इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) 3 अप्रैल 2023 (प्रातः 11:00 बजे) अपना 36वॉं दीक्षांत समारोह मना रहा है। दीक्षांत समारोह का मुख्य कार्यक्रम इग्नू मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित किया जाएगा तथा देशभर के 36 चुनिंदा क्षेत्रीय केन्द्रों पर भी टैलिकॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इसका सीधा प्रसारण उपलब्ध रहेगा। मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित किए जाने वाले समारोह में भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू मुख्य अतिथि होंगी तथा दीक्षांत भाषण देंगी । समारोह में श्री धर्मेन्द्र प्रधान, माननीय मन्त्री शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता, भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि होंगे। इस दीक्षांत समारोह में सत्रांत परीक्षा दिसम्बर, 2021 तथा जून, 2022 में विभिन्न कार्यक्रमों में उत्तीर्ण छात्रों…
Read MoreCategory: Himachal Pradesh
इंग्लैंड से शिमला आ रहे अंग्रेज अपने फुट प्रिंट ढूंढने, जानें पूरा मामला
ब्रिटेन से अंग्रेज अपने या अपने पुरखों के फुट प्रिंट ढूंढने हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला आ रहे हैं। ऐसे कई अंग्रेज भी पहुंच रहे हैं, जो भारत की आजादी के एक या डेढ़ दशक बाद भी यहां जन्मे। पिछले दिनों इंग्लैंड का एक व्यक्ति पत्नी सहित शिमला घूमने आया। वह शिमला सेनीटेरियम अस्पताल से अपने जन्म के बाद के फुट प्रिंट और अपनी मां के थंब इंप्रेशन अपने साथ ले गया। ब्रिटिशकाल के दौरान शिमला भारत की ग्रीष्मकालीन राजधानी था। आजादी के बाद अंग्रेजों को शिमला से इंग्लैंड लौटने में…
Read Moreआईपीएल :क्रिकेट का महाकुम्भ शुरू खेल प्रेमियों में खासा उत्साह
आईपीएल के 16वें सीजन का धूमधड़ाका शुक्रवार से शुरू हो रहा है। देश-विदेश के बड़े खिलाड़ियों के बीच इस बार हिमाचल के चार क्रिकेटर भी खेलते हुए दिख सकते हैं। पहला मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ जाइंट्स के बीच खेला जाएगा, लेकिन शनिवार को होने वाले मैच में हिमाचल के तीन क्रिकेटरों पर प्रशंसकों की नजर रहेगी। किंग्स पंजाब और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाले इस मुकाबले में ऋषि धवन, राजा बावा और वैभव अरोड़ा अपनी-अपनी टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं। ऋषि…
Read Moreएचआरटीसी की 15 साल पुरानी 112 बसें कल से रूटों पर नहीं चलेंगी
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की 112 पुरानी बसें 1 अप्रैल से रूटों पर संचालित नहीं होंगी। सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का संचालन न करने के आदेशों के चलते 112 बसों का संचालन रोक दिया जाएगा। एचआरटीसी के बेड़े में इस समय करीब 3,200 बसें हैं। एचआरटीसी ने टाटा की 150 नई बसों की खरीद की है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि पुरानी बसें हटने के बाद नई बसें निगम के बेड़े में शामिल हो जाएंगी, जिसके…
Read Moreस्कूल शिक्षा बोर्ड : 85 फीसदी से अधिक अंक लेने वालों को मिलेंगे 10 अंक
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से मुहैया करवाई जाने वाले डॉ. राधाकृष्ण छात्रवृति योजना के लिए 85 फीसदी से अधिक अंक लेने वाले परीक्षार्थी को 10 अंक मिलेंगे। इसके अलावा जिस अभ्यर्थी के परिवार की सालाना आय 50 हजार से कम होगी, उसे भी 10 अंक आवंटित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृति योजना के लिए अंकों का निर्धारण किया है। प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वर्ष 2022 में संचालित दसवीं और 12वीं की नियमित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 14-14 मेधावी विद्यार्थियों को डॉ. राधाकृष्णन छात्रवृति…
