स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो ने हिमाचल राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के मंडलीय प्रबंधक (डिविजनल मैनेजर) को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। दरअसल, डीएम ने एक ठेकेदार से बिल पास करने की एवज में रिश्वत की मांग की थी। ठेकेदार ने विजिलेंस में शिकायत कर दी। शिकायत में उसने बताया कि वन विकास निगम के मंडलीय प्रबंधक (डिविजनल मैनेजर वन) अश्वनी कुमार वर्मा 67 लाख रुपये के बकाया बिल को पास करने की एवज में दो फीसदी कमीशन मांग कर रहे हैं। कमीशन न देने…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, मंकी पॉक्स के संदिग्ध सैंपल की आईजीएमसी व एनआईवी पुणे में होगी जांच
हिमाचल में मंकी पाॅक्स के संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच आईजीएमसी शिमला और एनआईवी पुणे में होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य महकमे ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं। महकमे ने लोगों से भी आग्रह किया है कि अगर शरीर में गिल्टियां हैं या फिर तेज बुखार, दर्द समेत अन्य लक्षण तो उसे हल्के में न लें। ऐसे लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं। अस्पतालों को संबंधित लक्षण लेकर आने वाले मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री का पता लगाने के लिए भी कहा है। विदेश से आने…
Read Moreराजीव गाँधी के नाम से खुलेंगे डे बोर्डिंग स्कूल, अटल आदर्श विधालय को न बेचेंगे, न नाम परिवर्तित करेंगे : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय नहीं बेचे जाएंगे, न ही योजना का नाम बदला जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से तीन स्कूलों का निर्माण हो रहा है। पर्याप्त बजट होने पर अन्य पर भी काम किया जाएगा। कांग्रेस सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से डे बोर्डिंग स्कूल खोलने का फैसला लिया है। इन स्कूलों में भी आधुनिक सुविधाएं दी जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार की नीतियों से हिमाचल में शिक्षा का हाल खराब हो गया…
Read Moreस्वास्थ्य विभाग ने जारी किया निर्देश, खांसी की दवा खरीदने पर देना होगा अपना मोबाइल नंबर
यदि आप दवा विक्रेता की दुकान में खांसी की सिरप खरीदते हैं तो अब आपको अपना मोबाइल नंबर भी देना होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने दवा विक्रेताओं को निर्देश जारी कर दिए हैं। सिरप खरीदने वाले का डाटा विक्रेता स्वास्थ्य विभाग को देंगे। इसके बाद महकमे की टीम सिरप खरीदने वाले व्यक्ति को कॉल करेगा। कॉल कर व्यक्ति से पूछा जाएगा कि खांसी कब से है। इसके साथ दूसरी जानकारी भी ली जाएगी। महकमे की टीम संदेह होने पर व्यक्ति के बलगम की जांच भी करवाएगी। खास बात यह…
Read Moreकेंद्र से 11 प्रोजेक्ट की स्वीकृति मिली,मगर जारी नहीं हुई 25 .31 करोड़ की धनराशि
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि नदियों व खड्डों के तटीकरण के 11 प्रोजेक्ट केंद्र सरकार ने मंजूर तो कर दिए हैं, लेकिन 2,531 करोड़ रुपये का बजट जारी नहीं किया है। प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यास नदी के तटीकरण को 3000 करोड़ रुपये की जरूरत है। इसके लिए नए सिरे से जल्द प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधायक सुरेश कुमार, राकेश कालिया, भुवनेश्वर गौड़, हंसराज और अनुराधा राणा ने सदन में नदियों और खड्डों के तटीकरण का मामला उठाया। मुकेश ने कहा कि इन परियोजनाओं पर काम तभी…
Read Moreपेपर लीक मामले में नया खुलासा : प्रश्न पत्र नहीं ओएमआर शीट के लिए हुई थी डील
पेपर लीक मामले में विजिलेंस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। प्रश्नपत्र लीक पर आधारित इस मामले में ओएमआर (ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन) यानी उत्तर पुस्तिका का सौदा होने की बात पहली बार सामने आई है। खास बात यह है कि यह भर्ती प्रक्रिया साल 2021 में शुरू हुई थी। ऐसे में पेपर लीक और भर्तियों के सौदे का यह खेल लंबे समय से चल रहा था। मामले में पोस्ट कोड 822 असिस्टेंट स्टोरकीपर की भर्ती परीक्षा में दर्ज 14वीं एफआईआर की जांच में यह खुलासा हुआ है कि प्रश्नपत्र का…
Read Moreप्रदेश के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रो में चल रहे होमस्टे अलग – अलग दरों में अदा करेंगे पानी के बिल
हिमाचल के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे के लिए पानी की दरें अलग-अलग रहेंगी। सरकार ने जल शक्ति विभाग को दोनों के लिए अलग-अलग स्लैब बनाने को कहा है। शहरी क्षेत्रों में बने होम स्टे में व्यावसायिक, जबकि ग्रामीण क्षेत्र के होम स्टे में घरेलू दरों की अपेक्षा थोड़ा ज्यादा पानी का बिल आएगा। प्रदेश सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को रोजगार देने के लिए होम स्टे खोलने की अनुमति दी गई है। साल में तीन से चार महीने ही इनमें काम होता…
Read Moreविधानसभा में उठेगा आयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन का मुद्दा
कांग्रेस विधायक दल मंगलवार को तय करेगा कि दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले होने जा रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में अंतिम राय बनेगी। चूंकि यह मामला विधायकों से संबंधित है तो इस पर पूरे विधायक दल की सहमति ली जाएगी। इस संबंध में रविवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा हुई है, पर इस पर अंतिम निर्णय विधायक…
Read Moreविधानसभा सत्र आज से आरम्भ, पहले ही दिन नोंकझोक होने की संभावना, विपक्ष भी कड़े तेवर दिखाने की तैयारी में
हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार को 11 बजे शुरू होगा। 10 दिन तक चलने वाला सत्र 9 सितंबर तक चलेगा। चौदहवीं विधानसभा के छठे सत्र के पहले दिन विपक्ष प्रश्नकाल को बाधित कर हंगामा कर सकता है। सदन में सड़क-पुलों, आपदा, अपराध, नशा, स्कूलों के विलय जैसे कई विषयों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष में घमासान होगा। मानसून सत्र में 936 प्रश्न उठेंगे। इनमें से 640 तारांकित होंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री और मंत्रियों के मौखिक जवाब के लिए भेजा गया है। 296 प्रश्न अतारांकित होंगे, जिनके उत्तर लिखित में…
Read Moreमुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये का आवंटन : सीएम सुक्खू
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि प्रदेश सरकार ने एक नई पहल करते हुए ‘मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना’ शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा, बेसहारा, तलाकशुदा महिलाओं और विकलांग माता-पिता को उनके बच्चों की शिक्षा और कल्याण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस योजना के लिए सालाना 53.21 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित करेगी। उन्होंने कहा कि योजना का मुख्य उद्देश्य दो विशिष्ट आयु समूहों को सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं…
Read More