चीन को करारा जवाब देने के लिए सेना व वायुसेना की तैयारी पूरी

लेह पूर्वी लद्दाख में एलएसी पर तनाव के बीच चीन के किसी भी दुस्साहस का करारा जवाब देने के लिए सेना व वायुसेना ने पूरी तैयारी की है। एलएसी पर लद्दाख के आसमान में शुक्रवार को सुखोई-30 एमकेआई जंगी विमानों, अपाचे व चिनूक हेलीकॉप्टरों ने एक के बाद एक आसमान में उड़ान भरी। अभी भी गलवां घाटी, पैंगोंग झील और दौलत बेग ओल्डी इलाके में चीनी सेना की तैनाती पहले जैसी होने के चलते भारत ने भी सीमा पर सैन्य संसाधन और सैनिकों की तैनाती बढ़ा दी है। सूत्रों के…

Read More

त्राल में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों का किया सफाया, ऑपरेशन जारी

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। अभी एक और आतंकी के घिरे होने की आशंका है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। बता दें कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने…

Read More

अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले सभी श्रद्धालुओं का होगा कोरोना टेस्ट

जम्मू कोरोना महामारी के बीच अमरनाथ यात्रा की तैयारियां तेज हो गई हैं। वीरवार को मंडलायुक्त संजीव वर्मा की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में 15 दिन की यात्रा चलने के संकेत मिले हैं। यह जुलाई के आखिरी सप्ताह से शुरू होगी और इसमें श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रहेगी। यात्रा में भाग लेने वाले सभी श्रद्धालुओं का कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। कोरोना के चलते बालटाल ट्रैक के अलावा हवाई मार्ग से यात्रा करवाने को प्राथमिकता दी जा रही है। यात्रा के लिए संबंधित अधिकारियों को पूर्व में यात्रा की…

Read More

शोपियां में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ध्वस्त किया आतंकी ठिकाना

जम्मू जम्मू-कश्मीर में आतंक के सफाए के लिए सुरक्षाबलों द्वारा लगातार ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। आतंकियों को ढेर करना हो, उनके मददगारों को पकड़ना हो या आतंकी ठिकानों का पता लगाकर उन्हें ध्वस्त करना हो, इन सभी ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को व्यापक पैमाने पर सफलता मिल रही है। इसी क्रम में सुरक्षाबलों ने शोपियां जिले के यारवान क्षेत्र में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन को सेना की 62-राष्ट्रीय राइफल्स और शोपियां पुलिस ने अंजाम दिया है। आतंकी ठिकाने से हथियार और गोलाबारूद के साथ ही अन्य…

Read More

पानी में तनाव की लहरें! अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी, देखें तस्वीरें

जम्मू अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी – फोटो : सोशल मीडिया लद्दाख में एलएसी पर चीन के साथ तनातनी के बीच गलवां घाटी के बाद तनाव के दूसरे मुख्य केंद्र पैंगोंग झील के किनारे कड़ी निगरानी की जा रही है। झील के साथ लगती पांच पहाड़ियों (फिंगर-4 से फिंगर-8) के आसपास दोनाें ओर सेना का भारी जमावड़ा है। अपाचे हेलीकॉप्टर से की जा रही पैंगोंग की निगरानी- फोटो : सोशल मीडिया झील के पास बसे गांवों के लोग पिछले डेढ़ महीने से झील के पानी में…

Read More

पुलवामा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, एक जवान शहीद

जम्मू जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। सीआरपीएफ का एक जवान भी इस मुठभेड़ में शहीद हो गया है। आतंकियों के पास से दो एके- 47 बरामद हुई हैं। इस ऑपरेशन को सेना की 55-राष्ट्रीय राइफल्स, एसओजी और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम अंजाम दे रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलवामा के बंदजू इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की।…

Read More

सलमान को किया गिरफ्तार, इनामुल के संपर्क में था युवक  : यूपी एटीएस

जम्मू उत्तर प्रदेश एटीएस (एंटी टेरर स्क्वायड) ने रविवार को रामबन जिले के मैत्रा गांव से सलमान खुर्शीद वानी नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यूपी एटीएस ने पिछले सप्ताह बरेली जिले में मोहम्मद इनामुल नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया था। इनामुल पर आरोप है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्मों का दुरुपयोग कर युवाओं को आतंकी तंजीमों में भर्ती करने के लिए प्रोत्साहित करता था। रामबन में पकड़ा गया युवक सलमान खुशीद वानी (25) भी उसके संपर्क में था। वानी को कानूनी औपचारिकताएं पूरी…

Read More

पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश रच रहे आतंकी, आईईडी लैस दो और कारों के इनपुट

जम्मू दक्षिण कश्मीर के शोपियां और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में आठ आतंकियों को मार गिराए जाने के बाद कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने दोहराया कि जम्मू-कश्मीर में पुलवामा की तर्ज पर आत्मघाती फिदायीन हमले की साजिश रची जा रही है। पिछले माह पुलवामा के आयन गुंड इलाके में विस्फोटकों लदी कार मिलने के बाद कश्मीर में ऐसी ही दो और कारों के जरिए हमले की साजिश का पता चला है। सुरक्षा बल इन वाहनों की तलाश में जुटे हुए हैं। श्रीनगर के बादामीबाग केंटोनमेंट स्थित सेना…

Read More

बैट हमला नाकाम, पाकिस्तान के आठ सैनिक ढेर और 12 चौकियां तबाह

जम्मू पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने के लिए जबरदस्त गोलाबारी करने के साथ ही बैट हमले की कोशिश की, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया। दोनों मोर्चो पर सेना ने जबरदस्त जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक दर्जन चौकियां तबाह कर दीं। इसमें…

Read More

सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, दो दहशतगर्द ढेर

जम्मू जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सेना और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सुरक्षा बलों ने दो आतंकी माए गिराए हैं। तलाशी अभियान जारी है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने शुक्रवार को भी उत्तरी कश्मीर के उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। उधर पुंछ के कीरनी सेक्टर में उसने घुसपैठ कराने…

Read More