अनुसंधान के लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करेंः राज्यपाल

शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कृषि विश्वविद्यालय की गतिविधियों का विस्तार और अनुसंधान के लाभ को किसानों तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास करने पर बल दिया। यह बात राज्यपाल ने आज यहां चैधरी सरवन कुमार कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर में सीनेट की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन आज दुनिया के सामने एक बड़ी चुनौती है, जिसका सीधा संबंध कृषि, बागवानी और खाद्य सुरक्षा से है। उन्होंने कहा कि एक ओर, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, रोबोटिक्स, बायो-इंजीनियरिंग और नैनोटेक्नोलाॅजी में हमारे काम और…

Read More

हिमाचल बिजली बोर्ड ने 1500 जूनियर टीमेट और 360 जूनियर हेल्पर पदों को भराने के आदेश जारी कर दिए

शिमला हिमाचल सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे प्रशिक्षित बेरोजगारों के लिए खुशखबर है। हिमाचल बिजली बोर्ड में  की भर्ती को हरी झंडी मिल गई है। बिजली बोर्ड प्रबंधन ने सोमवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। संभावित है कि अगले सप्ताह से भर्ती प्र्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस भर्ती से बिजली बोर्ड के 66 डिविजनों में रिक्त चल रहे पदों को भरा जाएगा। अनुबंध आधार पर होने वाली भर्ती के तहत जूनियर टीमेट को 7,825 रुपये वेतन मिलेगा।बोर्ड में कर्मचारियों के अभाव को देखते हुए कर्मचारी यूनियन लंबे समय…

Read More

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज बजट सत्र की बैठक खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक बुला ली है,इन फैसलों पर लगेगी मुहर

शिमला फाइल फोटो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मंगलवार को बजट सत्र की बैठक के खत्म होने के बाद कैबिनेट की बैठक बुला ली है। इसमें आबकारी नीति पर चर्चा होगी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विधानसभा में छह मार्च को पेश किए जा रहे वित्तीय वर्ष 2020-21 के वार्षिक बजट के विनियोग विधेयक के  प्रारूप को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा सदन में आगामी दिनों में रखे जा रहे कई अन्य विधेयकों के ड्राफ्ट को भी स्वीकृति दी जाएगी। कई अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Read More

पुलिस थाना और पुलिस को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि समझदारी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है जानिए क्या हैं आपके अधिकार ?

  देश का कानून नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करता है। मजबूत सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानून व्यवस्था का सक्षम और सशक्त होना अति आवश्यक है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है अपने अधिकारों को समझना और उनके उपयोग को जानना। पुलिस थाना और पुलिस को लेकर डरने की आवश्यकता नहीं बल्कि समझदारी से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। अगर गिरफ्तारी की नौबत आए तो जान लेना चाहिए अपने अधिकारों के बारे में, आइए जानते हैं उन अधिकारों के बारे में जो गिरफ्तारी के वक्त…

Read More

राजधानी शिमला में मोबाइल ऐप के जरिये टैक्सी कर सकेंगे बुक,अब पर्यटकों से नहीं हो सकेगी ठगी

 शिमला देश-विदेश से आने वाले पर्यटक अब शिमला पहुंचने से पहले ही मोबाइल ऐप के जरिये टैक्सी बुक कर सकेंगे। पर्यटकों से अब ठगी भी नहीं हो सकेगी। शहर के लोग भी इस सेवा का लाभ उठा सकेंगे। राजधानी शिमला में अगले हफ्ते परिवहन विभाग मोबाइल ऐप आधारित प्रीपेड टैक्सी सर्विस शुरू करने जा रहा है। प्रदेश में पहली बार पायलट प्रोजेक्ट के तौर यह सुविधा शिमला से शुरू हो रही है। दूसरे चरण में प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों और तीसरे चरण में सभी बड़े शहरों में यह सेवा…

Read More

हिमाचल में कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर जोरदार बारिश-बर्फबारी