Read Moreसुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल में ई-जेल सॉफ्टवेयर शुरू करने के आदेश
अदालत से जमानत मिलने के बावजूद विचाराधीन कैदियों को रिहा करने में देरी होने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा संज्ञान लिया है। अदालत ने हिमाचल में भी ई-जेल सॉफ्टवेयर शुरू करने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अनुपालना असम, झारखंड, तेलंगाना और गुजरात ने शुरू कर दी है। हिमाचल प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और गोवा राज्यों के लिए अदालत ने ई-जेल सॉफ्टवेयर शुरू करने के आदेश दिए हैं। जमानत मिलने के बावजूद कैदियों को रिहा करने में हो रही देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान…
Read Moreनई औद्योगिक इकाइयां लगाने को एनओसी देने के लिए हर विभाग का निर्धारित होगा समय : हर्षवर्द्धन
हिमाचल प्रदेश में नई औद्योगिक इकाइयां लगाने के लिए एनओसी देने को हर विभाग की समय सीमा निर्धारित की जाएगी। धारा 118 सहित संबंधित विभागों से ली जाने वाले एनओसी को सरकार स्वयं निवेशकों को उपलब्ध करवाएगी। उद्योग मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम खत्म कर इनवेस्टमेंट ब्यूरो बनाने के लिए जल्द एक्ट लाया जाएगा। प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा के सवाल पर मंत्री हर्षवर्द्धन चौहान ने यह स्थिति स्पष्ट की। उद्योग मंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 में धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इनवेस्टर मीट…
Read Moreफसल खराब होने पर किसानो को मिले उचित मुआवज़ा : तरसेम सिंह सग्गी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) हिमाचल प्रदेश की बैठक विश्राम गृह पांवटा साहिब में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता इकाई के प्रदेश अध्यक्ष तरसेम सिंह सग्गी ने की। इस दौरान किसानों की मांगों और समस्याओं के बारे में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। इसके बाद किसानों ने एसडीएम जीएस चीमा के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा है, इसमें पिछली सरकार के दौरान धान फसल को हुई क्षति का मुआवजा शीघ्र प्रदान करने एवं किसानों के हित में उचित कदम उठाने की मांगें रखीं। इस मौके पर तरसेम सिंह…
Read Moreराष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष समेत 112 कार्यकर्ता पद से हटाए
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यदोपति ठाकुर सहित 112 पदाधिकारी पदभार मुक्त कर दिए गए हैं। नई दिल्ली में राहुल गांधी के समर्थन में युवा कांग्रेस के प्रदर्शन में शामिल नहीं होने पर बुधवार को युकां के प्रदेश प्रभारी अमरप्रीत लाली ने यह कार्रवाई की। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की ओर से हुई कार्रवाई की जद में प्रदेश कार्यकारिणी के एक उपाध्यक्ष, 20 महासचिव, 29 सचिव और चार संयुक्त सचिव आए हैं। 47 विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त अध्यक्ष भी पद से हटा दिए गए हैं। पूर्व मंत्री…
Read Moreबंद किए खंड कार्यालय जरूरत को देखते हुए दोबारा खोले जाएंगे : मंत्री अनिरुद्ध
मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खंड व्यवस्थित करने के लिए सभी विधायकों से अपने प्रस्ताव देने को कहा है। विधानसभा सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक संजय रत्न के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए बंद किए खंड कार्यालय दोबारा खोले जाएंगे। हिमाचल प्रदेश में दिसंबर 2025 में होने वाले ग्राम पंचायत चुनाव से पहले प्रदेश के सभी खंड व्यवस्थित कर दिए जाएंगे। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने खंड व्यवस्थित करने के लिए सभी विधायकों से अपने प्रस्ताव…
Read More