शिमला। शिमला के अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में एचडी मल्टीप्लेक्स और होटल की सुविधा शुरू हो गई है। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने शुक्रवार को शिमला के पहले मल्टीप्लेक्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आईएसबीटी में 150 बसों तथा 300 छोटी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था है। अब यहां मल्टीप्लेक्स थियेटर और डिजिटल साऊंड वाले हॉल खुलने से यात्रियों को अच्छे मनोरंजन की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मल्टीप्लेक्स में पर्यटक और स्थानीय लोग अच्छे माहौल में फिल्म देखने का आनंद उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रियों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
एसएसबी दीक्षांत समारोह में यूपी का दबदबा
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला के शमशी स्थित सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र में आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में यूपी के जवानों का दबदबा रहा। समारोह के दौरान सम्मानित किए गए पांच जवानों में से यूपी के चार जवानों को पुरस्कृत किया गया। यूपी के अक्षत शिवाज को ओवर आल बेस्ट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। अक्षत शिवाज निवासी गांव एवं डाकघर कालीना जिला मेरठ यूपी ने परेड कमांडर की भूमिका निभाई। इनके अलावा यूपी के गांव सिघंनापुर, डा. केदारा सदना, जिला उनाओ के गौरी शंकर को आउट…
Read Moreआज पास आउट होंगे 539 जवान
कुल्लू। सशस्त्र सीमा बल प्रशिक्षण केंद्र शमशी में शुक्रवार को दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में आईपीएस महानिरीक्षक बल मुख्यालय नई दिल्ली एके गौतम बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। जवानों को प्रशिक्षण सेनानायक संजीव यादव के नेतृत्व में प्रशिक्षण उप क्षेत्रीय संगठक अधिकारी देवी चंद और अन्य प्रशिक्षण अनुदेशकों के योगदान से दिया गया। प्रशिक्षण केंद्र में 14 राज्यों के 539 नव आरक्षियों ने 44 सप्ताह तक कठिन प्रशिक्षण हासिल किया है। सेनानायक संजीव यादव ने बताया कि 539 प्रशिक्षणार्थियों ने 44 सप्ताह तक प्रशिक्षण केंद्र में युद्ध कौशल,…
Read Moreछह माह बाद डोडरा क्वार सड़क बहाल
रोहडू। डोडरा क्वार संपर्क मार्ग आखिर छह माह बाद वाहनों के लिए बहाल हो गया है। इस संपर्क मार्ग पर बस सेवा भी बहाल हो गई है। भारी बर्फबारी के कारण सड़क को बहाल करने में लोक निर्माण विभाग को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग है कि अब डोडरा क्वार सड़क को शीघ्र पक्का किया जाए। डोडरा क्वार क्षेत्र की पांच पंचायतों जिस्कून, जाखा, डोडरा, धंद्रवाड़ी तथा क्वार के लोगों को लाभान्वित करने वाली सड़क छह माह से बंद थी। स्थानीय लोग सड़क का लाभ…
Read Moreचंडीगढ़ और कपूरथला की टीमें संयुक्त विजेता
नौणी (सोलन)। 19वीं हिम गोल्ड हॉकी कप महिला प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मौसम खराब होने के कारण नहीं खेला गया। फाइनल में पहुंची चंडीगढ़ और कपूरथला की टीमों को संयुक्त रूप से विजेता घोषित किया गया। हिम गोल्ड महिला हाकी प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य व बागवानी मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश सरकार युवा खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। सोलन जिले के नौणी विश्वविद्यालय परिसर में छह करोड़ रुपये की लागत से हॉकी टर्फ का निर्माण…
Read Moreशुरुआती दौर में ही हांफ रही डीबीटी
बिलासपुर। डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) योजना शुरूआती दौर में ही हांफती नजर आ रही है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत प्रदेश के चार जिलों में इस महीने की 15 तारीख से रसोई गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बैंक खाते में जमा करने की योजना है। एजेंसी संचालकों के पास अभी तक सभी उपभोक्ताओं के आधार नंबर और बैंक खाते नहीं पहुंच पाए हैं। लगभग 50 फीसदी लोगों ने अभी तक अपने आधार नंबर और बैंक खाता संख्या एजेंसी के पास जमा नहीं करवाए। ऐसे में योजना…
Read Moreशिमला में धरना देंगे 108 के कर्मचारी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश 108 कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) ने उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होने पर राज्य सरकार के प्रति तल्खी जाहिर की है। बिलासपुर में रविवार को संपन्न हुई यूनियन की राज्य स्तरीय बैठक में निर्णय लिया गया कि 23 मई को यूनियन का प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य निदेशक को अपना मांगपत्र प्रस्तुत करेगा। यदि उनके 18 सूत्रीय मांगपत्र पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई तो 17 जून को शिमला में 108 कांट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन स्वास्थ्य निदेशालय के बाहर धरना देगी। सीटू के राज्य महासचिव डा. कश्मीर ठाकुर की अध्यक्षता…
Read Moreमिड डे मील से हो रहा स्टाफ का लंच!
शिमला। स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मिड डे मील से ही स्टाफ का लंच हो रहा है! राजधानी में राज्य के मॉडल स्कूल का ये हाल है तो दूर-दूराज के स्कूलों में शिक्षा विभाग का मिड डे मील में कितना नियंत्रण है इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार को छात्राओं के सबसे बड़े स्कूल पोर्टमोर में दोपहर बाद 1:50 बजे तक खाना परोस दिया गया। यहां छात्राओं को पंक्तिबद्ध बैठने की कोई व्यवस्था नहीं। कुछ छात्राएं हाथ में टिफिन और थाली लेकर सीढ़ियों में बैठकर…
Read Moreटॉय ट्रेन में है सफर की चाहत, वेटिंग लिस्ट लंबी
कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन की वेटिंग लिस्ट में बड़ा इजाफा हुआ है। इससे आकर्षण का मुख्य केंद्र रहने वाली टॉय ट्रेन में सफर का मौका न मिलने से पर्यटकों को मायूसी हाथ लग रही है। बुधवार को शिमला रेलवे स्टेशन और स्कैंडल प्वाइंट स्थित रेलवे टिकट बुकिंग काउंटरों पर सैलानियों का खूब जमावड़ा लगा रहा। वर्ल्ड हैरिटेज की सूची में शामिल कालका-शिमला ट्रैक पर चलने वाली टॉय ट्रेन इन दिनों पैक है। करीब एक सप्ताह से टॉय ट्रेन में लोगों की भीड़ बढ़ रही है। काफी…
Read Moreहादसे की सूचना मिलते ही दौड़े कुल्लू
आनी (कुल्लू)। कुल्लू से आनी की ओर आ रही एक निजी बस के भुंतर के पास दुर्घटना ग्रस्त हो जाने से आनी में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि इस बस में कुल्लू से आनी मेले के लिए आ रहे अधिक लोग सवार थे। हालांकि अभी तक यह पता नहीं लग पाया है कि मरने वालों में आनी के कितने लोग थे। इधर,हादसे की सूचना मिलते ही आनी से लोग कुल्लू की ओर रवाना हो गए है। उधर,एसडीएम आनी ने बताया कि वह इस घटना पर नजर…
Read More