतृत्व और पारदर्शिता में व्यावसायिकता, समिति पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना होगा। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज कहा कि नई राष्ट्रीय सहकारिता नीति से इस क्षेत्र में समग्र बदलाव होंगे। दिल्ली के विज्ञान भवन में आज आयोजित राज्यों के सहकारिता मंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नई नीति का मसौदा तैयार करने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु की अध्यक्षता में एक समिति बनाई…
Read Moreआम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल करेंगे नेतृत्व
चंडीगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल आज आदमपुर में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करेंगे और रैली को संबोधित करेंगे। आदमपुर के क्रांति चौक से तिरंगा यात्रा’ शुरू होगी। हरियाणा विधानसभा से विधायक के रूप में कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के बाद आदमपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री का हिसार दौरा काफी महत्व रखता है।बिश्नोई कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए है। आदमपुर सीट बिश्नोई का गढ़ मानी जाती है। इसके अलावा हरियाणा में पंचायत चुनाव भी होने हैं।…
Read More