शिमला हिमाचल में येलो अलर्ट के बीच शनिवार को कुफरी, नारकंडा, डलहौजी, मनाली समेत प्रदेश की ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी हुई। प्रदेश के कई क्षेत्रों में जोरदार बारिश के साथ ओले भी बरसे। बिजली की गड़गड़ाहट के बीच दिन में अंधेरा छा गया। राजधानी शिमला की सबसे ऊंची चोटी जाखू में फाहे भी गिरे।शनिवार को तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। दो और तीन मार्च को धूप खिलने तथा चार से छह मार्च तक बारिश-बर्फबारी के…

Read More

सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा सेवानिवृत्त

 शिमला  हिमाचल प्रदेश सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा आज सरकारी सेवा से सेवानिवृत्त हो गए। उन्होंने 1986 में विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ कीं और 33 वर्ष व पांच महीनों तक कार्य किया। विभाग में साउंड रिकाॅर्डिस्ट गोविंद चैहान भी आज सेवानिवृत्त हो गए। इन दोनों अधिकारियों की सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज यहां सूचना एवं जन सम्पर्क निदेशालय में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विभाग के निदेशक हरबंस सिंह ब्रसकोन ने इस अवसर पर कहा कि संजय शर्मा ने विभिन्न पदों पर कार्य…

Read More

शिक्षकों की नियुक्तिकरण सवालों पर घिरे मंत्री ने सफाई दी

शिमला हिमाचल के जिला चंबा के दो सरकारी स्कूल बिना नियमित शिक्षकों और 142 स्कूल केवल एक-एक शिक्षक के सहारे हैं। विधायक पवन नैयर और आशा कुमारी के सवालों पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इन दो स्कूलों में प्रतिनियुक्ति पर शिक्षक भेजे हैं। सिंगल टीचर वाले स्कूलों में जल्द और शिक्षक तैनात किए जाएंगे। कहा कि प्रदेश में जल्द शिक्षकों का युक्तिकरण किया जाएगा। विद्यार्थियों की संख्या के अनुसार शिक्षक तैनात किए जाएंगे। विपक्ष के सवालों पर घिरे मंत्री ने सफाई दी कि…

Read More

चीन व कई देशों समेत नेपाल में भी सामने आए कोरोनावायरस के मामले, हिमाचल में अलर्ट

शिमला चीन समेत कई देशों में कोरोनावायरस के खौफ के बीच अब कई मामले नेपाल में भी सामने आए हैं। इससे हिमाचल में भी हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्या में हिमाचल में नेपाल के लोग रहते हैं और रोजाना आवाजाही करते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। स्वास्थ्य विभाग अब नेपाल से आने वाले लोगों पर भी नजर रखेगा। हर व्यक्ति की जांच की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नेपालियों के आने-जाने पर रोक लगाने पर भी विचार चल रहा है। इससे पहले भी…

Read More

आखिर कौन रच रहा है मानव भारती विश्वविद्यालय की साख को खराब करने की साजिश ? षड्यंत्रकारी जल्द हो बेनकाब : अनुपम ठाकुर

शिमला /सोलन  मानव भारती विश्वविधालय फर्जी डिग्री मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने दिया स्पष्टीकरण ! वेब मीडिया के पत्रकारो से एक विशेष बातचीत में सम्बन्धित विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार अनुपम ठाकुर ने बताया कि हरवर्ष विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रवेश के समय विश्वविद्यालय की साख को धुमिल करने का षडयंत्र रचने का प्रयास किया जाता रहा है। उन्होने विश्वविद्यालय की अच्छी रैंकिंग होना साजिश का कारण बताया है। रजिस्ट्रार ने कहा कि वर्ष 2015 से आजतक जो डिग्रियां वेरिफिकेशन में मानव भारती विश्वविद्यालय की नही पाई गई विश्वविद्यालय ने ऐसे मामलो…

Read More