कांग्रेस के बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में अपनी ही पार्टी को दिया बड़ा झटका । कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग से भाजपा के हर्ष महाजन राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। राज्यसभा चुनाव नतीजे के बाद बजट पारित करते वक्त सुक्खू सरकार संकट में पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कांग्रेस सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। कांग्रेस ने छह बागी विधायकों को पार्टी की ओर से व्हिप जारी किया है। व्हिप के अनुसार बागी सदस्य अपनी व्यक्तिगत विचारधारा या दबाव के बजाय विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के अनुसार मतदान करें,…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
मंत्री विक्रमादित्य का इस्तीफ़ा, सुक्खू सरकार को लगा एक और बड़ा झटका
मुख्यमंत्री सुक्खू से आखिर क्यों नाराज़ चल रहे है कांग्रेस के कई विधायक और मंत्री ? क्या कांग्रेस हाईकमान इस भंवर से बहार निकलने की वक्त रहते तरकीब निकल पाएगी या बिखर जाएगी सरकार । कांग्रेस सरकार के पास बहुमत होने के बावजूद राज्यसभा की सीट भाजपा की झोली में जाने से प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पत्रकार वार्ता में विक्रमादित्य सिंह भावुक होकर रोने लगे। कहा कि वीरभद्र छह बार सीएम रहे, लेकिन रिज पर उनकी प्रतिमा के लिए जगह नहीं मिली। इससे आहत हूं। कहा कि…
Read Moreराज्यपाल से नेता प्रतिपक्ष ने की मुलाकात , बोले नैतिकता के आधार पर सत्ता छोड़े कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने ही कांग्रेस के साथ कर दिया खेला । रात्रि भोज से लेकर सुबह के नाश्ते तक 40 +3 के आंकड़े का दावा था कांग्रेस पार्टी का । मगर जैसे जैसे दिन चढ़ते गया वैसे वैसे ही खेला शुरू हुआ शाम ढलते ढलते पासा ही पलट गया । अब प्रदेश कांग्रेस पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। भाजपा विधायक दल के साथ राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से मुलाकात की और सदन में वित्तीय बजट के लिए मत विभाजन की मांग की। जयराम ठाकुर ने कहा कि…
Read Moreकांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए दिखाई एकजुटता, निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन
चुनाव से पहले कांग्रेस ने पूरी तरह से एकजुट होने का संदेश दिया है। तीन निर्दलीय विधायकों होशियार सिंह, केएल ठाकुर और आशीष शर्मा भी पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में आए हैं। सोमवार शाम को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान स्थित होटल सिसिल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित पार्टी से नाराज चल रहे विधायक सुधीर शर्मा और राजेंद्र राणा भी शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के कुल 38 विधायकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। तबीयत खराब होने पर होशियारपुर के निजी अस्पताल में भर्ती…
Read Moreस्वास्थ्य सुविधाओं की खस्ता हालत पर सदन में बिफरा विपक्ष, आज स्वास्थ्य मंत्री देंगे जवाब
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में कमी का आरोप लगाकर विपक्ष ने सोमवार को विधानसभा सदन में राज्य सरकार को घेरा। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के कटौती प्रस्ताव पर विपक्ष के 18 विधायकों ने अपने सुझाव रखे। मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल कटौती प्रस्ताव पर अपना जवाब देंगे। चर्चा के दौरान भाजपा विधायकों ने हिमकेयर, सहारा और आयुष्मान योजना का मरीजों को लाभ नहीं मिलने का आरोप लगाया। स्वास्थ्य संस्थानों में डाॅक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ के पद भरने सहित कोरोनाकाल के दौरान नियुक्त आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा नौकरी…
Read Moreसुधीर शर्मा के घर पर पुलिस फोर्स तैनात, आखिर किसने दी उन्हें जान से मारने की धमकी ? जानिए पूरी रिपोर्ट
धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद उनके आवास के बाहर हथियारों से लैस क्यूआरटी को तैनात कर दिया गया है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने बताया कि कुछ दिन पहले सुधीर शर्मा ने जान के खतरे को लेकर बात की थी। उनके निजी स्टाफ के मोबाइल फोन पर धमकी भरे मैसेज भी मिले हैं। पुलिस कॉल की जांच कर रही है और सुरक्षा के लिए उनके आवास के आसपास हथियारों से लैस क्यूआरटी तैनात कर दी गई है। साथ ही धर्मशाला…
Read Moreकेंद्र सरकार से बागवान हुए खफा, विदेशो से भारत पहुंचा दो करोड़ पेटी सेब, स्थानीय बागवानों को भरी नुकसान
विदेशो से भारत 30 देशों से जनवरी 2023 से नवंबर 2023 तक करीब 2 करोड़ पेटी सेब आयात हुआ है। भारी मात्रा में सेब आयात होने से सीए स्टोर में रखे हिमाचली सेब की मांग घट गई है। इससे बागवानों को करोड़ों के नुकसान उठाना पड़ रहा है। ईरान, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड और चिली, यूएसए और ब्राजील से सबसे अधिक सेब आयात हुआ है। ईरान का सेब अवैध रूप से भारत पहुंच रहा है, जिसके चलते इसके दाम कम है। साफ्ता (साउथ एशियन फ्री ट्रेड एरिया) के चलते बिना शुल्क चुकाए…
Read Moreसेना में भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 22 मार्च तक, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया
देश की सेवा का जज्वा रखने वाले युवाओ के लिए सेना में भर्ती होने का मिल रहा अवसर । थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने कहा कि थल सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी से आरंभ हो चुका है और यह ऑनलाइन पंजीकरण 22 मार्च को रात 11:59 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की पहले ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और उसके बाद भर्ती रैली का आयोजन…
Read Moreराज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य को दिलाई शपथ
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज राजभवन में आयोजित एक समारोह में देव राज शर्मा को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर लेडी गवर्नर जानकी शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू भी उपस्थित थे। राज्यपाल के सचिव राजेश शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया। मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान, हिमाचल लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रामेश्वर सिंह ठाकुर, मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष पी.एस.राणा, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त आर.डी.धीमान, नगर निगम शिमला के…
Read Moreऔद्योगिक इकाइयों की स्थापना और विस्तार को मंजूरी, 2715 को मिलेगा रोजगार
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं निगरानी प्राधिकरण की 28वीं बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्राधिकरण ने 1937 करोड़ के निवेश वाली नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के पर्याप्त विस्तार के लिए 27 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी। इन इकाइयों में करीब 2715 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसमें चिड़गांव व ठियोग में सेब व अन्य फलों की स्टोरेज के लिए कोल्ड स्टोर स्थापित करने की मंजूरी भी शामिल हैं।
Read More