तीन पूर्व एमडी सहित 17 पर चलेंगे मुकदमे

शिमला। (वीरेन्द्र खागटा) विजिलेंस ब्यूरो तीन सरकारी निगमों के पूर्व प्रबंध निदेशकों सहित 17 अधिकारियों और कर्मचारियों पर मुकदमा चलाने की तैयारी में है। इसके लिए विजिलेंस ने सरकार से अभियोजन मंजूरी मांगी है। इनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामलों की जांच पूरी हो गई है। सरकार से अभियोजन मंजूरी मिलते ही इनके खिलाफ बनाए आरोप पत्र कोर्ट में पेश कर दिए जाएंगे। विजिलेंस के अनुसार इनमें अधिकतर मामले चिट भर्ती के हैं और अधिकतर आरोपी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। विजिलेंस ने कुल आठ अलग-अलग मामलों में अभियोजन की मंजूरी…

Read More

एचआरटीसी के 65 रूट फेल, 30 बसें फंसीं

शिमला।(वी डी शर्मा) बर्फबारी के बाद ऊपरी शिमला में परिवहन व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। खड़ापत्थर, नारकंडा और चौपाल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थमने से रविवार को एचआरटीसी के करीब 65 रूट फेल हुए हैं। बर्फबारी के कारण निगम की करीब 30 बसें विभिन्न क्षेत्रों में फंसी हुई हैं। रविवार को एचआरटीसी की बसें ठियोग और कोटखाई रूट पर ही रवाना हो पाईं। राष्ट्रीय राजमार्ग-22 पर नारकंडा और ठियोग हाटकोटी मार्ग पर खड़ापत्थर में सड़क बंद होने के कारण जुब्बल, रोहड़ूू, रामपुर और रिकांगपिओ रूट पर बसों…

Read More

48 घंटे ड्यूटी रोस्टर को कर्मियों की ना

शिमला।(सोनिया) एचआरटीसी कर्मचारियों ने निगम प्रबंधन की ओर से लागू किए गए 48 घंटे के ड्यूटी रोस्टर को सिरे से नकार दिया है। रविवार को एचआरटीसी जेसीसी (संयुक्त समन्वय समिति) की ढली कार्यशाला में हुई आपात बैठक में निगम प्रबंधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जीत राम चौधरी ने की। जेसीसी के बैनर तले सोमवार को ओल्ड बस स्टैंड में एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग करेंगे। इस दौरान निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जाएगी। जेसीसी के महासचिव…

Read More

स्वास्थ्य के लिए 1050 करोड़ : कौल

मंडी।(ओम प्रकाश) स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में आगामी वित्त वर्ष में स्वास्थ्य क्षेत्र में 1050 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रावधान किया गया है। द्रंग विधानसभा क्षेत्र के नसलोह में नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ करने के बाद ठाकुर ने स्तरोन्नत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नसलोह तथा ग्राम पंचायत बिजणी तथा तुंग में नए खोले गए उप स्वास्थ्य केंद्रों का भी शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नए खोले गए प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र के लिए 17 लाख 75 हजार का बजट का प्रावधान कर दिया…

Read More

सरकार पर बरसे परिवहन कर्मी

बिलासपुर।(सोनू शर्मा) परिवहन कर्मियों ने मांगों को लेकर 11 मार्च को प्रस्तावित हड़ताल के मद्देनजर गेट मीटिंग शुरू कर दी हैं। रविवार को इसकी शुरूआत बिलासपुर से की गई। संयुक्त परिवहन कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले आयोजित गेट मीटिंग के दौरान विभिन्न मजदूर व कर्मचारी संगठनों ने मांगों को लेकर सरकार व निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। रविवार को बिलासपुर में एचआरटीसी वर्कशाप के बाहर आयोजित गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए परिवहन मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने कहा कि दिन-रात कठोर…

Read More

कलस्टर स्तर पर परीक्षा के फरमान पर तल्खी

स्वारघाट (बिलासपुर)। पांचवीं कक्षा के बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं कलस्टर स्तर पर करवाने के शिक्षा विभाग के फरमान पर अभिभावकों ने तल्खी जताई है। विभिन्न स्कूलों से संबंधित स्कूल प्रबंधन समितियों का कहना है कि सरकार का यह फैसला किसी आफत से कम नहीं है। प्राथमिक शिक्षा खंड स्वारघाट के तहत राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंझेड़, पंगा, काथला, काथला खास, टिक्कर, सन्नण क्यारियां, दगड़ाहण, दौलाधार, ज्योरीपत्तन, की स्कूल प्रबन्धन समितियों का कहना है कि वास्तव में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी किसी प्रकार का निर्णय लेते समय यह ध्यान नहीं रखते…

Read More

सात मार्च को बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

बिलासपुर। (सोनू शर्मा) कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन एक्सप्रेस हाइवे विस्थापित समिति ने सरकार व फोरलेन का निर्माण कर रही कंपनी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया है। समिति ने निर्णय लिया है कि यदि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लंबित मांगें जल्द पूरी न की तो सात मार्च को हाथों में काले झंडे उठाकर बिलासपुर में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रधानमंत्री, केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जाएंगे। रविवार को समिति के अध्यक्ष राम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि फोरलेन का निर्माण कर रही…

Read More

अब जाली हस्ताक्षर किए तो पकड़ लेगी मशीन

धर्मशाला।(आत्मा राम) प्रमाण पत्रों और अन्य दस्तावेज में जॉली हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करने वालों को पकड़ना अब आसान हो जाएगा। प्रदेश में फोरेंसिक साइंस लैब में पेन के प्रेशर से जाली हस्ताक्षरों की सच्चाई का पता लगाया जा सकता है। धर्मशाला की क्षेत्रीय लैब में फोरेंसिक एक्सपी 4010-डी मशीन के तहत धोखेबाजों को पकड़ा जा सकता है। इस मशीन से यह पता लगाया जा सकता है कि हस्ताक्षर और लिखा गया नोट सही है या नहीं। वहीं, इस मशीन से जाली मुद्रा के बारे में भी पता लगाया जा सकता…

Read More

पांचवें दिन आपके हाथ में होगा आधार कार्ड

देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। अब आधार कार्ड लेने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लोगों को पांचवें दिन ही आधार कार्ड मिल जाएगा। इस सुविधा से उन लोगों को शिकायत नहीं रहेगी, जिन्हें किसी कारणवश महीनों तक आधार कार्ड नहीं मिल पाता था। जानकारी के अनुसार आधार कार्ड सेंटर से आधार कार्ड बनाने के लिए जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के पांच दिन बाद कोई भी व्यक्ति कहीं से भी ऑनलाइन प्रिंट आउट निकाल सकता है। इससे पहले लोगों को तीन से छह महीने लग जाते थे। कई बार तो लोगों की…

Read More

शुभारंभ तक ही सीमित रह गईं नेटबुक

धर्मशाला।(आत्मा राम) शैक्षणिक सत्र 2012-13 के मेधावी छात्रों को मिलने वाली नेटबुक का इंतजार लंबा हो गया है। छात्रों को आगामी सत्र में ही नेटबुक मिलने के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की ओर से 25 जनवरी को नेटबुक वितरण के शुभारंभ तक ही योजना सीमित हो कर रह गई है। वितरण कार्य का शुभारंभ हुए एक माह से भी ज्यादा समय बीत गया है, लेकिन अभी तक शिक्षा विभाग की ओर से सभी मेधावियों को नेट बुक जारी नहीं की गई है। विभाग ने 200 नेटबुक मंगवाई थीं…

Read More