18570 फुट की ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव की यात्रा इस बार किसी खतरे से खाली नहीं है। समय पर बरसात न होने से कारण रास्तों में अभी भी 15 से अधिक ग्लेशियर यहां आने वाले श्रद्धालुओं के इंतजार में है। वहीं, नयन सरोवर से श्रीखंड तक करीब 7 किमी रास्ता अभी भी बर्फ में दबा हुआ है। श्री खंड से लौटे आनी के हैप्पी, सवीटू, अशोक और राजेश का कहना है कि भीम तलाई से भीमडवारी तक अभी भी 10 ग्लेशियर है। उधर, भीमडवारी से लेकर पार्वती बाग…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
वाहनचालकों को एचआरटीसी देगा ये सुविधा, पढ़ें
हिमाचल में बसों, ट्रकों, कारों और अन्य वाहनों के ड्राइवरों के लिए राज्य पथ परिवहन निगम रेस्ट हाउस बनाने जा रहा है। ये विश्राम गृह सार्वजनिक निजी सहभागिता से बनाए जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। शुरूआती चरण में इन्हें मंडी, शिमला और कांगड़ा जिलों में ही बनाने का प्रस्ताव है। यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो इस सुविधा को अन्य स्थलों पर भी दिया जाएगा। प्रदेश पथ परिवहन निगम इस नई योजना पर काम शुरू करने जा रहा है। इसके दो मकसद हैं।…
Read Moreकुपवी तहसील देहा उप -तहसील को कैबिनेट की मंजूरी : वर्मा ने किया सरकार का धन्याबाद
शिमला (वीरेन्द्र खागटा) प्रदेश सचिवालय में देर रात तक चली कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसले लिये गये ! जिसमे चौपाल क्षेत्र को भी खासी वरीयता दी गई है ! जहाँ देहा को उप -तहसील का दर्जा दिया गया वहां चौपाल के अति दुर्गम क्षेत्र कुपवी को तहसील का दर्जा देने की मंजूरी का फैसला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कैबिनेट में लिया गया ! इंडियन बुलेटिन न्यूज़ से खास बातचीत में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा की हाल ही में उन्होंने चौपाल क्षेत्र का दौरा किया था जहाँ जनता ने…
Read Moreनिशा हत्याकांडः जांच रिपोर्ट में हुआ ये बड़ा खुलासा
ऊना हिमाचल के जिला ऊना के सिंगा में हुए निशा मर्डर केस में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि निशा को मारने के बाद उसकी लाश को जलाने की कोशिश की गई थी। अभी तक पुलिस मान रही थी कि शायद किसी ने निशा को जलाकर मारने की कोशिश की थी। लेकिन अब फोरेंसिक जांच रिपोर्ट से पता चला है कि निशा की हत्या पहले कर दी गई थी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जलाने की कोशिश की। शायद आरोपी उसकी पहचान मिटाना चाहते थे,…
Read Moreचिंतपूर्णी में उमड़ी भीड़, रात दो बजे खुल गए कपाट
चिंतपूर्णी (ऊना)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में रविवार को लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर पर शीश नवाया। बारिश की हल्की फुहारों के बीच जयकारे लगाते हुए मां के भक्तों ने पावन पिंडी के दर्शन किए। शनिवार रात से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर के कपाट रात दो बजे ही खोल दिए थे। रविवार सुबह मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। दिनभर मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता…
Read Moreहिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा।
हिमाचल में सरकारी बस सेवाएं देने वाला हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) अब नौकाएं भी चलाएगा। इस नए काम को प्रदेश के कुछ प्रमुख जलाशयों में शुरू किया जा रहा है। नौकाएं चलाने को 12 नए रूट चिन्हित किए जाएंगे। ये नौकाएं निजी सार्वजनिक सहभागिता (पीपीपी मोड) से चलेंगी। शुरू में ये नौकाएं केवल उन्हीं रूटों पर चलाई जा रही हैं, जहां जलाशयों के आरपार तक सड़क मार्ग हैं। ऐसे दोनों सड़क मार्गों के बीच भले ही कुछ मीटर की दूरी है, मगर यहां पहुंचने में घुमावदार सड़कों से…
Read Moreएचआरटीसी बस खाई में गिरी, तीन की मौत
शिमला एचआरटीसी की बस रविवार सुबह सोलन से शिमला जा रही थी। बस में करीब 30-35 लोग सवार थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस सुबह 8.05 बजे सोलन से शिमला के लिए चली। 8.40 बजे जब बस वाकनाघाट के दिहारी घाट पहुंची तो सामने से आ रही नीले रंग की अल्टो कार अचानक सामने आ गई। कार को बचाने के चक्कर में ड्राइवर ने सतुंलन खो दिया। बस दो पलटे खाकर खाई में जा गिरी। हादसे में मौके पर ही दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक घायल ने…
Read Moreबीए फाइनल: मेरिट में फिर चमकी ‘बेटियां’
शिमला हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए बीए फाइनल ईयर के परीक्षा परिणाम में शिमला के सेंट बीड्स कालेज ने दबदबा कायम कर लिया है। कॉलेज की छात्रा आस्था बढालिया ने 1000 में से 844 यानि 84.4 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया है। इसी कालेज की छात्रा गरिमा सेन ने 84 फीसदी अंक अर्जित कर मेरिट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बीए की इस मेरिट सूची में गर्वमेंट कालेज अंब की छात्रा दीक्षा और दौलतपुर चौक कालेज की छात्रा अंजलि जरयाल ने 82.7 फीसदी अंक…
Read Moreबजट से खुश नहीं बागवान : हरिचंद
मनाली। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष हरि चंद शर्मा ने कहा कि केंद्र द्वारा पेश आम बजट से कुल्लू-मनाली के बागवान खुश नहीं हैं। सेब पर आयात शुल्क न बढ़ाने से प्रदेश के बागवानों को निराशा हुई है। उन्होंने कहा कि सेब हिमाचल की आर्थिकी है और विदेशी सेब देशी सेब पर भारी पड़ रहा है। इसके चलते आयात शुल्क का बढ़ाया जाना जरूरी था, लेकिन केंद्र सरकार ने ऐसा न कर बागवानों के हितों की अनदेखी की है। प्रेस को जारी बयान में उन्होंने कहा कि सेना की दृष्टि…
Read Moreबीएसएनएल को महिला कांग्रेस का अल्टीमेटम
केलांग। घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा सुचारु करने के लिए महिला कांग्रेस ने बीएसएनएल को अल्टीमेटम दिया है। कहा कि संचार सुविधा को जल्द दुरुस्त नहीं किया गया तो महिला कांग्रेस विभाग के खिलाफ सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन करेगी। लाहौल घाटी में दूरसंचार और इंटरनेट सेवा के बार-बार चरमरा जाने से नाराज घाटी की जनता ने महिला कांग्रेस के बैनर तले विरोध का बिगुल फूंकने का ऐलान किया है। आरोप है कि केंद्र सरकार के अधीन होने के कारण विभाग प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर संचार सुविधा…
Read More