भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि इसी हफ्ते तय हो सकती है। मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन नेताओं ने हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। पिछले दिनों यह चर्चा बड़े जोरों-शोरों से रही कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।…
Read MoreCategory: North Zone
मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण
ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए वन भूमि से कुल 380 पेड़ कटेंगे। द्वितीय चरण की मंजूरी के मुआवजे की राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।…
Read Moreसुक्खू सरकार को कर्मचारियों ने फिर दी चेतावनी , अनुबंध काल को वरिष्ठता में शामिल न किया तो अदालत में देंगे चुनौती
हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की ओर से जल्द ही सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 को चुनौती दी जाएगी। इससे पहले अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता व वित्तीय लाभ से जुड़े कई मामले अदालत में सुनवाई के लिए लगे हैं। सभी याचिकाकर्ताओं की ओर से अनुबंध की ज्वाइनिंग की तारीख से वरिष्ठता और वित्तीय लाभ दिए जाने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से ये सब याचिकाएं नए कानून बनने से पहले दायर कर दी थीं। याचिकाकर्ताओं की ओर ये अब सरकार के दिसंबर 2024 में बनाए…
Read Moreनर्सरी और केजी के बच्चो को संभालने के लिए 6297 आया की होगी भर्ती : मंत्री रोहित ठाकुर
हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 आया भर्ती होंगी। इनको नर्सरी और केजी के बच्चों की देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा। आया को दिए जाने वाले मानदेय और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग प्रस्ताव बना रहा है। भर्ती में स्थानीय जरूरत मंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि जल्द ही भर्ती को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 60 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेसिक शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी…
Read Moreआईआईटी मंडी की एक और उपलब्धि आई सामने, जानिए क्या है खास ?
हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दो साल की मेहनत के बाद कृत्रिम त्वचा विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। डिजिटल स्किन तापमान, दबाव और सतह समेत अन्य अनुभव करवाएगी। डिजिटल स्किन स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर श्रीकांत और उनके साथ 12 लोगों की टीम ने बनाई है। किसी हादसे में हाथ गंवा चुके लोगों के लिए यह कारगर साबित होगी। हाथ की जगह रोबोट लगा सकते हैं। ऐसे मिलेगी मदद रोबोट दिमाग के अनुसार निर्णय नहीं ले सकता है। यह नहीं बता…
Read Moreसीबीआई के शिकंजे में फंसा आईएएस अधिकारी, जानिए कौन है और क्या है मामला ?
सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (सीबीआई) चंडीगढ़ ने एक आईएएस अधिकारी सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीबीआई ने आईएएस अधिकारी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के पूर्व डीएम व वर्तमान राज्य प्रशासनिक सचिव, श्रम और रोजगार विभाग नागरिक सचिवालय जेएंडके आईइएस राजीव रंजन के खिलाफ आय से अधिक संपति और भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने आईएएस अधिकारी राजीव रंजन व उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच…
Read Moreकेंद्र के साथ आज होगी किसानो की बैठक, बेनतीजा रही तो दी यह चेतावनी
हरियाणा पंजाब की सीमा पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर आज किसानों की केंद्र के साथ बैठक होगी। यह बैठक चंडीगढ़ में होगी। बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हो सकते हैं। इससे पहले 14 फरवरी को हुई बैठक बेनतीजा रही थी। वहीं, शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर किसान नेता शुभकरण की पहली बरसी मनाई गई। बड़ी संख्या में किसान नेता शंभू बॉर्डर पर पहुंचे थे। बॉर्डर पर किसान सभा भी की गई, जिसमें महिलाएं भी शामिल हुईं। किसानों ने शुभकरण को श्रद्धांजलि दी। किसान नेता…
Read Moreकांग्रेस स्टार प्रचारक सूचि से विनेश और बजरंग का नाम गायब , क्या शैलजा का बढ़ेगा कद
हरियाणा निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 32 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा के सभी बड़े नेताओं को स्टार प्रचारक बनाया है। इसके साथ ही कांग्रेस ने हर नगर निगम के लिए अलग से स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची में सभी गुटों के नेताओं को शामिल किया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से जुलाना की विधायक व महिला रेसलर विनेश फोगाट और किसान सेल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पुनिया को शामिल नहीं…
Read Moreबोर्ड का एग्जाम 24 फरवरी को अब नहीं होगा, जानिए नई तिथि , महाकुंभ को देखते लिया गया ऐसा फैसला
उत्तर प्रदेश में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जबकि प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान होना है। स्नान के कारण श्रद्धालुओं की काफी संख्या व यातायात को देखते हुए प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम के उद्घाटन के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रयागराज में 26 फरवरी को महाकुंभ के अंतिम स्नान महाशिवरात्रि पर काफी…
Read Moreहिमालयन ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छात्रवृति घोटाले में कुर्क की 18 .27 करोड़ की सम्पति
हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमालयन ग्रुप की 18.27 करोड़ रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों में मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर सिरमौर के पांवटा साहिब में रजिस्टर्ड 125 बीघा जमीन, पंचकूला में दो फ्लैट भी शामिल हैं। ईडी की चंडीगढ़ और शिमला की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पांवटा साहिब और पंचकूला में यह कार्रवाई की। इस मामले में करीब 15 दिन पहले हिमालयन ग्रुप के एमडी के भाई को पंचकूला…
Read More