सोलन मशरूम अनुसंधान निदेशालय चंबाघाट, सोलन पहली बार मशरूम का वाइट सॉस पाउडर तैयार कर रहा है। इसे सालों तक स्टोर कर रख सकेंगे। इसकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ेगा। यह सॉस जहां कैंसर से लड़ने में सहायक होगा, वहीं कॉलेस्ट्राल समेत कई अन्य बीमारियों को भी नियंत्रित रखेगा। इसके सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत होगा। निदेशालय के वैज्ञानिकों ने इस पर काम शुरू कर दिया है। दूध, मैदा, विनेगर, चीज और शिटाके मशरूम से यह पाउडर तैयार किया जा रहा है। शुरुआती दौर में इसके अच्छे परिणाम देखने को…
Read MoreCategory: North Zone
देश में खड़ा हो सकता है दवाओं का संकट, फार्मा यूनिटों पर लटकी बंदी की तलवार
विकासनगर प्लास्टिक-पैकेजिंग मामले में प्रदेश की औद्योगिक इकाइयों की एनओसी रद्द करने की कार्रवाई से प्रदेश के फार्मा उद्योग पर भी बंदी की तलवार लटक गई है। उत्तराखंड में संचालित हो रहीं दवा उत्पादन करने वाली करीब 300 इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इस फरमान से अगर बंद होती हैं तो देशभर में दवाओं का संकट पैदा हो सकता है। उत्तराखंड में देहरादून स्थित सेलाकुई फार्मा सिटी, रुड़की, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर आदि क्षेत्रों में 300 से ज्यादा फार्मा यूनिटें दवाएं बनाती हैं। कोरोना महामारी के समय जब देशभर में छोटी…
Read Moreभाजपा के बागी 21 सीटों पर थे खडे़, 14 पर पहुंचाया नुकसान
शिमला हिमाचल प्रदेश में भाजपा की हार के लिए बागी भी जिम्मेवार रहे। नए लोगों को टिकट देना और 11 विधायकों के टिकट काटने से भी भाजपा से 21 सीटों पर बागी खड़े हो गए। इनमें 14 सीटों पर बागियों ने भाजपा को नुकसान पहुंचाया। भाजपा तमाम कोशिशों के बावजूद इन्हें बैठाने में नाकाम रही। खुद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मान-मनौव्वल करते रहे। फतेहपुर में तो पूर्व सांसद कृपाल परमार को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आने की भी चर्चा रही, जिसका एक कथित वीडियो…
Read Moreशिमला में कांग्रेस विधायकों की बैठक, हो सकती है नए मुख्यमंत्री की घोषणा
शिमला कांग्रेस ने शुक्रवार को शिमला में नए विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें नए सीएम के लिए कांग्रेस अध्यक्ष को अधिकृत किया जाएगा। बैठक में हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भी पहुंचेंगे। फिलहाल, सीएम की दावेदारी के लिए प्रचार समिति के प्रमुख सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के नाम सामने आ रहे हैं। दो खेमों में खींचतान… कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बहुमत से जीत तो हासिल कर ली है, मगर सबसे बड़ा सवाल अब यह है कि मुख्यमंत्री कौन…
Read Moreहिमाचल विधानसभा को इस बार मिले 11 नए विधायक
शिमला विधानसभा चुनाव के नतीजों में हिमाचल प्रदेश को 19 नए विधायक मिले हैं। कांग्रेस से सबसे ज्यादा 11 नए चेहरे विधानसभा पहुंचे हैं। भाजपा के सात और एक निर्दलीय विधायक पर भी मतदाताओं ने भरोसा जताया है। भाजपा की टिकट पर पच्छाद से जीती रीना कश्यप एकमात्र महिला विधायक बनी हैं। कांग्रेस से कोई भी महिला प्रत्याशी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। 19 विधानसभा क्षेत्रों में पुराने नेताओं को दरकिनार कर जनता ने नए नेताओं को अधिमान दिया है। भाजपा के नए विधायकों में आनी से लोकेंद्र कुमार,…
Read Moreगोवा की मापूसा अदालत में सोनाली हत्याकांड पर आज होगी बहस
