शिक्षण संस्थान बंद रखने का आज हो सकता है फैसला

शिक्षण संस्थान बंद रखने का आज हो सकता है फैसला

शिमला हिमाचल प्रदेश में एक मई तक शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला शुक्रवार को हो सकता है। 16 अप्रैल को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में उच्च अधिकारियों की बैठक होने जा रही है। इसमें कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की समीक्षा की जाएगी। प्रदेश में अभी 21 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद रखे गए हैं। बुधवार को सरकार ने बोर्ड कक्षाओं सहित कॉलेजों की परीक्षाओं को 17 मई तक टालने का फैसला लिया है। एक मई को परीक्षाओं को लेकर समीक्षा की बात कही है। ऐसे में…

Read More

पर्यटकों को आज से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह

पर्यटकों को आज से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह

शिमला हिमाचल प्रदेश आपदा प्रबंधन सेल की ओर से राज्य में आने वाले पर्यटकों के लिए जारी आदेश शुक्रवार से लागू हो जाएंगे। नए आदेश के तहत प्रदेश में भारी कोविड मामलों वाले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान और पंजाब से सड़क, हवाई जहाज या ट्रेन से आने वाले पर्यटकों को आने से पहले 72 घंटे के अंदर आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट लाने की सलाह दी गई है।  यात्रियों या पर्यटकों के आने पर रोक नहीं रहेगी। खुले स्थलों में जनहित में होने वाले प्रशासनिक या आधिकारिक कार्यक्रमों…

Read More

अंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान

अंतरराज्यीय सीमा पर अतिक्रमण, सरकार से उठाया जाएगा  मामला : विधायक हर्षवर्धन चौहान

रोनहाट (सिरमौर) हिमाचल प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमा मीनस पुल पार कर पड़ोसी राज्य उत्तराखंड ने अतिक्रमण किया है। प्रदेश की जमीन पर उत्तराखंड के लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) ने 14 मीटर अंदर तक सड़क कार्य करवा दिया है। उत्तराखंड ने सूबे के अधीन आने वाली सड़क में करीब 10 लाख रुपये खर्च करके सुरक्षा दीवार और चार पैरापिट बनाए हैं। प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नाम से टौंस नदी के पुल के निर्माण की लगी लोकार्पण पट्टिका भी तोड़ दी है।  जानकारों की मानें तो उत्तराखंड राज्य बनने…

Read More

शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद करने की तैयारी

शिक्षण संस्थान 15 अप्रैल तक  बंद करने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश में 15 अप्रैल तक शिक्षण संस्थान बंद करने की तैयारी है। राज्य सचिवालय में मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 15 अप्रैल तक स्कूल-कॉलेज बंद रखने की वकालत की। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ भी इस प्रस्ताव पर मंथन किया गया। अब मुख्यमंत्री से अंतिम मंजूरी लेने के बाद शिक्षण संस्थानों को 15 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला होने की संभावना है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि कोरोना के मामले लगातार बढ़…

Read More

डॉक्टरों के तबादले पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया निर्णय

डॉक्टरों के तबादले पर रोक, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने लिया निर्णय

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते सरकार ने कई फैसले लिए हैं। सरकार ने डॉक्टरों के तबादलों पर रोक लगा दी है। विशेष परिस्थिति में ही मुख्यमंत्री की मंजूरी पर तबादले हो सकेंगे। उधर, प्रदेश के जिन स्वास्थ्य संस्थानों और अस्पताल में स्टाफ सरप्लस होगा, उन्हें कोरोना मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए दूसरे संस्थानों में भेजा जाएगा। राज्य में रोजाना 300 से ज्यादा मामले आ रहे हैं। प्रदेश में सक्रिय मरीज 2719 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 1035 पहुंच गई है। सरकार ने…

