भारतीय सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान घायल और पांच ने भारत माता की गोद में समर्पित किए प्राण

भारतीय सेना का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान घायल और पांच ने भारत माता की गोद में  समर्पित किए प्राण

जवानों को लेकर नियंत्रण रेखा पर स्थित घोड़ा पोस्ट की ओर जा रहे छह वाहनों के काफिले का एक वाहन फिसल कर करीब 350 फुट गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच जवान बलिदान हो गए, जबकि पांच अन्य जख्मी हैं। सभी गंभीर रूप से घायल हैं। इन्हें पुंछ के फील्ड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवानों की शिनाख्त की जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम 10 जवानों को लेकर 11 मराठा लाइट इन्फैंटरी के छह वाहनों का काफिला ऑपरेशन…

Read More

कश्मीर में माहौल बिगड़ने, दुष्कर्म और अन्य मामलो में संलिप्त था हिज़्बुल कमांडर फ़ारुक़ नल्ली

कश्मीर में माहौल बिगड़ने, दुष्कर्म और अन्य मामलो में संलिप्त था हिज़्बुल कमांडर फ़ारुक़ नल्ली

कुलगाम के कद्देर में मारा गया आतंकी हिजबुल मुजाहिदीन टॉप कमांडर फारूक नल्ली के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, कश्मीर में आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने के करीब 37 मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार, नल्ली का मारा जाना सुरक्षाबलों के लिए बड़ी सफलता है। मुठभेड़ में मारे गए पांचों आतंकी कुलगाम के रहने वाले थे। इनके खिलाफ करीब 91 मामले दर्ज थे। सैन्य कमांडर ने इस ऑपरेशन के लिए सुरक्षाबलों को बधाई दी और इसका श्रेय आम जनता को दिया जिन्होंने न केवल आतंकवादियों की जानकारी…

Read More

आतंकबादी नव वर्ष पर फैलाना चाहते है दहशत, सुरक्षा एजेंसियां हुई मुस्तैद

आतंकबादी नव वर्ष पर फैलाना चाहते है दहशत, सुरक्षा एजेंसियां हुई  मुस्तैद

सीमा पार से नव वर्ष पर बड़े आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है। खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षा एजेंसियों को इसे लेकर अलर्ट किया है। बीएसएफ और सेना को भी सतर्क रहने की सलाह दी है, तो पुलिस समेत अन्य अर्धसैनिक बलों को आंतरिक सुरक्षा तंत्र मजबूत करने के लिए कहा गया है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी सांबा, कठुआ और जम्मू के बार्डर और एलओसी से घुसपैठ कर सुरक्षा प्रतिष्ठाणों को निशाना बना सकते हैं, ताकि नव वर्ष पर खलल डाला जा सके। जैश-ए मोहम्मद के आतंकी वारदातों को…

Read More

जम्मू कश्मीर चुनाव में पार्टी की करारी हार से हताश मेहबूबा मुफ़्ती ने सभी इकाइयों को किया भंग

जम्मू कश्मीर चुनाव में पार्टी की करारी हार से हताश मेहबूबा मुफ़्ती ने सभी इकाइयों को किया भंग

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (JKPDP) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बड़ा फैसला लिया है। महबूबा मुफ्ती ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के पूरे ढांचे को भंग कर दिया है। इसके साथ उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार-विमर्श के बाद नए पदाधिकारी, विभिन्न विंग और निकायों का गठन किया जाएगा। जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन को 49 सीटें मिली थी और वहीं भाजपा 29 सीटों…

Read More

आतंकवादियों ने मजदूरों पर बरसाई गोलिया, सुनियोजित तरीके से किया हमला

आतंकवादियों ने मजदूरों पर बरसाई गोलिया, सुनियोजित तरीके से किया हमला

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के विधानसभा क्षेत्र गांदरबल के गगनगीर इलाके में आतंकियों ने प्रवासी मजदूरों पर हमले के लिए पूरी रेकी कर रखी थी। सुरंग निर्माण के काम से लौटते ही पहले से घात लगाए आतंकियों ने हमला करते हुए अंधाधुंध फायरिंग कर दी। मजदूरों को भागने तक का मौका नहीं मिला। सूत्रों का कहना है कि आतंकियों ने पहले से ही मजदूरों की मूवमेंट की जानकारी कर रखी थी। उनके आने-जाने के समय की उन्हें सटीक जानकारी थी। यही वजह है कि जैसे ही कर्मचारी कैंप में वाहन से…

