राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत यूजी डिग्री कोर्स का सिलेबस 31 मार्च तक होगा तैयार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 से कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने के लिए होम वर्क लगभग पूरा कर लिया है। 31 मार्च तक यूजीसी के दिशा-निर्देशों के अनुरूप यूजी डिग्री कोर्स का पाठ्यक्रम तैयार हो जाएगा। इसके बाद इसे ईसी से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसे विवि के आर्डिनेंस का हिस्सा बनाकर लागू किया जा सकेगा। तैयारियों की समीक्षा और नीति पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रदेश विवि में अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. कुलभूषण चंदेल की अध्यक्षता में करीब ढाई घंटे तक बैठक हुई। इसमें प्रो. कुलभूषण चंदेल…

Read More

राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री को दी बधाई

राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश की जनता ने  मुख्यमंत्री को दी बधाई

प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज आनी विधानसभा क्षेत्र से पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस छोटी सी अवधि में प्रदेश की उन्नति के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले हरित बजट में प्रदेश के समावेशी विकास के साथ ही सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं घोषित की हैं जिनके…

Read More

प्रदेश सरकार ने एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ के एमओयू पर किए हस्ताक्षर, पांच शहर होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ के एमओयू पर किए हस्ताक्षर,  पांच शहर होंगे लाभान्वित: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार ने आज यहां राज्य के पांच शहरों में पेयजल और स्वच्छता सेवाओं में सुधार के लिए फ्रांसीसी विकास एजेंसी ‘एजेंस फ्रैंकेंज डी. डेवलपमेंट’ (एएफडी) के साथ 817.12 करोड़ रुपये की परियोजना के समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की उपस्थिति में प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी व एएफडी की ओर से कंट्री निदेशक ब्रूनो बोस्ले ने समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य राज्य के पांच शहरों…

Read More

मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ने विश्व वानिकी दिवस पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर ‘हटेगी फुलणू, लौटेगी चरागाह’ अभियान का शुभारम्भ किया। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को वनों की आग की रोकथाम और लैंटाना प्रभावित क्षेत्रों में पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली के बारे में जागरूक करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वनों की आग न केवल वन सम्पदा बल्कि क्षेत्र की जैव विविधता, वातावरण और पारिस्थितिकी को प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि गर्मियों में सूखे के दौरान वन चीड़ की पत्तियों और सूखे घास-फूस से भर जाते हैं।…

Read More

हिमाचल लोकसेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया : सीएम सुक्खू

हिमाचल लोकसेवा आयोग 10 दिन में शुरू करेगा दो हजार पदों की भर्ती प्रक्रिया : सीएम सुक्खू

प्रदेश की कांग्रेस सरकार के 100 दिन पूरे होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार की 100 दिन की उपलब्धियों को गिनाया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अगले 10 दिन के भीतर हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग भंग किए गए कर्मचारी चयन आयोग के दो हजार विभिन्न पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। अभ्यर्थियों से कोई फीस नहीं ली जाएगी और न ही आयु सीमा की शर्त रहेगी। एक महीने के अंदर इसका रिजल्ट जारी होगा। वहीं, पुरानी लंबित…

Read More

गगल एयरपोर्ट के लिए 83 फीसदी निजी भूमि को किया जाएगा अधिगृहित

गगल एयरपोर्ट के लिए 83 फीसदी निजी भूमि को किया जाएगा अधिगृहित

सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) ने प्रदेश सरकार को गगल एयरपोर्ट विस्तार को लेकर किए गए सर्वे की रिपोर्ट सौंप दी है। इस दौरान एसआईए की ओर से गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण की जद में आने वाले 14 गांवों का सर्वे किया जाना था, लेकिन दो गांवों के लोगों ने सर्वे का बहिष्कार किया है। इसके चलते 12 गांवों में किए गए आकलन की 230 पेज की रिपोर्ट को टीम ने प्रदेश सरकार को सौंप दिया है। इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए एसआईए ने 14 गांवों के प्रभावित होने वाले…

Read More

केंद्र सरकार से उठाएंगे जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद : जगत सिंह नेगी

केंद्र सरकार से उठाएंगे जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद : जगत सिंह नेगी

राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के साथ भूमि विवाद का मामला केंद्र सरकार से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंबा जिले की 16 हजार बीघा भूमि पर पड़ोसी राज्य का कब्जा है। निशानदेही होने के बाद भी मामला हल करने में जम्मू-कश्मीर प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है। ऐसे में हिमाचल सरकार ने मामले को केंद्र से उठाने का फैसला लिया है। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान डलहौजी से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने यह मामला उठाया। सरकार ने पूछा कि मामले में क्या कार्रवाई की…

Read More

अमृतपाल दूसरे राज्यों के रास्ते भाग सकता है चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में अलर्ट

अमृतपाल दूसरे राज्यों के रास्ते भाग सकता है चंडीगढ़, हरियाणा और हिमाचल में अलर्ट

अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां राज्य के भीतर और बाहर चौतरफा तलाशी अभियान चला रही हैं। इस कड़ी में पंजाब से सटे हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजधानी चंडीगढ़ में भी अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा अलर्ट जारी करने के साथ ही पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से सभी जरूरी मदद देने का भरोसा दिलाया गया है। राज्य पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल पड़ोसी राज्यों में छिप सकता है या इन राज्यों के रास्ते देश के अन्य राज्यों में जा…

Read More

पेट्रोल-डीजल पर सुक्खू सरकार नहीं लगाएगी उपकर

पेट्रोल-डीजल पर सुक्खू सरकार नहीं लगाएगी उपकर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में ग्रीन सेस लगाने का कोई विचार नहीं है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल पर भी कोई सेस नहीं लगाया जाएगा। सोमवार को प्रश्नकाल के दौरान विधायक चैतन्य शर्मा के सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल को वर्ष 2026 तक ग्रीन स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

Read More

सदन में कानून व्यवस्था के मामले पर पक्ष और विपक्ष में तकरार

सदन में कानून व्यवस्था के मामले पर पक्ष और विपक्ष में तकरार

विधानसभा सत्र के दौरान सत्तापक्ष व विपक्ष में कानून व्यवस्था के मामले पर तीखी नोकझोंक हुई। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने उनके क्षेत्र में चरमराई कानून व्यवस्था का सवाल उठाया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सत्तापक्ष व विपक्ष में कानून व्यवस्था के मामले पर तीखी नोकझोंक हुई। प्रश्नकाल के दौरान भाजपा विधायक त्रिलोक जम्वाल ने उनके क्षेत्र में चरमराई कानून व्यवस्था का सवाल उठाया। जम्वाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व एक राजनीतिक दल के नेता ने सीमेंट कंपनी के बड़े अधिकारी की गाड़ी…

Read More