कुल्लू(भाग सिंह) जिला लाहौल-स्पीति की आम जनता और विद्यार्थियों के भविष्य के साथ वर्तमान सरकार तथा स्थानीय विधायक रवि ठाकुर खिलवाड़ कर रहे हैं। ये शब्द पूर्व मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडेय ने कुल्लू में पत्रकार वार्ता में कहे। इस दौरान मारकंडेय ने कहा कि शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं। लेकिन, अभी तक उड़ानें नहीं होने से प्रश्नपत्र कुल्लू में ही फंस गए हैं। सरकार को बच्चों के भविष्य की कोई फिक्र नहीं है। उन्होंने कहा कि विधायक रवि ठाकुर राजनीति के नशे में चूर हैं और विकासात्मक…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
केवी में इसी सत्र से कक्षाएं : अग्निहोत्री
ऊना(विवेक त्रिपाठी) सलोह ट्रिप्पल आईटी का नींव पत्थर रखने के बाद उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भारत सरकार ने देश में जिन 54 केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है, उनमें सलोह का केंद्रीय विद्यालय भी शामिल है। इसमें अप्रैल से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए जमीन हस्तांतरित कर दी गई है। जिले में यह दूसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। सलोह में केंद्रीय विद्यालय आठ साल पहले खुलना था लेकिन पूर्व भाजपा शासन में हरोली को केंद्रीय विद्यालय से वंचित कर दिया गया था। तत्कालीन भाजपा सरकार ने कु…
Read Moreप्रबंधन के खिलाफ बोला हल्ला
रामपुर बुशहर(संदीप वर्मा) हिमाचल पथ परिवहन निगम कर्मचारी संघ ने अपनी मांगों को लेकर रामपुर वर्कशॉप में गेट मीटिंग कर प्रदेश सरकार व परिवहन प्रबंधन के खिलाफ हल्ला बोला। संघ ने प्रबंधन और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समय रहते सरकार व परिवहन प्रबंधन द्वारा कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना गया तो संगठन द्वारा 11 मार्च को प्रदेश व्यापी हड़ताल करेगा। बैठक की अध्यक्षता करते हुए तकनीकी कर्मचारी संगठन के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि परिवहन कर्मचारी लंबे अरसे से परिवहन निगम की वित्तीय…
Read Moreकिन्नौर में फिर शुरू हुई बर्फबारी
सांगला (किन्नौर)(विशेश्वर नेगी) जनजातीय जिला किन्नौर एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है। बुधवार सुबह से ही जिले में हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार को कल्पा का न्यूनतम तापमान-2.5 दर्ज किया गया है, वहीं प्रमुख सांगला का न्यूनतम तापमान-2.4 तक पहुंच गया है। जिले में बुधवार सुबह से ही कल्पा, रोधी, पांगी, बारंग, ब्रुआ, शौंग, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा, रिस्पा, खादरा, आकपा, रारंग, मुरंग, ठंगी, लंबर, पूह, आसरंग, लिप्पा, नेसंग, रोपावैली, यंगथंग, ज्ञाबुंग, चांगों, हागों, चुलिंग, शलखर और सुमरा सहित कई अन्य…
Read More50 करोड़ से और सुंदर होगा सुंदरनगर
सुंदरनगर (मंडी)(ओम प्रकाश) मुख्य संसदीय सचिव सोहन लाल ठाकुर ने कहा कि सुंदरनगर में रहने वालों को हर संभव सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके लिए किसी प्रकार की धन की कमी आड़े नहीं आएगी। मंगलवार को सुंदरनगर के भोजपुर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नप द्वारा 60 लाख से निर्मित बहुमंजिला पार्किंग और दस लाख से नगौण खड्ड पर बने वाहन योग्य पुल का सोहन लाल ठाकुर ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सुंदरनगर को विकास का मॉडल बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास शुरू…