Read More

जम्मू कश्मीर में आज इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है एलान , उमर अब्दुल्लाह पर बन सकती है सहमति

जम्मू कश्मीर में आज इस बैठक में मुख्यमंत्री के नाम का हो सकता है एलान , उमर अब्दुल्लाह पर बन सकती है सहमति

जम्मू-कश्मीर में हाल ही में मिले जनादेश के बाद मुख्यमंत्री के पद को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक आज श्रीनगर में पार्टी प्रमुख डॉ. फारूख अब्दुल्ला के आवास पर होगी। इस बैठक में पार्टी के सभी 42 जीतने वाले प्रत्याशियों के साथ-साथ कुछ निर्दलीय विधायक भी शामिल होंगे। बैठक में यह संभावना जताई जा रही है कि नेकां उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को विधायक दल का नेता चुने जाने पर सहमति बन जाएगी। जम्मू से पार्टी के सभी जीते…

Read More

जम्मू कश्मीर में मुफ़्ती का किला ढह गया, अब्ब्दूला का जलवा बरक़रार, कांग्रेस – भाजपा धाराशाई

जम्मू  कश्मीर में मुफ़्ती का किला ढह गया, अब्ब्दूला का जलवा बरक़रार, कांग्रेस – भाजपा धाराशाई

जम्मू कश्मीर में चुनाव नतीजों ने सपष्ट कर दिया कि कश्मीर घाटी में परिवारवाद का तिलिस्म बरकरार रहा। अब्दुल्ला परिवार के उमर अब्दुल्ला के गांदरबल और बडगाम दोनों सीटों से जीतने से परिवार की राजनीति में पैठ कायम रही। इससे पहले हाल ही में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में उमर को तगड़ा झटका लगा था। वह बारामुला सीट से इंजीनियर रशीद से हार गए थे। इसी चुनाव में सज्जाद गनी लोन, महबूबा मुफ्ती सरीके नेता भी हार गए थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि घाटी में…

Read More

जम्मू कश्मीर में भाजपा के इन दिग्गज नेताओ ने किया प्रचार, जानिए किसने क्या कहा ?

जम्मू कश्मीर में भाजपा के इन दिग्गज नेताओ ने किया प्रचार,  जानिए किसने क्या कहा ?

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव अभियान को धार देने के लिए रविवार को भाजपा ने ताबड़तोड़ चुनावी रैलियां की। नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तो पुंछ में केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और बरनई में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा घगवाल, सांबा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जनसभा की। नौशेरा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आतंक को पाताल में दफन करेंगे। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर का अधिकार को छीना है। अगर गोली चली तो…

Read More

जम्मू – कश्मीर विधानसभा चुनाव : नामांकन वापसी की आज अंतिम तिथि, प्रथम चरण में 244 प्रत्याशी मैदान में

जम्मू – कश्मीर विधानसभा चुनाव : नामांकन वापसी की आज अंतिम तिथि, प्रथम चरण में 244 प्रत्याशी मैदान में

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण के लिए नामांकनपत्रों की जांच का काम पूरा हो गया। इसमें वैध नहीं पाए गए 35 नामांकन खारिज किए जाने के बाद कुल 244 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इसके बाद जो उम्मीदवार मैदान से हटना चाहते हैं, 30 अगस्त तक पर्चा वापस ले सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर को पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान होना है। इसके लिए 279 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल दिए थे। सात जिलों में रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में बुधवार को पर्चों की जांच पूरी…

Read More

विधानसभा चुनाव को लेकर देखने को मिला भारी उत्साह, दस वर्षो के बाद हो रहे यहाँ चुनाव

विधानसभा चुनाव को लेकर देखने को मिला भारी उत्साह, दस वर्षो के बाद हो रहे यहाँ चुनाव

जम्मू-कश्मीर में दस साल बाद हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले चरण में दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग व कुलगाम तथा चिनाब वैली के किश्तवाड़, डोडा व रामबन जिले की 24 विधानसभा सीटों पर 280 नामांकन हुए। दक्षिण कश्मीर में जमात से जुड़े कई सदस्यों ने भी लोकतंत्र में आस्था जताते हुए पर्चा भरा। इसके साथ ही 2016 की हिंसा में पत्थरबाजी के लिए कुख्यात अलगाववादी सर्जन बरकती ने भी चुनाव में भागीदारी की। उनकी बेटी सुगरा बरकती ने उनकी ओर…

Read More