चॉकलेट के भरे सैंपल, शिकायत मिलने पर की कार्रवाई

त्योहारी सीजन से पहले उपभोक्ताओं को गुमराह करने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने नामी कंपनी के चॉकलेट के दो सैंपल भरे हैं। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब भेजा गया है। लैब की रिपोर्ट के अनुसार अब आगे की कार्रवाई होगी। वहीं, विभाग संबंधित दुकानदार को नोटिस देने की तैयारी में भी है। नोटिस के जरिये दुकानदार को जवाब-तलब कर बिल और माल कहां से किस तरह लिया है, को लेकर पता लगाया जाएगा। जानकारी के अनुसार खाद्य सुरक्षा विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि एक नामी कंपनी…

Read More

सोलन में लगेगा राष्ट्रीय मशरूम मेला, लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली मशरूम रहेंगी मुख्य आकर्षण

सोलन में लगेगा राष्ट्रीय मशरूम मेला, लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली मशरूम रहेंगी मुख्य आकर्षण

खुंब निदेशालय सोलन (डीएमआर) में दस सितंबर को राष्ट्र स्तरीय खुंब मेले का आयोजन किया जा रहा है। तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले का मुख्य आकर्षण एक लाख रुपये प्रति किलो बिकने वाली कोर्डिसीपस मीलिट्रेनस (कीड़ा-जड़ी) समेत मशरूम की सात नई किस्में भी रहेंगी। मेले में देशभर से करीब 1200 मशरूम उत्पादकों सहित विभिन्न विभागों के वैज्ञानिक भी भाग लेंगे। मेले के दौरान हिमाचल प्रदेश में कच्चा माल महंगा होने से घट रही मशरूम पैदावार पर भी चर्चा कर इसके लिए विकल्प भी तलाशा जाएगा। जानकारी के अनुसार खुंब…

Read More

भीषण अग्निकांड, 9 मकान जलकर राख, 20 परिवारों के सिर से छिन गई छत

भीषण अग्निकांड, 9 मकान जलकर राख, 20 परिवारों के सिर से छिन गई छत

शिमला जिले के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील में भीषण अग्निकांड हुआ है। टिक्कर के दरोटी गांव में आग लगने से 9 मकान जलकर राख हो गए। घटना शनिवार देर रात एक बजे की बताई जा रही है। आग लगने से 20 परिवारों के आशियाने जलकर राख हो गए। इस घटना में करोड़ों का नुकसान हुआ है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि एक मकान में आग लगी और देखते ही देखते साथ लगते मकान भी धू-धू जलने…

Read More

प्रधान का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी से दिखाया बाहर का रास्ता

प्रधान का सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, अब प्रधान की कुर्सी से दिखाया बाहर का रास्ता

सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोप में विकास खंड भोरंज की एक पंचायत की प्रधान की कुर्सी चली गई। आरोप सिद्ध होने पर निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित पंचायत प्रधान का चुनाव रद्द कर दिया है। इस फैसले को संबंधित प्रधान ने पहले उपायुक्त हमीरपुर, उसके बाद मंडलायुक्त मंडी और अब प्रदेश उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। लेकिन, उन्हें कहीं से भी राहत नहीं मिल पाई है। उच्च न्यायालय ने भी चुनाव याचिका और राजस्व विभाग की रिपोर्ट के आधार पर अपील की अर्जी खारिज कर दी। विकास खंड भोरंज…

Read More

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहली बार महिला मतदाता पुरुषों से अधिक, जानकार बोले- आश्चर्यजनक बदलाव

जम्मू कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद घाटी में पहली बार महिला मतदाता पुरुषों से अधिक, जानकार बोले- आश्चर्यजनक बदलाव

अनुच्छेद 370 हटने के बाद बदलाव की बयार के बीच पहली बार कश्मीर घाटी में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हो गई है। नई व्यवस्था में पहली बार होने जा रहे स्थानीय निकाय चुनाव के तहत शहरी सरकार चुनने में महिलाएं आगे रहेंगी। श्रीनगर नगर निगम में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से कम है, लेकिन सभी 10 जिलों को मिलाकर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से अधिक हो गई है। जम्मू संभाग के किश्तवाड़ व पुंछ में भी महिला मतदाता अधिक हैं। पांच साल बाद स्थानीय निकाय चुनाव के…

Read More

महिला की दहेज उत्पीड़न की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, प्रतिशोध की भावना आई सामने

