भरमौर (चंबा)। बन्नी-तरेला मार्ग पर तारकोल बिछाने में बरती जा रही अनियमितता की उस समय पोल खुल गई जब रविवार को भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनकराज कार्य की गुणवत्ता जांचने मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिछाने के लिए ठेकेदार तारकोल 100 किलोमीटर दूर से ला रहा था। तरेला पहुंचने तक तारकोल का तापमान शून्य हो रहा था। इसके चलते सड़क पर ऐसी घटिया किस्म की तारकोल शायद ही कुछ माह भी टिक पाती। तारकोल की गुणवत्ता की पोल उस समय खुल गई जब विधायक तारकोल से भरे…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सड़कों की टारिंग पर रोक, खराब मौसम के चलते लक्ष्य से काफी पीछे रहे गया विभाग
हिमाचल में सड़कों की टारिंग पर रोक लगा दी गई है। अब बरसात के बाद ही प्रदेश में टारिंग के काम हो सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने फील्ड अधिकारियों को इस बारे आदेश जारी किए हैं। प्रदेश सरकार ने इस वर्ष 2,000 किलोमीटर सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन विभाग 750 किलोमीटर सड़कों को ही पक्का कर पाया है। हिमाचल में मूसलाधार बारिश होने और तापमान में आई गिरावट के चलते यह काम रोका गया है। हिमाचल के हर जिले में दो सौ किलोमीटर तक सड़कों की…
Read Moreसुक्खू सरकार बीबीएमबी के बाद अब चंडीगढ़ में भी मांगेगी अपना हिस्सा
सुक्खू सरकार भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के बाद अब केंद्रशासित राज्य चडीगढ़ में भी अपना हिस्सा मांगेंगी। पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के तहत अंतर राज्यों के बीच हुए समझौतों को खंगालने के लिए सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी गठित कर दी है। कृषि मंत्री चंद्र कुमार की अध्यक्षता में बनाई गई कमेटी में उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन सिंह चौहान और राजस्व मंत्री जगत नेगी को सदस्य बनाया गया है। ऊर्जा सचिव कमेटी के सदस्य सचिव होंगे। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।…
Read Moreसरकार ने जनता को दिया महंगाई का झटका, राजस्व इंतकाल की दरों में 25 से 50 फीसदी तक बढ़ोतरी, अधिसूचना जारी
सुक्खू सरकार ने इंतकाल की दरों को संशोधित कर इसमें 25 से 50 फीसदी तक की बढ़ोतरी कर आम जनता को महंगाई का झटका दे दिया है। राजस्व विभाग में वर्षों से चली आ रही इंतकाल की पुरानी दरों को संशोधित करने की मांग प्रदेश सरकार ने मान ली। सरकार ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है। अभी तक विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल के दाम महज एक रुपये से लेकर दो रुपये प्रति खाता थे, लेकिन अब सरकार की अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के इंतकाल की न्यूनतम फीस…
Read Moreदेश में समान नागरिक संहिता का विक्रमादित्य ने किया समर्थन, कहा यह देशहित की बात है इसका राजनीतिक तुष्टिकरण न हो
विक्रमादित्य की स्पष्टवादी छवि प्रदेश की आम जनता को भाने लगी है ! अभी हाल ही में देश में छिड़ी है समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर बड़ी बहस ! इस मुद्दे पर मंत्री विक्रमादित्य ने अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है ! विक्रमादित्य सिंह ने फेसबुक पर लिखा है कि भारत की एकता और अखंडता के लिए जो जरूरी होगा, उसका समर्थन करेंगे विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि नौ साल से देश में एनडीए की पूर्ण बहुमत की सरकार है। इस कानून को लागू करने से कौन…
Read Moreहजारों फर्जी मोबाइल सिम दूसरों के दस्तावेजों पर बेचे, 114 दुकानदारों पर केस
हिमाचल प्रदेश में किसी और के दस्तावेजों पर दुकानदारों ने 3694 फर्जी मोबाइल सिम बेच दिए। अभी तक तीन जिलों का ही आंकड़ा सामने आया है जबकि अन्य जिलों में जांच जारी है। फर्जी सिम बेचने पर पुलिस ने 114 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बिलासपुर के तीन थानों में 24, चंबा में 9 और ऊना में 81 दुकानदारों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि फर्जी सिम बचने के आरोप में जिले के 24 दुकानदारों पर धोखाधड़ी का मामले…
Read Moreपीएमजीएसवाई में बन रही सड़कों पर केंद्र की सख्ती, दिए ये निर्देश
प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चरण तीन में बनने जा रही सड़कों पर केंद्र ने सख्ती की है। इन ग्रामीण सड़कों में सांसदों के प्रस्तावों को अधिमान देने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए इन सड़कों की योजना बनाते वक्त और इन पर क्रियान्वयन करते हुए सांसदों की राय लेने के लिए कहा गया है। किन्हीं कारणों से अगर सांसदाें की सुझाई सड़कें योजना में शामिल नहीं होती हैं तो इस बारे में भी लिखकर देने को कहा गया है। केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय…
Read Moreकिन्नौर में ड्रोन से होगी सेब ढुलाई, छह रुपये किलो दाम तय
हिमाचल प्रदेश में पहली बार किन्नौर में मंडियों तक सेब ढुलाई का कार्य ड्रोन से किया जाएगा। बीते साल ड्रोन से सेब ढुलाई का सफल ट्रायल करने के बाद निजी कंपनी इस साल बागवानों को सुविधा उपलब्ध करवाएगी। 20-20 किलो के 5 बॉक्स के साथ 10 किलोमीटर हवाई दूरी तय करने में ड्रोन 8 मिनट लेगा। इसके लिए प्रस्तावित किराया 6 रुपये प्रतिकिलो तय किया गया है। किन्नौर में सेब के अधिकतर बगीचे कंडा (पहाड़ी के शिखर) में स्थित हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सड़कों की सुविधा नहीं है, जिससे बागवानों…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन आज-कल दिखेगा शिमला से फिर 10 जुलाई को
अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन एक बार फिर शिमला से शुक्रवार और शनिवार को दिखेगा। इसके बाद 10 जुलाई को सबसे लंबे समय 12 मिनट तक देखा जा सकेगा। यह स्टेशन एक चमकते तारे के रूप में अंतरिक्ष में नजर आएगा। यह जमीन से करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में चलता हुआ नजर आएगा। विज्ञान के विद्यार्थियों और पर्यटकों के लिए यह कौतुक का विषय होगा। इस बार इसे काफी देर तक देखा जा सकेगा। स्पेस स्टेशन में अमेरिका, रूस, कजाकिस्तान व अन्य देशों के सात वैज्ञानिक सवार हैं। इस बार वैज्ञानिक…
Read Moreअगस्त के बाद होगा किरतपुर-मनाली फोरलेन का उद्घाटन, बारिश के कारण हो रहा है भूस्खलन
किरतपुर-मनाली फोरलेन पर सफर करने के लिए अभी करीब दो से तीन माह का और इंतजार करना पड़ सकता है। फोरलेन को अगस्त के बाद ही लोगों को समर्पित करने की तैयारी है। लगातार बारिश के कारण फोरलेन को ट्रायल के लिए खोलने पर भी अभी संशय बना हुआ है। उक्त फोरलेन को 15 जून तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन निर्धारित समय तक फोरलेन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ। अप्रैल और मई में लगातार हुई बारिश के कारण निर्माण कार्य को समय पर पूरा करने…
Read More