भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की  इस सप्ताह निर्धारित हो सकती है तिथि

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तिथि इसी हफ्ते तय हो सकती है। मंडी में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे के बीच भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन के साथ पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन के बीच मंडी में ही एक अनौपचारिक बैठक हुई। इन नेताओं ने हिमाचल में भाजपा के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की। पिछले दिनों यह चर्चा बड़े जोरों-शोरों से रही कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को भी प्रदेश अध्यक्ष का जिम्मा दिया जा सकता है।…

Read More

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

मंत्रालय से मिली सहमति, अब उतर भारत के सबसे बड़े केबल स्टेड ब्रिज का होगा निर्माण

ऊना जिले में गोबिंद सागर झील पर लठियाणी से बिहडू तक प्रस्तावित उत्तर भारत के सबसे लंबे 860 मीटर फोरलेन केबल स्टेड और वायाडक्ट पुल का रास्ता साफ हो गया है। इसके निर्माण के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से प्रथम चरण की मंजूरी मिल गई है। इस पुल के दोनों ओर आठ किमी लंबा फोरलेन भी बनेगा। इसके लिए वन भूमि से कुल 380 पेड़ कटेंगे। द्वितीय चरण की मंजूरी के मुआवजे की राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।…

Read More

सुक्खू सरकार को कर्मचारियों ने फिर दी चेतावनी , अनुबंध काल को वरिष्ठता में शामिल न किया तो अदालत में देंगे चुनौती

सुक्खू सरकार को कर्मचारियों ने फिर दी चेतावनी , अनुबंध काल को वरिष्ठता में शामिल न किया तो अदालत में देंगे चुनौती

हिमाचल प्रदेश में कर्मचारियों की ओर से जल्द ही सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक 2024 को चुनौती दी जाएगी। इससे पहले अनुबंध सेवाकाल का वरिष्ठता व वित्तीय लाभ से जुड़े कई मामले अदालत में सुनवाई के लिए लगे हैं। सभी याचिकाकर्ताओं की ओर से अनुबंध की ज्वाइनिंग की तारीख से वरिष्ठता और वित्तीय लाभ दिए जाने की मांग की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से ये सब याचिकाएं नए कानून बनने से पहले दायर कर दी थीं। याचिकाकर्ताओं की ओर ये अब सरकार के दिसंबर 2024 में बनाए…

Read More

नर्सरी और केजी के बच्चो को संभालने के लिए 6297 आया की होगी भर्ती : मंत्री रोहित ठाकुर

नर्सरी और केजी के बच्चो को संभालने के लिए  6297 आया की होगी भर्ती : मंत्री रोहित ठाकुर

हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 आया भर्ती होंगी। इनको नर्सरी और केजी के बच्चों की देखभाल का जिम्मा सौंपा जाएगा। आया को दिए जाने वाले मानदेय और नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर शिक्षा विभाग प्रस्ताव बना रहा है। भर्ती में स्थानीय जरूरत मंद महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया कि जल्द ही भर्ती को लेकर फैसला ले लिया जाएगा। हिमाचल के प्री प्राइमरी स्कूलों में 60 हजार से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। बच्चों को बेसिक शिक्षा देने के लिए प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया भी…

Read More

आईआईटी मंडी की एक और उपलब्धि आई सामने, जानिए क्या है खास ?

आईआईटी मंडी की एक और उपलब्धि आई सामने, जानिए क्या है खास ?

हिमाचल प्रदेश के आईआईटी मंडी के शोधकर्ताओं ने दो साल की मेहनत के बाद कृत्रिम त्वचा विकसित करने में कामयाबी हासिल की है। डिजिटल स्किन तापमान, दबाव और सतह समेत अन्य अनुभव करवाएगी।  डिजिटल स्किन स्कूल ऑफ कंप्यूटिंग एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के सहायक प्रोफेसर श्रीकांत और उनके साथ 12 लोगों की टीम ने बनाई है। किसी हादसे में हाथ गंवा चुके लोगों के लिए यह कारगर साबित होगी। हाथ की जगह रोबोट लगा सकते हैं। ऐसे मिलेगी मदद रोबोट दिमाग के अनुसार निर्णय नहीं ले सकता है। यह नहीं बता…

Read More

हिमालयन ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छात्रवृति घोटाले में कुर्क की 18 .27 करोड़ की सम्पति

