समुद्रतल से 18570 फीट की ऊंचाई पर विराजमान श्रीखंड महादेव की यात्रा इस साल एक जुलाई से शुरू होगी। बरसात के चलते यात्रा को पहले शुरू करने की तैयारी चल रही है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने यात्रा को शुरू करने के लिए दो विकल्प रखे हैं। पहला विकल्प एक जुलाई से 15 जुलाई और दूसरा विकल्प पांच से 20 जुलाई तक यात्रा करवाने का है। दोनों विकल्प 29 मई को कुल्लू में होने वाली श्रीखंड यात्रा ट्रस्ट की बैठक में रखे जाएंगे। बैठक के एजेंडे में श्रीखंड यात्रा शुरू करने…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
घोर कलियुग : नवजात बच्चा कूड़े के ढेर में मिला,पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी, जांच शुरू
शिमला जिले के रोहड़ू में कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा मृत अवस्था में मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सुबह सैर पर निकले लोगों ने कोर्ट रोड रोहड़ू के पास कूड़े के ढेर में नवजात बच्चा देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे का शव कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों से भी इस संबंध में पूछताछ की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने देहरा विधानसभा क्षेत्र में 20.59 करोड़ की परियोजनाएं समर्पित कीं
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के देहरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 20.59 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित कीं। मुख्यमंत्री ने हरिपुर में 3.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नये बस अड्डे, 3.94 करोड़ रुपये की लागत से गलुआ से मैहवा पंचायत घर से टटांह सम्पर्क मार्ग और 1.44 करोड़ रुपये की लागत से गुलेर-ढंगर संपर्क मार्ग के सुदृढ़ीकरण का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 6.50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होेने वाले धार से ढंगर वाया लूंसू सड़क और 5.05 करोड़…
Read Moreसरकार ने वाहन मालिक को बिना जुर्माने के पंजीकरण करवाने की दी बड़ी राहत
हिमाचल प्रदेश सरकार ने उन वाहन मालिकों को बड़ी राहत दी है जिन्होंने अभी तक वाहनों का पंजीकरण नहीं करवाया है। दोपहिया, ट्रैक्टर, पोकलेन, जेसीबी और अन्य चार पहिया वाहन मालिक बिना जुर्माने के मौजूदा बाजार दर पर वाहनों का पंजीकरण करवा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से राज्य में हजारों लोगों को गैर पंजीकृत वाहन चलाने से जुड़े जोखिम कम करने में सहायता मिलेगी। कहा कि वाहन पंजीकरण के अलावा सरकार ने डिफाल्टरों के लिए पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स (पीजीटी) पर जुर्माना माफ करने का निर्णय…
Read Moreबिजली बोर्ड के कर्मियों को भी मिलेगा पुरानी पेंशन का लाभ : मुख्यमंत्री
बिजली बोर्ड के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि इससे बिजली बोर्ड के लगभग 6500 कर्मचारी लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास में सरकारी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देते हुए कहा कि सरकार ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक में ही पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का निर्णय लिया। इससे 1.36 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला है। उधर, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने के लिए संघर्षरत कर्मचारियों ने बिजली बोर्ड प्रबंधन को झुका दिया…
Read Moreध्यान दे सरकार : जुगाड़बाजी लगाकर करवाई जा रही पढाई से छात्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
शैक्षणिक सत्र 2023-24 में 50 विद्यार्थियों ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नड्डल को छोड़ा है। इसका मुख्य कारण स्कूल में तीन साल से प्राधानाचार्य, पांच प्रवक्ताओं सहित तीन अध्यापकों के पद खाली पड़े हैं। हैरानी की बात है कि शैक्षणिक सत्र 2022-23 के दौरान विद्यालय में जमा एक और दो कक्षा में 30 से 35 विद्यार्थी शिक्षारत रहे। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2023-24 में विद्यार्थियों की संख्या घटकर महज 10 रह गई। स्टाफ की कमी के चलते मजबूरन विद्यार्थी अन्य स्कूलों समेत जिला मुख्यालय में शिक्षा अर्जित कर रहे हैं। स्कूल में…
Read Moreबस में सजाकर घर ले जाया गया चालक का शव, हृदय गति रुकने से हुई मौत
एचआरटीसी सुंदरनगर डिपो के कर्मचारियों ने नई पहल शुरू की है। चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने चालक सोहन लाल को अनोखे ढंग से श्रद्धांजलि दी। चालक के शव को ताबूत में सजाया। इसके बाद फूल मालाओं से सजी बस में उसके शव को उसके घर लेकर गए। इससे पहले चालक सोहन लाल की मौत पर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर चालकों, परिचालकों और स्टाफ ने अंतरराज्यीय बस स्टैंड सुंदरनगर परिसर में एकत्रित होकर दिवंगत सोहन लाल के परिवार को दुख को सहन करने की भगवान से प्रार्थना की।…
Read Moreस्कूल के नाम पर लाखो किये खर्च फिर भी 10 साल में एक कमरा तक तैयार नहीं हुआ
गगरेट शिक्षा खंड के राजकीय प्राथमिक पाठशाला लोहारली में दस सालों से कक्षा के एक कमरे का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। अधूरे निर्माण के कारण कमरा जर्जर हालत में पहुंच गया है लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। वहीं स्कूल में पर्याप्त सुविधाएं और कक्षाएं नहीं होने के कारण स्थानीय लोगों का सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की ओर रुझान खत्म हो गया है। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि जितना फंड प्राप्त हुआ, उससे कमरे का कार्य आधा ही हो पाया है। कई बार बजट…
Read Moreकाँगड़ा को मिलेगा तीन हेलिपोर्टो का तोहफा : मुख्यमंत्री सुक्खू
प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जिला कांगड़ा में तीन हेलिपोर्टों का निर्माण किया जाएगा। डीसी कार्यालय के सभागार में विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एक हेलिपोर्ट धर्मशाला के रक्कड़ और पालमपुर में किया जा रहा है। यहां हेलिपोर्ट के साथ हैंगर का निर्माण किया जाएगा जहां तीन-चार हेलिकॉप्टर एक साथ खड़े हो सकेंगे। इससे धर्मशाला से शिमला, पालमपुर और चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि इन दोनों हेलिपोर्ट स्थलों का निरीक्षण…
Read Moreनेशनल हाईवे निर्माण में सरकार करेंगी पूर्ण सहयोग : मंत्री विक्रमादित्य सिंह
धर्मशाला। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी और आईटी हब के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए निर्णायक कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मंगलवार को मटौर-शिमला फोरलेन परियोजना के कार्य की प्रगति का जायजा लेने के उपरांत यह बात कही। उन्होंने कांगड़ा की पुरानी टनल के समीप फोरलेन परियोजना के तहत निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण भी किया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश के विकास के…
Read More