वर्मा कंस्ट्रक्शन के नक्शों को रद करने तक की सिफारिश हो सकती है : एमसी

शिमला। चौपाल के विधायक और वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बलवीर वर्मा द्वारा छोटा शिमला के ऐरा होम में बनाए जा रहे फ्लैट्स के नक्शों को खंगाला जाएगा। नगर निगम के आर्किटैक्ट प्लानर राजीव शर्मा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे। स्वीकृत नक्शों और निर्माण स्थल की वर्तमान स्थिति का आकलन किया जाएगा। नगर निगम आयुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि वन मंडलाधिकारी ने मौके पर जाकर कुछ अनियमितताएं पाई हैं। इसके चलते आर्किटैक्ट प्लानर को नक्शों की जांच का जिम्मा सौंपा गया है। छोटा शिमला के ऐरा होम…

Read More

विधायक कसूरवार पाए गए तो कानूनी कार्रवाई सुधीर शर्मा

शिमला। राज्य सरकार ने विधायक की कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच का जिम्मा नगर निगम आयुक्त को सौंपकर रिपोर्ट तलब की है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलबीर वर्मा की कंपनी पर आरोप है कि दो पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है। नगर निगम भी अपने स्तर पर सोमवार से मौके पर जाकर जांच में जुट गया है। मंगलवार को दूसरे दिन भी मौके पर पेड़ों को पहुंचाए गए नुकसान के साक्ष्य खोजे गए। वहीं, नगर निगम की वन शाखा ने मंगलवार को…

Read More

स्वां चैनलाइजेशन में करोड़ों की गड़बड़ी

ऊना। स्वां नदी तटीकरण परियोजना के तहत निपटाए गए 235 करोड़ के कार्य में घपले के आरोपों के चलते जिला परिषद अपने स्तर पर इसकी जांच के लिए आगे आई है। इसके लिए बाकायदा जिप अध्यक्ष रानी रणौत के नेतृत्व में जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह, जिप सदस्य सोमदत्त और अवतार सिंह घुघी भी शामिल हैं। जिला परिषद उपाध्यक्ष अवतार सिंह ने बताया कि जांच कमेटी के साथ परियोजना के अधिकारियों ने स्पॉट विजिट भी किया है। जिसकी बाकायदा वीडियोग्राफी की…

Read More

सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो पुलिस उठा ले जाएगी

शिमला। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के दौरे को लेकर सुरक्षा के मद्देनजर गाड़ियां पार्क करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अस्थायी व्यवस्था की है। यह व्यवस्था 25 मई तक लागू रहेगी। मनमानी कर सड़क किनारे अगर किसी ने गाड़ी पार्क की तो पुलिस उसे जब्त कर लेगी। गाड़ी मालिक को उसे रिलीज करना होगा। डीएसपी ट्रैफिक पुनीत रघु ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वाहन मालिकों को परेशानी न हो, इसलिए अस्थायी जगह मुहैया करवाई गई है। राष्ट्रपति भवन रिट्रीट से नवबहार सड़क मार्ग पर रोजाना सैकड़ों वाहन खड़े…

Read More

विशेषज्ञ डाक्टर के रेफर मरीज को देख रहे प्रशिक्षु

शिमला। आईजीएमसी में किसी दूसरे अस्पताल से आने वाले रेफर मरीजों को वरिष्ठ चिकित्सक देखेंगे। सरकार की ओर से प्रबंधन को यह निर्देश जारी हुए हैैैं। दूसरे अस्पतालों से एमएस या एमडी स्तर के डाक्टर ही मरीजों को आईजीएमसी रेफर करते हैं। इस ध्येय से कि इनका वहां बेहतर उपचार होगा। लेकिन यहां इन मरीजों को इंटर्न और पीजी स्टूडेंट के हवाले कर दिया जाता है। इस स्थिति में एक विशेषज्ञ डाक्टर द्वारा रेफर किए गए मरीजों को अगर इंटर्न या पीजी स्टूडेंट देखें तो मरीज का भगवान ही मालिक?…

Read More

टुटू स्कूल में शुरू होगी कामर्स की पढ़ाई : वीरभद्र

शिमला। टुटू सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूली बच्चों को कामर्स पढ़ने के लिए राजधानी के स्कूलों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टुटू में जल्द ही कामर्स की कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को टुटू में जनसभा को संबोधित करते हुए की। उन्होंने कहा कि टुटू में कार पार्किंग व सब्जी मंडी के निर्माण की मांग पर भी सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। स्थानीय लोगों की मांग पर जतोग के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू की जाएगी। पूर्व…

Read More

चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक की कंस्ट्रक्शन कंपनी पर चालीस हजार रुपये जुर्माना

शिमला सरकार वन लगाओ , जीवन बचाओ जैसी पंक्तिया लिखवाकर लोगो को जागरूक करने व वनों के महत्व जानने के लिए लाखो खर्च करती है ! मगर सरकार के एक एसोसिएट विधायक ने इन पंक्तियों के मायने कुछ इस तरह बदल दिए की वन उडाओ, फ्लेट बनाओ, पैसा कमाओ ! जी हाँ ये पंक्तिया विधायक ने लिखी तो नहीं बल्की व्यवहारिक तौर पर अम्ल में लाई है !चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक और वर्मा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बलवीर वर्मा की कंपनी पर बिना अनुमति दो पेड़ काटने के आरोप…

Read More

ट्वॉय ट्रेन में अब होगा कपल कोच

हिमाचल की दिलकश वादियों की सैर को जाने वाले कपल (जोड़ों) की सुविधा को देखते हुए रेलवे ऑन डिमांड कपल कोच उपलब्ध करा रहा है। सैलानी अपनी सुविधा के अनुसार कपल कोच को बुक करवाकर ट्वॉय ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकेंगे। इसमें यात्रियों को ब्रेकफास्ट भी उपलब्ध होगा। चार केबिन वाले इस खास कपल कोच को पहले सीजन के समय शिवालिक डुप्लीकेट में जोड़ा जाता था। एक केबिन का किराया करीब 790 रुपये होता था। रेल विभाग ने अब यह कोच सुबह 8.30 बजे चलने वाली ट्वॉय ट्रेन…

Read More

मंडी में सड़कों पर उतरे एसएसबी गुरिल्ला

मंडी। एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन के वालंटियरों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को मंडी में प्रदर्शन कर नेशनल हाईवे पर चक्का जाम किया। संगठन ने जल्द ही मांगों का समाधान न होने पर सरकार के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। संगठन का कहना है कि बार-बार आश्वासन देकर एसएसबी गुरिल्लाओं की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को एसएसबी प्रशिक्षित बेरोजगार गुरिल्ला संगठन के राज्य प्रधान एमआर भारद्वाज की अगुवाई में जिला भर से आए वालंटियर भ्यूली…

Read More

टुल्लू पंप लगाया तो कार्रवाई

धर्मशाला। शहरी विकास एवं आवास मंत्री सुधीर शर्मा ने जिला प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे क्षेत्रों मेें पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। सुधीर सोमवार को दाड़ी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में पेयजल स्रोतों का जलस्तर कम हो जाने से जिला के कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हुई है। इसके निदान के लिए सरकार ने सभी उपायुक्तों को…

Read More