शिमला। जुलाई से पुराने राशन कार्ड पर किसी भी उपभोक्ता को सस्ते राशन का कोटा नहीं दिया जाएगा। उपभोक्ताओं की सहूलियत को देखते हुए जिला प्रशासन ने राशन डिपो में कार्ड बनाने की समय सीमा को भी बढ़ा दिया है। अब 25 जून तक डिपो में नए कार्ड बनवाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। 25 जून के बाद कार्ड बनवाने के लिए उपभोक्ताओं को उपायुक्त आफिस के परिसर स्थित खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में आना पड़ेगा। शहर में करीब 35 हजार राशन कार्ड धारक हैं।…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
मनकोटिया और ठाकुर गुट में टक्कर, फैसला आज
शिमला। हिमाचल प्रदेश शिक्षा निदेशालय में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव में फैसला बुधवार को मतदान के बाद होगा। इसमें मनकोटिया और हेम सिंह ठाकुर गुट का पैनल आमने-सामने है। दोनों ही तरफ से शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी संघ पर कब्जा करने के लिए पसीना बहाया जा रहा है। प्रधान पद के लिए त्रिलोक ठाकुर और दीप राम शर्मा के बीच मुकाबला है। इस पद पर कौन बाजी मारेेगा, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर ओपी मेहता, देवेंद्र चौहान और तारा दत्त शर्मा, उपाध्यक्ष पद…
Read Moreअग्नि सुरक्षा को संजीदा नहीं उद्योग प्रबंधक
मैहतपुर (ऊना)। जान हर वक्त हथेली पर, फिर भी अपने और परिवार की खातिर ड्यूटी बजाने को मजबूर हैं हजारों श्रमिक। ऊना जिले के विभिन्न उद्योगों में काम पर जाने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर आज तक पुख्ता कदम नहीं उठाए गए हैं। अग्नि सुरक्षा को लेकर किए जाने वाले प्रबंधों की अनदेखी बड़े उद्योगाें में भी देखी जा रही है। अचानक किसी अनहोनी से बचने के लिए उद्योग प्रबंधकों के पास न तो कोई पुख्ता बंदोबस्त हैं और न ही तुरंत आग पर काबू पा लेने के लिए…
Read Moreसड़कें दुरुस्त करवाना प्राथमिकता : प्रतिभा
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा कि जिला की सड़कों को वे चकाचक करवाएंगी। वे सोमवार को लाहौल घाटी के जाहलमा गांव में जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लाहौल की जनता से वोट एंड स्पोर्ट की अपील भी की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वे इस लोकसभा उपचुनाव में विजय घोषित हुई तो उनकी सबसे पहली प्राथमिकता यहां की बदहाल सड़कों को सुधारने की होगी। बदहाल सड़कों को सुधारने के लिए बजट में बढ़ोतरी के साथ ही काम को गति दी जाएगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र…
Read Moreकांग्रेस ने प्रचार के लिए किए दिन-रात एक
रामपुर बुशहर। क्षेत्र के विधायक एवं मुख्य संसदीय सचिव (स्वास्थ्य) नंदलाल ने सोमवार को अपनी गृह पंचायत देवठी के परोग सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा कर प्रतिभा सिंह के लिए वोट मांगे। इस दौरान उन्होंने बरकल, अनुराक्षी, करैरी, कीम, प्रांदली, राहणु सूम, लटैणा, देवठी, कमसारी, पटैणा, कुहल, मझाली, दोफदा और 12/20 के क्षेत्रों में चुनाव प्रचार किया। दो दिन से कांग्रेस के नेता एवं शिमला नगर निगम के पूर्व उप महापौर हरीश जनारथा ने एक दर्जन से अधिक गांवों में कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के लिए प्रचार किया। इसके अलावा…
Read Moreराजा-रानी की जागीर नहीं है मंडी : जयराम
सुंदरनगर (मंडी)। मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर ने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र राजा-रानी की जागीर नहीं है, जो एक आता है तो दूसरा जाता है। यह जनता की जागीर है और इसमें वही होगा जो जनता चाहेगी। जनता ने इस बार भाजपा प्रत्याशी व किसान के बेटे को इस सीट से जिताने का मन बना लिया है। उसे राजा-रानी भी जान गए हैं, इसलिए वे बौखलाहट में उन्हें कमजोर प्रत्याशी बता रहे हैं। इस मौके पर उनका स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह रविवार…
Read Moreगैर जनजातीय क्षेत्रों पर फोकस कर रही कांग्रेस
भरमौर (चंबा)। मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से कमर कस ली है। पूर्व सांसद से लेकर वन मंत्री ठाकुर सिंह तक चुनाव प्रचार में डटे हैं। कांग्रेस लोकसभा उपचुनाव के लिए गैर जनजातीय क्षेत्रों की ओर ज्यादा ध्यान केंद्रित किया है। इन क्षेत्रों से कांग्रेस को विस चुनावों में निराशा हाथ लगी थी। इसी को देखते हुए इन क्षेत्रों में जीत दर्ज करने के लिए कांग्रेस के नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया है। इसमें पूर्व सांसद चौधरी चंद कु मार, वन मंत्री…
Read Moreराहुल-सोनिया नहीं करेंगे मंडी लोकसभा उपचुनाव का प्रचार
हिमाचल में मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए राहुल और सोनिया गांधी प्रचार के लिए नहीं आएंगे। � कांग्रेस ने मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसे भारतीय निर्वाचन आयोग को भेज दिया गया है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी जैसे बड़े नेता शुमार नहीं हैं। यानी वे प्रचार को हिमाचल नहीं आएंगे। सूची में शीला दीक्षित, राज बब्बर और सचिन पायलट के नाम हैं। स्टार प्रचारकों की सूची में चौधरी बिरेंद्र सिंह, अनीस अहमद, ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, वीरभद्र सिंह, शीला दीक्षित, आनंद…
Read Moreहार के सदमे से बाहर नहीं निकल सके धूमल : वीरभद्र
सुंदरनगर (मंडी)। प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का कहना है कि विधानसभा चुनाव में हुई करारी हार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल पचा नहीं पा रहे हैं। वह अब तक हार के सदमे से बाहर नहीं निकल सके हैं। मंडी संसदीय उप चुनाव में प्रतिभा सिंह कांग्रेस की एक मजबूत प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी जय राम ठाकुर एक मजबूर प्रत्याशी हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे मंडी संसदीय क्षेत्र में प्रतिभा सिंह के पक्ष में ब्यार बह रही है, जिसे देखकर भाजपा के नेता बौखलाहट में हैं।…
Read Moreवीरभद्र बताएं मंडी को क्या दिया: धूमल
गोहर (मंडी)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस सरकार झूठे वायदों से लोगों को गुमराह कर रही है। उन्होंने वीरभद्र सिंह से पूछा कि वे बताएं कि साढ़े तीन वर्ष केंद्रीय इस्पात मंत्री रहते हुए उन्होंने हिमाचल तथा मंडी क्षेत्र के लिए क्या किया। उन्होंने नाचन विधानसभा क्षेत्र के जाच्छ, गोहर, पंडोह में भाजपा प्रत्याशी जयराम ठाकुर के पक्ष में प्रचार कर जनसभा को संबोधित किया। धूमल ने कहा कि प्रदेश सरकार को बने हुए छह माह हो चुके हैं। अब तक कर्मचारी तथा अधिकारियों की अदला और बदली…
Read More