राजधानी शिमला में 10 और 11 जून को नेता, न्यायाधीश और अफसर चौके-छक्के लगाएंगे। हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच करवाने जा रही है। दस जून को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। प्रतियोगिता में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मुख्य न्यायाधीश और पत्रकारों के प्रतिनिधियों की टीमें भाग लेंगी। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार और हिम स्पोर्ट्स एंड कल्चरल एसोसिएशन शिमला के अध्यक्ष नरेश चौहान ने राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की। उन्होंने इस वर्ष 10 जून से शिमला में एसोसिएशन की ओर…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
परीक्षा में नकल करने वाले अभ्यर्थी 15 वर्ष के लिए होंगे ब्लैक लिस्ट : लोकसेवा आयोग
हिमाचल प्रदेश में अब क्लास वन, टू और थ्री की भर्ती परीक्षाओं में नकल करते हुए पकड़े जाने वाले अभ्यर्थी 15 वर्ष के लिए ब्लैक लिस्ट होंगे। राज्य लोकसेवा आयोग ने क्लास वन, टू और थ्री की भर्तियों के लिए अधिसूचित किए नए नियमों में यह बड़ा प्रावधान कर दिया है। आवेदनों में फर्जी दस्तावेज लगाने और परीक्षा केंद्रों में स्टाफ से अभद्रता करने वाले अभ्यर्थियों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का प्रावधान कर दिया है। लोकसेवा आयोग से अधिसूचित नियमों के तहत अब भर्ती परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों…
Read Moreधर्मशाला स्टेडियम में आईपीएल से पहले होंगे प्रैक्टिस मैच
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों से पहले ही तैयार की गई नई आउटफील्ड को परखने के लिए प्रैक्टिस मैच करवाए जाएंगे। इसके तहत सात और आठ मई को एचपीसीए की सीनियर टीम के खिलाड़ियों के बीच प्रैक्टिस मैच होंगे। मैच के लिए जहां मैदान की आउटफील्ड को तैयार किया जा रहा है। वहीं आईपीएल मैचों के अलावा प्रैक्टिस मैचों के लिए पिचों को भी तैयार किया जा रहा है। इन मैचों में आउटफील्ड की स्थिति भी स्पष्ट हो जाएगी कि आउटफील्ड फास्ट है या फिर स्लो। वहीं सात…
Read Moreखेल निदेशालय हुआ हाईटेक, खिलाड़ी घर बैठे करवा सकेंगे पंजीकरण
प्रदेशभर के राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में मेडल जीतने पर नौकरी के लिए तीन फीसदी सरकारी नौकरी में आरक्षण और सरकार द्वारा घोषित नकद राशि के लिए खिलाड़ी अब अपना पंजीकरण ऑनलाइन करवा सकेंगे। खिलाड़ियों को निदेशालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निदेशालय खिलाड़ियों को घर बैठे पंजीकरण की सुविधा प्रदान करने के लिए अलग से वेबसाइट बना रहा है। इससे प्रदेशभर के हजारों खिलाड़ियों को सुविधा मिलेगी। प्रथम चरण में ऑनलाइन सुविधाएं मुहैया करवाने के मकसद से निदेशालय को पूरी तरह से पेपरलेस कर दिया गया है। ई-ऑफिस के…
Read Moreशिक्षकों की तैनाती को लेकर छात्रों ने सड़क पर दिया धरना
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सरकारी स्कूल के छात्र-छात्राओं का सब्र का बांध टूट गया। स्कूल में अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर छात्र कक्षाएं छोड़ सड़कों पर उतर गए हैं। लांमू स्कूल में अध्यापकों के पद के रिक्त होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल के छात्र-छात्राएं लांमू-हिलिंग सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। पूर्व सरकार ने लांमू को माध्यमिक से वरिष्ठ स्कूल का दर्जा तो दे दिया लेकिन अब तक अध्यापक नहीं भेजे। 11वीं और 12वीं की कक्षाएं एक वर्ष तक बिना अध्यापकों के ही…
Read Moreनगर निगम चुनाव में कांग्रेस की जीत पर क्या बोलीं प्रियंका, पढ़िए यहां
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 24 वार्डों में जीत दर्जकर पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं भाजपा दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। भाजपा ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। माकपा को एक सीट पर जीत मिली है। नगर निगम शिमला के 34 वार्डों के लिए दो मई को मतदान हुआ तथा 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। कांग्रेस की जीत पर पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत…
Read Moreपरिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर की सारी नियुक्तियां हो सकती है रद्द
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में वर्ष 2022 में हुई नियुक्तियां रद्द हो सकती हैं। सरकार इस मामले में बहुत जल्द निर्णय ले सकती है। इन नियुक्तियों को रद्द करने के पीछे की वजह भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होना है। सरकार की ओर से गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने प्रदेश परिवहन विभाग में बीते साल हुई भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का पर्दाफाश करने के बाद विजिलेंस थाना हमीरपुर में 22 मार्च 2023 को एफआईआर दर्ज की है। मामले में धर्मशाला आरटीओ (फ्लाइंग) में सेवारत आरोपी ट्रैफिक इंस्पेक्टर रवि…
Read Moreप्रदेश के स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति होगी बैचवाइज, कैबिनेट मीटिंग में रखा जाएगा प्रस्ताव : मंत्री रोहित ठाकुर
शिक्षा में गुणवत्ता लाने पर सरकार दे रही है बल ! हिमाचल प्रदेश में जेबीटी, कला और शास्त्री शिक्षकों को बैचवाइज भर्ती के माध्यम से ऐसे स्कूलों में नियुक्त किया जाएगा, जहां कोई नियमित शिक्षक नहीं है या एक शिक्षक के सहारे ही स्कूल चल रहे हैं। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के 455 स्कूलों में नियमित शिक्षक नहीं हैं। 3148 स्कूल सिंगल टीचर के सहारे हैं। इन स्कूलों में प्राथमिकता के आधार पर बैचवाइज माध्यम से चुने जाने वाले…
Read Moreप्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं अब नव गठित निगम के माध्यम से होगी प्रदान
हिमाचल प्रदेश में अब स्वास्थ्य सेवाएं निगम (न्यू हेल्थ सर्विस कॉरपोरेशन) बन गया है। इस निगम के माध्यम से ही अस्पतालों के लिए दवाओं, उपकरण, मशीनरियों की खरीद-फरोख्त होगी। इससे सरकारी दुकानों में मरीजों को दवाइयां और उपकरण और भी सस्ते मिल सकेंगे। प्रदेश सरकार की ओर से विशेष स्वास्थ्य सचिव ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईएएस अधिकारी इस कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक (एमडी) और एचएएस अधिकारी महाप्रबंधक (जीएम) होगा। इनके अलावा दो मैनेजर (वित्त और तकनीक) विधि अधिकारी, मिनिस्ट्रीयल स्टाफ, अकाउंटेंट और जूनियर अकाउंटेंट शामिल हैं। निगम…
Read Moreबेसहारा बच्चों का पुनर्वास नहीं करने पर कोर्ट ने सरकार से तलब की रिपोर्ट
हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद भीख मांगने वाले बच्चों का पुनर्वास न करने पर संज्ञान लिया है। अदालत ने राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग सहित राज्य सरकार से इनके पुनर्वास के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी तलब की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान व न्यायाधीश विरेंदर सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई तीन हफ्ते के बाद निर्धारित की है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि इस संवेदनशील मामले में केंद्र और राज्य सरकार ने चार माह बीत जाने के बाद भी…
Read More