हिसार (हरियाणा) भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या प्रकरण में गोवा की मापूसा अदालत में सोमवार को पहली बार सुनवाई होगी। दोनों पक्षों के वकीलों के बीच बहस शुरू होगी। सोनाली के भाई वतन ढाका का कहना है कि केस लड़ने के लिए हमने दो वकील किए हैं। अभी तक सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट नहीं मिली है। 22 नवंबर को सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम ने गोवा के मापूसा अदालत में सोनाली के पीए सुधीर सांगवान और उसके साथी सुखविंदर के खिलाफ हत्या के आरोप…
Read Moreटीजीटी-पीजीटी भर्ती विवादों में, चयन प्रक्रिया और मानदंड सार्वजनिक नहीं
चंडीगढ़ हरियाणा कौशल रोजगार निगम की टीजीटी-पीजीटी भर्ती विवादों में घिर गई है। मानदंड और चयन प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं किए जाने से अभ्यर्थियों में रोष है। आरोप है कि भर्ती को लेकर निगम ने कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है। किस पद के लिए कितने आवेदन आए और चयन का आधार नहीं बताया है। मेरिट के बावजूद काफी युवाओं का चयन नहीं हो पाना संदेह पैदा करता है। अभ्यर्थी पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम ने अक्तूबर माह में करीब प्रशिक्षित…
Read Moreदुनिया को यूक्रेन पर रूस के हमलों से अब तक 32 लाख करोड़ का नुकसान, 20 करोड़ लोग भुखमरी के कगार पर
नई दिल्ली। यूक्रेन के निरस्त्रीकरण के लिए रूस के कथित विशेष सैन्य अभियान को 9 महीने और 10 दिन बीत चुके हैं। अमेरिका-यूरोप-यूक्रेन और रूस के लिए युद्ध के अपने-अपने मायने और नफे-नुकसान हैं। लेकिन, पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकानी पड़ रही है। यह कीमत अब करीब 32 लाख करोड़ रुपये (4 ट्रिलियन डॉलर) हो चुकी है। जाहिर है, यूक्रेन को सबसे ज्यादा खामियाजा भुगतना पड़ा है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के आर्थिक सलाहकार ओलेग उस्तेंको के मुताबिक, यूक्रेन को युद्ध की वजह से एक ट्रिलियन डॉलर (करीब आठ लाख करोड़…
Read Moreभारत में इंटरनेट उपयोग करने में जानें किस राज्य में सबसे अधिक यूजर और कौन फिसड्डी?
नई दिल्ली एनजीओ ऑक्सफैम इंडिया द्वारा किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि भारत में इंटरनेट उपयोग करने में महिलाएं अभी भी काफी पीछे हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में इंटरनेट उपयोग करने वाली महिलाएं केवल एक तिहाई हैं। एनजीओ द्वारा रविवार को जारी ‘इंडिया इनइक्वलिटी रिपोर्ट 2022: डिजिटल डिवाइड’ के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास मोबाइल फोन होने की संभावना 15 फीसदी कम है और पुरुषों की तुलना में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं का उपयोग करने की संभावना 33 फीसदी कम है। भारत 40.4 फीसदी…
Read Moreशशि थरूर, नाराजगी की खबरों के बीच कांग्रेस से कर सकते हैं किनारा
एनसीपी केरल अध्यक्ष पीसी चाको ने कहा, अगर शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम उनका गर्मजोशी से स्वागत करेंगे। शशि थरूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर जल्द ही पार्टी से किनारा कर सकते हैं। इसको लेकर कयास भी लगाए जाने लगे हैं। खबर है कि शशि थरूर जल्द ही एनसीपी में शामिल हो सकते हैं। एनसीपी केरल अध्यक्ष पीसी चाको ने इस ओर इशारा भी किया है। कन्नूर में उन्होंने कहा, अगर कांग्रेस सांसद शशि थरूर एनसीपी में आते हैं तो हम गर्मजोशी से उनका स्वागत करेंगे।…
Read More