महिला की दहेज उत्पीड़न की याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया रद्द, प्रतिशोध की भावना आई सामने

सुप्रीम कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने ससुराल वालों के खिलाफ दायर दहेज उत्पीड़न के मामले को रद्द कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह “स्पष्ट रूप से प्रतिशोध लेना चाहती थी” और आपराधिक कार्यवाही जारी रखने की अनुमति देने से स्पष्ट रूप से अन्याय होगा। न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस, न्यायमूर्ति संजय कुमार और न्यायमूर्ति एसवीएन भट्टी की तीन सदस्यीय पीठ ने कहा कि तथ्यों और परिस्थितियों की समग्रता को देखते हुए यह सुविचारित राय है कि अपने ससुराल वालों के खिलाफ महिला के आरोप पूरी तरह से असंतोषजनक हैं और प्रथम दृष्टया…

Read More

हरियाणा में चढ़ा सियासी पारा, पंजाब, दिल्ली के सीएम सहित हरियाणा के उपमुख्यमंत्री कल भिवानी में रहेंगे मौजूद

हरियाणा में चढ़ा  सियासी पारा, पंजाब, दिल्ली के सीएम सहित हरियाणा के उपमुख्यमंत्री कल भिवानी में रहेंगे मौजूद

हरियाणा में 2024 के चुनावी आगाज से पहले ही सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भिवानी में तीन सितंबर को दिल्ली और पंजाब सूबे के मुख्यमंत्रियों का एक साथ भिवानी आगमन होगा। इसी दिन हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला भी भिवानी में कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे। आम आदमी पार्टी की ओर से संगठन को मजबूती देने के लिए प्रदेश स्तर पर बड़ी तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके तहत अभी तक चार हजार नए पदाधिकारियों की नियुक्तियां की जा चुकी है और अभी हाल ही में 30…

Read More

पुलिस का बदलेगा लहजा, तहजीब से आएगी पेश; जवानों को किया गया प्रशिक्षित

पुलिस का बदलेगा लहजा, तहजीब से आएगी पेश; जवानों को किया गया प्रशिक्षित

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान दिल्ली पुलिस का लहजा बदला नजर आएगा। अमूमन कड़क आवाज में बात करने वाले पुलिसकर्मी विदेशी मेहमानों के साथ आम दिल्लीवालों से भी तहजीब से पेश आएंगे। इसके लिए जवानों को बाकायदा प्रशिक्षित किया गया है। इसमें सलीके के साथ बोलचाल की भाषा बताई गई है। फिर भी, मौके पर तैनात पुलिसकर्मी को किसी मेहमान की भाषा समझ में नहीं आएगी तो वह तुरंत अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित करेगा। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिसकर्मियों को इस बात का…

Read More

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का सपना 22 वर्षों बाद अब पूरा होगा, होंगे चार बड़े फायदे

राज्य आंदोलनकारियों के आरक्षण का सपना 22 वर्षों बाद अब पूरा होगा, होंगे चार बड़े फायदे

पिछले करीब 22 वर्षों के उतार-चढ़ाव के बाद अब राज्य आंदोलनकारियों को सीधी भर्ती के पदों पर 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का सपना मुकाम तक पहुंच जाएगा। कैबिनेट से मंजूर विधेयक विधानसभा में पारित होने के बाद जब कानून बनेगा तो इसे 2004 से लागू करने से चार बड़े फायदे होंगे। 1-आंदोलनकारी कोटे से लगे कर्मियों की नौकरी बहाल होगी नैनीताल उच्च न्यायालय से आंदोलनकारियों को क्षैतिज आरक्षण देने वाले शासनादेश के रद्द होने के बाद राज्य में इस व्यवस्था के तहत सरकारी विभागों में नौकरी कर रहे करीब 1700…

Read More

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अनियोजित भवन निर्माण और अत्याधिक खनन पर सरकार लगाए रोक

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र, अनियोजित भवन निर्माण और अत्याधिक खनन पर सरकार लगाए रोक

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों हुई भारी बारिश, बाढ़ और बादल फटने से आई प्राकृतिक आपदा को देखते हुए सरकार को अनियोजित भवन निर्माण और अत्यधिक खनन पर रोक लगाने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लिखे दो पत्रों में राज्यपाल ने आपदा के इन दो बड़े कारणों के लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई भी मांगी है। राज्यपाल ने पत्र में लिखा कि हाल ही में राज्य में हुई अतिवृष्टि से जानमाल के भारी नुकसान का एक संभावित कारण पहाड़ों पर और…

Read More