Read More

डॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां

डॉक्टरों को आपात स्थिति में ही मिलेंगी छुट्टियां

शिमला हिमाचल प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर सख्ती कर दी है। अब विभाग ने डॉक्टरों को फील्ड में ही रहने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति में ही डॉक्टरों को छुट्टी मिल सकेगी। प्रदेश के चार जिलों ऊना, सोलन, सिरमौर और कांगड़ा में कोरोना विकराल रूप धारण कर रहा है। स्वास्थ्य विभाग इन जिलों के सीएमओ के साथ संपर्क बनाए हुए है। सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों को सतर्क रहने को कहा जा रहा है।    बीते एक सप्ताह से…

Read More

आयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी

आयोग की सिफारिश पर नया वेतनमान देने की तैयारी

शिमला हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार अपने कर्मचारियों को पंजाब सरकार के छठे वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नया वेतनमान देने की तैयारी में है। अगले चुनावी वर्ष को देखते हुए सरकार पर इसे इसी साल देने का दबाव है। ऐसे में इसे आगे टालना भी कर्मचारियों की नाराजगी को मोल लेना होगा। एक अनुमान के अनुसार सरकार पर इससे एक साथ 3000 करोड़ रुपये या इससे अधिक का आर्थिक बोझ पड़ सकता है। प्रदेश सरकार वेतनमान देने के मामले में पंजाब सरकार का अनुसरण करती है। अब पंजाब…

Read More

योजनाओं का लाभ नहीं देने वाले निजी बैंक नपेंगे, बैंकर्स समिति ने लिया कड़ा संज्ञान

योजनाओं का लाभ नहीं देने वाले निजी बैंक नपेंगे, बैंकर्स समिति ने लिया कड़ा संज्ञान

शिमला हिमाचल प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं का लोगों को लाभ नहीं देने वाले निजी बैंकों से जवाबतलबी की जाएगी। शिमला में हुई राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की 159वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस पर संज्ञान लिया। उन्होंने बिना तैयारी बैठक में शामिल होने आए निजी बैंक प्रबंधकों को आगाह भी किया। फसल बीमा का क्लेम समय से नहीं देने पर बीमा कंपनियों को लताड़ भी लगाई गई। बैठक में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रबंधकों ने कहा कि सरकार की…

Read More

प्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी नहीं बता पाए

प्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी नहीं बता पाए

शिमला हिमाचल प्रदेश के 13 विधायक अपने हलके के लिए दो-दो प्राथमिकताएं भी योजना विभाग को नहीं बता पाए। लोग इस इंतजार में रहते हैं कि उनकी पानी, सिंचाई या सड़क की योजना विधायक प्राथमिकता में डाली कि नहीं, मगर बजट बुक में अपने विधायकों के नाम के आगे कॉलम खाली पाकर यह उनके लिए अबूझ पहेली बनी रहती है। कुछ हलकों में तो हर साल लगभग यही हालात बने हुए हैं। नतीजतन एक अप्रैल से शुरू होने जा रहे आगामी वित्तीय वर्ष 2021-22 की बजट बुक में इनके विधानसभा…

Read More

बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी : उपभोक्ताओं को लग सकता झटका

बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी : उपभोक्ताओं को लग सकता झटका

शिमला हिमाचल प्रदेश के 21.48 लाख घरेलू और 4.18 लाख अन्य श्रेणियों के उपभोक्ताओं को अप्रैल अंत में महंगी बिजली का झटका लग सकता है। 251 करोड़ के घाटे का हवाला देकर बिजली बोर्ड ने दरें बढ़ाने के लिए नियामक आयोग में याचिका दायर की है। याचिका पर आयोग ने 28 अप्रैल को जन सुनवाई निर्धारित की है। इस दौरान बिजली दरों को लेकर उपभोक्ताओं के सुझाव और आपत्तियां दर्ज किए जाएंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 6 मार्च को पेश किए बजट में बिजली बोर्ड को 420 करोड़ की सब्सिडी…

Read More