मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश की बागडोर संभालते ही यह संदेश दिया कि हिमाचल की नवगठित सरकार निराश्रित बच्चों, महिलाओं और समाज के अन्य कमजोर वर्गों के अभिभावक अथवा संरक्षक के रूप में कार्य करेगी। अपने पहले हरित बजट में प्रदेश की खराब वित्तीय सेहत के बावजूद मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने का प्रयास किया है और विशेष तौर पर सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाने और 27 वर्ष की आयु…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
क्रिकेट विश्वकप के मुकाबले खेले जाएंगे धर्मशाला स्टेडियम में
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल मैचों के बाद अक्तूबर और नवंबर में होने वाले एकदिवसीय विश्व कप के मैचों आयोजन भी होगा। दुबई में हुई आईसीसी की बैठक में विश्व कप के मैचों की तिथियां और भारत के स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। कुल 12 स्टेडियमों में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम भी शामिल है। 5 अक्तूबर से शुरू होने वाले क्रिकेट विश्व कप का फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा। इसके अलावा अन्य मुकाबले धर्मशाला, बंगलूरू, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, इंदौर, राजकोट…
Read Moreपरिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक, एफआईआर दर्ज
हिमाचल प्रदेश परिवहन विभाग में ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का पेपर भी लीक हुआ है। मामले की जांच के बाद अब विशेष जांच टीम ने बुधवार को हमीरपुर विजिलेंस थाने में मामला दर्ज किया है। यह पांचवीं एफआईआर है। इस बार पोस्ट कोड 819 ट्रैफिक इंस्पेक्टर भर्ती मामले में एफआईआर दर्ज की है। इसमें आयोग की निलंबित वरिष्ठ सहायक उमा आजाद, दोनों बेटे नितिन और निखिल और अभ्यर्थी रवि कुमार के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। अभी तक छह विभिन्न पोस्ट की भर्तियों के संदर्भ में एसआईटी पांच मामले दर्ज…
Read Moreनिशुल्क किताबों-वर्दी की खरीद के लिए केंद्र ने मंजूर किए 1,388 करोड़
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम बनाने, पहली से आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी और किताबें देने के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के लिए 1,388 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है। नई दिल्ली में हुई प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड की बैठक में शिमला से वर्चुअल तौर पर जुड़े शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन और परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने प्रदेश में शुरू की जाने वाली विभिन्न योजनाओं को लेकर प्रस्तुति दी। 1,208 करोड़ की राशि प्रोजेक्ट अप्रूबल बोर्ड और 180 करोड़ की राशि स्टार्स…
Read Moreभाजपा ने पानी के पाइपों को बनाया चुनावी हथियार : मुकेश अग्निहोत्री
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा ने पानी के पाइपों को अपना चुनावी हथियार बनाया। बेरहमी से पाइपों की प्रदेश में सप्लाई की गई। झंडे़, कुर्सी, बाड़ और चारपाइयां बनाने में भी पाइपों का इस्तेमाल हुआ। जल जीवन मिशन वर्ष 2024 में खत्म होना था। भाजपा ने जल्दबाजी में दो साल पहले ही निपटा दिया। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मपुर में चंद्रशेखर कांग्रेस विधायक बने हैं। पूर्व सरकार के खिलाफ जनता का यह श्वेत पत्र है। कांग्रेस विधायक केवल सिंह पठानिया ने प्रश्नकाल…
Read Moreकैबिनेट की बैठक कल, लिए जाएंगे अहम फैसले
हिमाचल प्रदेश मत्रिमंडल की बैठक कल शुक्रवार को राज्य सचिवालय शिमला के शिखर सम्मेलन हाल में होगी। मत्रिमंडल की यह बैठक सांय 5:30 बजे शुरू होगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। मत्रिमंडल की बैठक में कई पद भरने का फैसला लिया जा सकता है। लोक सेवा आयोग दस दिन के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है।
Read Moreपांच लाख से कम के टेंडर जल शक्ति विभाग में होंगे ऑफलाइन, आदेश जारी
जल शक्ति विभाग में अब पांच लाख रुपये से कम के टेंडर ऑफलाइन होंगे। हिमाचल प्रदेश सरकार ने जल शक्ति विभाग को इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस सरकार के सत्ता में आते ही ऑफलाइन टेंडर पर रोक लगा दी थी। अब सरकार ने इनकी बहाली कर दी है। सरकार का मानना है कि इस फैसले से विकास कार्यों को गति मिलेगी। पानी की नई पाइपलाइन बिछाने, टैंक निर्माण आदि कार्य जल्द हो सकेंगे। पांच लाख से ज्यादा के टेंडर पहले की तरह ऑनलाइन ही होंगे। प्रदेश…
Read Moreप्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए भूकंप के तेज झटके
हिमाचल प्रदेश में मंगलवार देर रात करीब 10:17 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके प्रदेश के अधिकतर जिलों में महसूस किए गए हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में इस दौरान लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। दो से तीन बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। किन्नौर में देर रात को एक बार फिर से भूकंप के झटके लगे। बताया जाता है कि बीती रात 12 बजकर 51 मिनट पर फिर…
Read Moreहाईकोर्ट ने कई अहम मामलो में लिए बड़े फैसले, जानिए विस्तार से
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) के कुलपति की नियुक्ति को हाईकोर्ट के समक्ष चुनौती दी गई है। अदालत ने केंद्र सरकार समेत सीयू के रजिस्ट्रार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई 15 मई को निर्धारित की गई है। देव आशीष भट्टाचार्य की ओर से दायर याचिका में कुलपति सत प्रकाश बंसल की नियुक्ति को चुनौती दी गई है। आरोप लगाया गया है कि प्रोफेसर बंसल की नियुक्ति विश्वविद्यालय अनुदान आयोग विनियम, 2010 के अनुसार नहीं की गई है। नियमों के अनुसार कुलपति के रूप में नियुक्त…
Read Moreकिरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई तक होगा पूरा, पीएम मोदी आ सकते है उद्धघाटन के लिए
हिमाचल प्रदेश के लिए पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण परियोजना किरतपुर-नेरचौक फोरलेन का निर्माण कार्य 15 मई को पूरा हो जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मंडी के परियोजना निदेशक ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर इस बारे में सूचित किया है। परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री गडकरी भी उनके साथ मौजूद रह सकते हैं। हालांकि अभी उद्घाटन शेड्यूल तय होने में वक्त लगेगा। केंद्रीय मंत्रालय की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही तय होगा कि उद्घाटन के लिए कौन आएगा।…
Read More