Read Moreब्लैक फ्लैग मार्च करेंगे फोरलेन विस्थापित
बिलासपुर( सोनू शर्मा) फोरलेन विस्थापित समिति ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ सात मार्च को प्रस्तावित ब्लैक फ्लैग मार्च के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। इसके तहत फोरलेन विस्थापित अपनी मांगाें को लेकर शुक्रवार को हाथों में काले झंडे थामे नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक रैली निकालेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान शंख ध्वनि के साथ प्रधानमंत्री, भूतल परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के पुतले भी फूंके जाएंगे। समिति के अध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि फोरलेन विस्थापित व प्रभावित बीते करीब छह माह से अपनी मांगों…
Read Moreगुरिल्लों को बंधी नौकरी की आस
बिलासपुर।(सोनू शर्मा)एसएसबी गुरिल्ला संगठन से जुडे़ लोगों को नौकरी मिलने की आस जगी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री सुशील कुमार शिंदे के आश्वासन के अनुसार जल्द ही एसएसबी गुरिल्लों को नौकरी मिलेगी। हाल ही में केंद्रीय मंत्री से मिले संगठन के प्रतिनिधिमंडल को शिंदे ने आश्वासन दिया है कि 15 राज्य में केंद्रीय फंड से चल रहे विभागों में ऐसे लोगों को नौकरी दी जाएगी। केंद्रीय मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को बाकायदा इसके आदेश करने की भी बात कही है। गुरिल्ला संगठन की बिलासपुर में संपन्न हुई बैठक में इस मसले पर…
Read Moreअधिसूचना से कई विभाग अनजान
चंबा।( गीता) विभिन्न सरकारी विभागों की मनमानी व अनभिज्ञता के चलते लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। कई विभाग सरकार के आदेशों की पालना करना जरूरी नहीं समझ रहे हैं। सरकार की अधिसूचना को मानने को भी कई विभाग तैयार नहीं है। सरकार ने जुलाई, 2011 में अधिसूचना निकाली थी कि किसी भी मजिस्ट्रेट द्वारा जारी कोई भी प्रमाण पत्र कहीं पर भी मान्य होगा। इसके लिए अब लोगों को दूसरे उच्चतर अधिकारी या मजिस्ट्रेट से प्रमाण पत्र को सत्यापित नहीं करवाना पड़ेगा। सरकार ने यह अधिसूचना इसलिए निकाली थी, क्योंकि…
Read Moreअब डाक विभाग लगाएगा एटीएम
धर्मशाला(आत्मा राम) प्रदेशभर में छोटे और बड़े शहरों में डाक विभाग एटीएम लगाएगा। शहरों में एटीएम कोर बैंकिंग सेल्यूशन योजना के तहत लगाए जाएंगे। इससे उपभोक्ता कहीं भी और कभी भी अपना पैसा एटीएम से निकाल सकेंगे। डाक विभाग के एटीएम से अन्य बैंकों के एटीएम से भी पैसा निकाला जा सकेगा। इसे लेकर डाक विभाग उपभोक्ताओं के खाते में जमा राशि का ब्योरा भी चेक कर रहा है। फिलहाल, डाक विभाग ने योजना को तमिलनाडु में शुरू किया है। प्रदेश में अब एटीएम स्थापित करने को लेकर कवायद शुरू…
Read Moreमोदी की लहर पर, हवा में न रहें : शांता
फतेहपुर (कांगड़ा)। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा संगठनात्मक जिला नूरपुर के बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बनाल में संपन्न हुई। अध्यक्षता वरिष्ठ नेता एवं कांगड़ा-चंबा सीट से भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने की। मीटिंग में नूरपुर, फतेहपुर, इंदौरा व जवाली विस क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शांता कुमार ने कहा कि इस समय देश में नरेंद्र मोदी के पक्ष में लहर चल रही है, लेकिन कार्यकर्ता हवा में न रहें। अगर देश में भाजपा की सरकार बनानी…
Read More