हिमालयन ग्रुप पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, छात्रवृति घोटाले में कुर्क की 18 .27 करोड़ की सम्पति

हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिमालयन ग्रुप की 18.27 करोड़ रुपये मूल्य की पांच अचल संपत्तियों को अंतिम रूप से कुर्क कर दिया है। इन संपत्तियों में मां सरस्वती एजुकेशनल ट्रस्ट के नाम पर सिरमौर के पांवटा साहिब में रजिस्टर्ड 125 बीघा जमीन, पंचकूला में दो फ्लैट भी शामिल हैं। ईडी की चंडीगढ़ और शिमला की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को पांवटा साहिब और पंचकूला में यह कार्रवाई की। इस मामले में करीब 15 दिन पहले हिमालयन ग्रुप के एमडी के भाई को पंचकूला…

Read More

सुप्रीम कोर्ट ने भुण्डा महायज्ञ में पशु बली पर प्रदेश सरकार को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने भुण्डा महायज्ञ में पशु बली पर प्रदेश सरकार को भेजा नोटिस

जिला शिमला के रोहडू में 2 से 5 फरवरी तक हुए भूंडा महायज्ञ के दौरान पशु बलि पर सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल सरकार को नोटिस जारी किया है। याचिकाकर्ता की ओर से समारोह से एक सप्ताह पहले उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक शिमला सहित एसडीएम रोहड़ू को कानूनी नोटिस दिया था। इसमें पशुओं की बलि पर रोक लगाने को कहा गया था। इसके बावजूद नियमों का पालन किए बिना पशुओं की बलि दे दी गई। इसी पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जेके महेश्वरी और न्यायाधीश अरविंद कुमार की खंडपीठ ने हिमाचल सरकार…

Read More

दो महिलाओ ने 20 लाख के आभूषण किए चोरी, 9 महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो महिलाओ ने 20 लाख के आभूषण किए चोरी, 9 महीने बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

भोजपुर बाजार में गत वर्ष जून माह में एक दुकान में खरीददारी कर रहीं सास-बहू के लाखों रुपए के आभूषणों के चोरी हुए बैग मामले में पुलिस ने संयुक्त व्यापार मंडल के व्यापारियों के सहयोग से अंतर्राज्यीय गिरोह की 2 आरोपी महिलाओं को हिरासत में ले लिया है। आरोपी राजस्थान की रहने वाली बताई जा रही हैं। गत वर्ष 19 जून को इन आरोपी महिलाओं ने भोजपुर बाजार में खरीददारी कर रहीं सास-बहू का 20 लाख के आभूषणों से भरा बैग चोरी किया था। इस संबंध में सास-बहू ने पुलिस…

Read More

सरकार की शाह पर प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय, पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

सरकार की शाह पर प्रदेश में खनन माफिया सक्रिय, पुलिस भी नहीं करती कार्रवाई : नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में हर तरह का माफिया दनदना रहा है और आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। आज अखबारों में जो खबरें छपी हैं उससे साफ़ जाहिर हैं कि सरकार का इकबाल खत्म हो गया है और माफिया राज हावी है। एसपी ऑफिस के सौ-दो सौ मीटर के दायरे में माफिया युद्ध स्तर पर खनन कर रहे हैं और पुलिस की हिम्मत नहीं हो रही है कि उनपर कार्रवाई कर दें। ग्रामीणों द्वारा शिकायत किए जाने के बाद भी पुलिस नहीं आती…

Read More

अलर्ट : हिमाचल में आएगा नया कानून, चिट्टा में संलिप्त लोगो को मिलेगी उम्र कैद और चुकाना होगा भारी जुर्माना

अलर्ट : हिमाचल में आएगा नया कानून, चिट्टा में संलिप्त लोगो को मिलेगी उम्र कैद और चुकाना होगा भारी जुर्माना

चिट्टे के अवैध कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए प्रदेश सरकार नया विधेयक लाने जा रही है। 10 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में सिक्किम की तर्ज पर विधेयक पारित हो सकता है। इसे लेकर ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। नशीली दवाओं का काला कारोबार रोकने के लिए 2006 में सिक्किम में एंटी ड्रग एक्ट लागू किया गया था। इसी एक्ट की तर्ज पर अपना नया विधेयक बनाकर हिमाचल में चिट्टा तस्करों की कमर तोड़ने की तैयारी है। सिक्किम एंटी ड्रग एक्ट में अवैध नशीली…

Read More