चिट्टे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार नया विधेयक लाने जा रही है। 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सिक्किम की तर्ज पर विधेयक पारित हो सकता है। इसे लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नशीली दवाओं का काला कारोबार रोकने के लिए 2006 में सिक्किम में एंटी ड्रग एक्ट लागू किया गया था। इसी एक्ट की तर्ज पर अपना नया विधेयक बनाकर हिमाचल में चिट्टा तस्करों की कमर तोड़ने की तैयारी है। सिक्किम एंटी ड्रग एक्ट में अवैध नशीली…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सुक्खू सरकार के मंत्रीमंडल की हुई बैठक , पेश है कैबिनेट में लिए गए निर्णय
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 मार्च से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सरकारी महिला कर्मचारियों को प्रसव के दौरान बच्चे की मृत्यु पर या नवजात शिशुओं की मौत होने पर 60 दिन का विशेष मातृत्व अवकाश प्रदान करने की स्वीकृति प्रदान की गई। मंत्रिमंडल ने ‘टेंटिड’ पदों को छोड़कर छः पोस्ट कोड के 699 पदों के लम्बित परिणामों को…
Read Moreसुक्खू सरकार 17 मार्च को पेश करेगी बजट, इन पदों के भर्ती परिणाम जारी करने की दी अनुमति
प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में राज्यपाल को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 10 से 28 मार्च 2025 तक आयोजित करने की सिफारिश करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 17 मार्च को हिमाचल का बजट पेश करेंगे। बजट सत्र में 15 बैठकें होंगी। 10 मार्च को राज्यपाल का अभिभाषण होगा। उसके बाद इस पर चर्चा होगी। 13 मार्च को सीएम चर्चा…
Read Moreहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिज़ाज़, 18 और 19 फरवरी को बारिश और बर्फबारी के लगाए जा रहे कयास
हिमाचल प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज होने से सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक फिर बढ़ गई है। बुधवार रात को पांवटा साहिब को छोड़कर प्रदेश में सभी जगह न्यूनतम तापमान आठ डिग्री से कम रहा। मैदानी जिला ऊना में रात का पारा भरमौर और मनाली के बराबर दर्ज हुआ। वीरवार को राजधानी शिमला और धर्मशाला सहित कई क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। 15 फरवरी तक प्रदेश में मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 16…
Read Moreपर्यटक नाममात्र शुल्क दे कर देख सकेंगे तपोबन विधानसभा भवन, कैफ़े का भी ले सकेंगे आंनद
धर्मशाला के तपोवन में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से बना विधानसभा भवन सालभर पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। टिकट लेकर लोग भवन और परिसर को देख सकेंगे। परिसर के समीप ही चाय-कॉफी की सुविधा भी मिलेगी। जिला प्रशासन ने रिपोर्ट बनाकर मामला सरकार के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलने के बाद भवन को पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। दरअसल, विस भवन तपोवन में साल में एक बार शीतकालीन सत्र होता है। सत्र के दौरान ही भवन के दरवाजे खुलते हैं। दरवाजे और खिड़कियां बंद…
Read Moreप्रदेश में सामाजिक पेंशन स्कीम में बड़े घोटाले की आशंका, जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल में सामाजिक पेंशन के नाम पर बड़े घोटाले की आशंका है। पहले चरण में प्रदेश के 1,438 पेंशनरों के दस्तावेज जांचे गए, जिनमें वे संदिग्ध पाए गए। हैरत इस बात की है कि इनमें से 1,141 पेंशनर ऐसे हैं, जिनकी उम्र दस्तावेजों में 104 से 124 साल के बीच दर्शाई गई है। इनमें से प्रत्येक पेंशनर को प्रति माह 1,700 रुपये पेंशन दी जा रही है। यह पेंशन राशि त्रैमासिक आधार पर सीधे लाभार्थियों के डाकघर एवं अन्य बचत खातों में जमा की जाती है। दरअसल सामाजिक न्याय एवं…
Read Moreप्रदेश के आईटीआई प्रशिक्षको पढ़ने होंगे नए कोर्स, विभाग ने तैयार किया मसौदा
हिमाचल के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में बंद होने वाले ट्रेड के प्रशिक्षकों को नए कोर्स सिखाए जाएंगे। नए सत्र से प्रशिक्षुओं की कम संख्या वाले ट्रेड आईटीआई में बंद किए जाने हैं। ऐसे में पुराने ट्रेड सिखाने के लिए नियुक्त किए गए प्रशिक्षकों से पूछा गया है कि वे कौन से नए ट्रेड पढ़ा सकते हैं। इन प्रशिक्षकों को नए कोर्स की शिक्षा देने के लिए तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है। सरकार से मंजूरी मिलने पर प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा। हिमाचल में 152 आईटीआई हैं,…
Read Moreसुक्खू सरकार आज बजट सत्र की तिथियां तय करने के लिए बुलाएगी मंत्रिमंडल की बैठक, प्रदेश की जनता रख रही है पैनी नज़र
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की तिथियां तय करने पर राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को फैसला होगा। सत्र मार्च के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है, जो महीने के अंत तक चलेगा। सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू अपने कार्यकाल का तीसरा बजट पेश करेंगे। सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक वीरवार को 11 बजे शुरू होगी। इसमें बजट सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण का ड्राफ्ट तैयार करने पर भी चर्चा हो सकती है। चिट्टा तस्करों पर कार्रवाई करने और नशे की रोकथाम पर भी कड़े…
Read Moreशिक्षकों का 24 फरवरी को होगा आधारभूत मूल्यांकन, जानिए विस्तृत रिपोर्ट
हिमाचल प्रदेश के 1999 स्कूल शिक्षकों का 24 फरवरी को आधारभूत मूल्यांकन किया जाएगा। जिला डाइट में एक घंटे का मूल्यांकन किया जाएगा। मोबाइल फोन के माध्यम से ज्ञान के अंतर की पहचान करने के लिए मूल्यांकन किया जा रहा है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने चिह्नित किए शिक्षकों को अनिवार्य तौर पर मूल्यांकन में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के लिए अनिवार्य आधारभूत मूल्यांकन आयोजित करने का फैसला लिया है। यह मूल्यांकन सतत और व्यापक मूल्यांकन…
Read Moreचिटोरियो की अब खैर नहीं, चिट्टे के लेनदेन के लिए हुए इस्तेमाल बीस हज़ार बैंक खातों को खंगाल रही पुलिस, बड़े एक्शन की तैयारी
हिमाचल पुलिस चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों को खंगाल रही है। पुलिस ने आरोपियों के बैंक खातों, आधार नंबर और मोबाइल नंबर का ब्योरा कई बैंकों को भेजा है। इन बैंक खातों से बीते तीन वर्षों में हुए बड़े लेनदेन की जानकारी मांगी गई है। चिट्टे के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों के माध्यम से अब तस्करों तक पहुंचने की योजना के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने बताया कि अभी तक चिट्टे के आरोप में पकड़े गए कई आरोपियों के…
Read More