लंज (कांगड़ा)। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कलरू गांव के लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग न करके सरकार को यह दिखाने की कोशिश की है कि चाहे आबादी कम क्यों न हो, अपने अधिकार के लिए लड़ना हर किसी को आता है। स्थानीय लोगों रोशन लाल, महिंद्र सिह, योग राज, रिंकू, अश्वनी कुमार, दिल राज, बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, काकू, करतार सिंह, भाग सिंह, प्रकाश चंद आदि का कहना है कि हमें भी दुख है कि हम अपने सबसे बडे़ अधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। लेकिन, कई बार स्थानीय…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
सैलानियों बिना चौपट हुआ कारोबार
कुल्लू। जिला मुख्यालय में सैलानियों के न आने से कुल्लू शहर का कारोबार चौपट हो गया है। भुंतर से होकर पर्यटक सीधा मनाली निकल जाते हैं। इसके चलते कुल्लू के बाजार सूने पड़ गए हैं। ऐसे में व्यापार मंडल कुल्लू ने जिला प्रशासन से इसको लेकर ठोस पहल करने की मांग की है। व्यापार मंडल कुल्लू का कहना है कि बीते करीब एक दशक से कुल्लू शहर का कारोबार पचास फीसदी तक गिर गया है। कहा कि सैलानियों का जिला मुख्यालय से होकर न आने से शहर के करीब एक…
Read Moreपुल न बनने पर चुनाव का बहिष्कार
पलचान (मनाली)। मनाली के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सोलंगनाला के पास सोलंग गांव के बाशिंदों ने लोकतंत्र के महायज्ञ में आहुति नहीं डाली। ग्रामीण गांव के लिए पुल न होने के कारण 2013 के लोस उपचुनाव का भी बहिष्कार कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है सोलंग गांव आजादी के 67 साल बाद भी उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। गांव के लिए आज तक स्थायी पुल तक नहीं बन पाया है। पर्यटन की दृृष्टि से विश्व भर में विख्यात सोलंग वैली आज भी कई सुविधाओं को तरस रही है। सालों…
Read Moreबंपर वोटिंग से ‘हॉट सीट’ पर बढ़ा सस्पेंस
शिमला रिकॉर्ड वोटिंग से गड़बड़ाए पार्टियों के गणित शिमला संसदीय सीट के तहत आने वाले सोलन और सिरमौर में 70 फीसदी रिकार्ड तोड़ मतदान के कई मायने निकाले जा रहे हैं। इन जिलों में हुई बंपर वोटिंग ने शिमला की हॉट सीट पर नेताओं की धुकधुकी बढ़ा दी है। शिमला संसदीय सीट से कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा और भाजपा के वीरेंद्र कश्यप मैदान में हैं। कांग्रेस जिला शिमला से शुरू से ही लीड मानकर चल रही थी लेकिन अब सोलन और सिरमौर में हुए भारी मतदान ने कांग्रेस को…
Read Moreसेब के बगीचों में फ्रूट बोरर का हमला
रोहड़ू। सेब के बगीचों में फ्रूट बोरर ने हमला बोल दिया है। तापमान बढ़ने पर बगीचों में फल छेदक सुंडी के हमले से बागवानों की परेशानी बढ़ गई है। बागवानी विशेषज्ञों ने सलाह के बाद छिड़काव की सिफारिश की है। सेब के बगीचों में गहरे हरे रंग की सुंडी फलों को छेद कर नुकसान पहुंचा रही है। फल विकास के साथ सुंडी गुच्छे में लगे फलों को अधिक नुकसान कर रही है। निचले क्षेत्र में अधिक तापमान वाले बगीचों में सुंडी का प्रकोप सबसे ज्यादा है। बागवान फल छेदक सुंडी…
Read Moreधूमल ने वीरभद्र को निशाने पर लिया
हमीरपुर। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि सीबीआई ने कोर्ट में सही रिपोर्ट दी होती तो प्रदेश की कांग्रेस सरकार पहले ही गिर गई होती। तथ्यों में सभी बातें आपस में कोरिलेट हो रही हैं। केंद्र में मंत्री रहते तीन साल तक कौन सी वैरायटी के सेब लगाए, जिसमें करोड़ों की आमदन हो गई। न उसके पहले करोड़ों में आमदन रही, न बाद में। सीबीआई वर्तमान में जानबूझकर बचाने का काम कर रही है। धूमल ने हमीरपुर में प्रेस वार्ता में कहा कि केंद्र में भाजपा के सत्ता…
Read Moreसीआईडी टीम ने बहराल में 1.18 लाख पकड़े
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सीआईडी टीम ने बहराल के समीप 1.18 लाख राशि पकड़ी है। हरियाणा से हिमाचल में प्रवेश कर रहे वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान एक आल्टो कार से नकदी बरामद की गई। वाहन सवार कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद सीआईडी टीम ने स्टेटिक सर्विलांस टीम को नकदी सौंप दी है। हरियाणा सीमा बैरियर पर नकदी पकड़े जाने का तीसरा मामला है। मंगलवार दोपहर को सीआईटी टीम ने हरियाणा से लगते बैरियर पर नाका लगाया था। सीआईडी के एएसआई रघुवीर सिंह तोमर, मुख्य…
Read Moreकड़ी सुरक्षा के बीच आज 530 पोलिंग बूथों पर मतदान
नाहन (सिरमौर)। बुधवार सुबह जब आपके हाथ में अखबार होगा। ठीक उसी दौरान सिरमौर जिले के 530 मतदान केंद्रों में वोटिंग शुरू हो रही होगी। 16वीं लोकसभा के लिए सिरमौर जिले से 32,9,055 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उपायुक्त विकास लाबरू ने बताया कि मतदान सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए 3200 अधिकारी एवं कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। 112 माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। पांचों विधानसभा में 11 मतदान केंद्रों को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह अपने-अपने…
Read Moreभूमि न देने पर जवाब दे सरकार
शिमला। हिमाचल सरकार की ओर से वृद्ध आश्रम बनाने के लिए डेढ़ बीघा जमीन न देने के मामले में हाईकोर्ट ने कड़ा संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब तलब किया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मंसूर अहमद मीर और न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान की खंडपीठ ने जन कल्याण संस्था रामपुर बुशहर के पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के मुख्य सचिव, प्रधान सचिव राजस्व, जिलाधीश शिमला और निदेशक कल्याण विभाग को आदेश दिए हैं कि वे इस मामले में तीन माह के भीतर वांछित कार्रवाई करें और इस बारे…
Read Moreकांगड़ा किला फतह करने को तिकोनी लड़ाई
शिमला। हिमाचल में यदि किसी संसदीय सीट पर तिकोना मुकाबला है तो वह कांगड़ा है। भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार और कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार के बीच भाजपा के बागी और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजन सुशांत फंस गए हैं। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि राजन सुशांत जितने वोट लेंगे, उसका ज्यादा नुकसान किसे होगा? यहां चुनाव महंगाई, भ्रष्टाचार जैसे राष्ट्रीय मुद्दों और राज्य की कांग्रेस सरकार के काम पर लड़ा जा रहा है। इस बार 12,58,601 वोटर इस सीट के सांसद पर अपना फैसला सुनाएंगे। भाजपा ने कांगड़ा-चंबा…
Read More