एशियन विकास बैंक के पीआरएफ मिशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एशियन विकास बैंक के पीआरएफ मिशन ने मुख्यमंत्री से की भेंट

एचपी शिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण में चार हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में विकसित होंगे बागीचे, 15 हजार किसान-बागवान होंगे लाभान्वित एशियन विकास बैंक के प्रोजेक्ट रेडिनेस फाइनेंसिंग (पी.आर.एफ.) मिशन के दल ने आज यहां एचपीशिवा परियोजना के लिए टीम लीडर, सुनई किम की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की और उन्हें मिशन के उद्देश्यों तथा फील्ड भ्रमण के दौरान प्राप्त अनुभवों से अवगत करवाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि 1292 करोड़ रुपए की एचपीशिवा मुख्य परियोजना के प्रथम चरण के लिए 257 क्लस्टरों…

Read More

समाज को दिशा देने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका- मुख्यमंत्री

समाज को दिशा देने में महिलाओं की अग्रणी भूमिका- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविदंर सिंह सुक्खू ने आज शिमला के पीटरहॉफ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता व श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल समारोह में विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं माता, बेटी, पत्नी तथा…

Read More

राज्यपाल ने लोगों से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का लाभ उठाने का आग्रह किया

राज्यपाल ने लोगों से प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना का लाभ उठाने का आग्रह किया

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज यहां कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि परियोजना (पीएमबीजेपी) के तहत हिमाचल प्रदेश के लोगों को 48 जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने लोगों से इस परियोजना का लाभ उठाएं उठाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि 7 मार्च, 2023 को पीएमबीजेपी के तहत पांचवें जन औषधि दिवस का आयोजन किया जा रहा है और इस वर्ष कार्यक्रम की विषय वस्तु ‘जन औषधि-सस्ती भी, अच्छी भी’ है। उन्होंने कहा कि एक मार्च से…

Read More

प्रदेश में अब नशा तस्करो की खैर नहीं, जेल पहुंचाने के लिए बनेगी विशेष टास्क फोर्स

प्रदेश में अब नशा तस्करो की खैर नहीं, जेल पहुंचाने के लिए बनेगी विशेष टास्क फोर्स

शिमला हिमाचल प्रदेश में चिट्टा, सिंथेटिक नशा और अन्य नशीले पदार्थों के तस्करों को जेल पहुंचाने के लिए विशेष टास्क फोर्स बनाने की तैयारी है। इसमें पुलिस और इसके गुप्तचर विभाग सीआईडी आदि से सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति होगी। बटालियनों से भी जवान लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस टास्क फोर्स को गठित करने से पहले गृह विभाग और पुलिस महकमे को विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह टास्क फोर्स हिमाचल प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। यह टास्क फोर्स चिट्टा और अन्य…

Read More

मणिकर्ण में पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पथराव व डंडों से वाहनों का किया नुकसान

मणिकर्ण में पर्यटकों ने मचाया हुड़दंग, पथराव व डंडों से वाहनों का किया नुकसान

पर्यटन नगरी मनाली के ग्राीन टैक्स बैरियर के बाद रविवार रात करीब 12:00 बजे मणिकर्ण में पंजाब से आए पर्यटकों ने खूब हुड़दंग मचाया है। इन लोगों ने स्थानीय लोगों से मारपीट की और पथराव व डंडों से 10 से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचाया है। गाड़ियों के शीशे और लाइटें तोड़ दी हैं। इसमें कई पर्यटकों के वाहन भी शामिल है। अतिरिक्त पुलिस बल  मणिकर्ण रवाना हो गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य संसदीय…

Read More

आगामी वित्त वर्ष में प्रदेश में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगे: मुख्यमंत्री

आगामी वित्त वर्ष में प्रदेश में 18 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल निर्मित होंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार सायं हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि लोगों के आशीर्वाद और सहयोग से आने वाले 10 वर्षों के दौरान हिमाचल, देश का सबसे समृद्ध राज्य बनकर उभरेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के उत्सव और त्यौहार हमारे बन्धुत्वभाव, अनूठी सांस्कृतिक विरासत और परम्पराओं के प्रतीक होते हैं। इनके माध्यम से युवाओं को प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को जानने और समझने…

Read More

सुक्खू सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में, बंद होंगे कम छात्र संख्या वाले 1500 स्कूल

हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से कम छात्र संख्या वाले करीब 1,500 सरकारी स्कूल बंद होंगे। स्कूलों में विद्यार्थियों की कम संख्या के चलते प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। 10 से लेकर 25 छात्र संख्या वाले प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को बंद करने का प्रस्ताव तैयार हुआ है। कैबिनेट की आगामी बैठक में इसको लेकर फैसला होगा। इन स्कूलों में पढ़ रहे विद्यार्थियों, शिक्षकों व गैर शिक्षकों को साथ लगते स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। स्कूलों के खाली भवनों…

Read More

संगठन की मजबूती में समय रहते जुट जाएं निष्क्रिय पदाधिकारी : प्रतिभा सिंह

संगठन की मजबूती में समय रहते जुट जाएं निष्क्रिय पदाधिकारी : प्रतिभा सिंह

शिमला  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने निष्क्रिय पदाधिकारियों से समय रहते संगठन की मजबूती के लिए जुटने को कहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की कुछ ब्लॉकों में धीमी गति पर प्रतिभा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। पार्टी पदाधिकारी अपने उत्तरदायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करें। संगठन की एकजुटता से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की है। यह एकता इसी प्रकार रहनी चाहिए। पार्टी के हाथ से…

Read More

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली

मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ, भव्य शोभा यात्रा निकाली

सुजानपुर(हमीरपुर)  रविवार से शुरू यह मेला चार दिन तक चलेगा। इस मेले में हिमाचल के अलावा राजस्थान, पंजाब व हरियाणा समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंचे हैं। महाराजा संसार चंद की ऐतिहासिक नगरी सुजानपुर में आयोजित चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली मेले का शुभारंभ रविवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने किया। मुख्यमंत्री ने यहां पगड़ी बांधने के बाद भव्य शोभा यात्रा में भाग लिया। इसके बाद प्राचीन मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद वह सीधे ऐतिहासिक चौगान मैदान में पहुंचे। यहां पर कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, उद्योग…

Read More

मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज हमीरपुर जिला के सुजानपुर में स्थित ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय सुजानपुर होली उत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना भी की। इससे पहले, पुराना बस अड्डा के समीप पगड़ी समारोह में भाग लेने के उपरांत मुख्यमंत्री हजारों लोगों की उपस्थिति में मुरली मनोहर मंदिर तक निकाली गई शोभा यात्रा में शामिल हुए। ऐतिहासिक चौगान मैदान में मुख्यमंत्री ने हमीरपुर जिला में पहली बार आयोजित सरस मेले का…

Read More