नई दिल्ली दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज अपना 52वां जन्म दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर सुबह से ही उन्हें कई नेताओं और राजनेताओं की ओर से सोशल मीडिया पर बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। केजरीवाल ने इस ट्वीट के जवाब में शुभकामनाओं के लिए प्रधानमंत्री का आभार…
Read MoreCategory: Delhi
आतंकियों का सफाया करने वाले चार जांबाजों को शौर्य चक्र
दिल्ली / जम्मू विंग कमांडर विशक नायर, ले कर्नल कृष्ण रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक दुबे को मिलेगा सम्मान सेना के 31 और पुलिस के 916 जवानों को वीरता पदक विस्तार जम्मू-कश्मीर में आतंक विरोधी अभियानों में अदम्य साहस दिखाने वाले सेना के चार जांबाजों को शौर्य पदक दिया जाएगा। इनमें वायु सेना के विंग कमांडर विशक नायर और सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल कृष्ण सिंह रावत, मेजर अनिल उर्स और हवलदार आलोक कुमार दुबे शामिल हैं। स्वतंत्रा दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को राष्ट्रपति ने सेना के…
Read Moreदेश में कोरोना वायरस का आंकड़ा 25 लाख के पार, रोजाना 60,000 से अधिक मामले आ रहे सामने
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी लगातार जारी है। शनिवार को 65,002 नए मामले सामने आए। यह आठवां दिन है जब 60,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 25 लाख 26 हजार के पार पहुंच गया है। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 18 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में तेजी आई है। शनिवार सुबह अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 996 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 49,036 हो…
Read Moreस्वतंत्रता दिवस पर मोदी ने किए 10 बड़े एलान
नई दिल्ली कोरोना संकट के बीच आज देश 74वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश के नागरिकों के लिए 10 बड़े एलान किए। अपने 86 मिनट के भाषण में पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत, कोरोना संकट, आतंकवाद और विस्तारवाद जैसे मुद्दों पर बोला। पीएम मोदी ने हर नागरिक को हेल्थ कार्ड देने वाली नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन जैसी बड़ी योजना के तत्काल प्रभाव से शुरू होने का एलान किया। इसके अलावा, देश में हो रहे डिजिटलीकरण को लेकर उन्होंने…
Read Moreभारत की तीनों सेनाओं को उन्नत हथियारों की खरीद की मंजूरी, ये पलक झपकते ही तबाह करने में सक्षम
नई दिल्ली पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन से तनातनी के बीच रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को तीनों सेनाओं को 8,722.38 करोड़ रुपये के नए और उन्नत हथियारों की खरीद की मंजूरी दे दी। आत्मनिर्भर भारत की पहल के तहत रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अगुवाई में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) की बैठक में खरीद के इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई। इसमें नौसेना के लिए तोपें और वायुसेना के लिए 106 बेसिक ट्रेनर एयरक्रॉफ्ट की खरीद भी शामिल हैं। 36 विमानों की खरीद एचटीटी-40 बेडे़ के…
Read Moreकोरोना से भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश : डब्ल्यूएचओ
नई दिल्ली कोरोना से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका और ब्राजील की तुलना में देश में पिछले सात दिनों में सबसे अधिक मरीज मिले। डब्ल्यूएचओ के आंकड़ों के अनुसार कोरोना से भारत तीसरा सबसे अधिक प्रभावित देश है। दुनिया के 23 फीसदी मरीज देश में हैं। दुनिया की कुल 15 फीसदी मौतें भारत में हुईं हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार 10 अगस्त तक पिछले सात दिनों में कुल 4,11,379 मामले सामने आए हैं और 6251 की मौत हुई है। अमेरिका में इतने ही समय में 3,69,575 मरीज मिले और 7232 की मौत…
Read Moreलोन के नाम पर 500 लोगों से 2.5 करोड़ की ठगी, सात गिरफ्तार
नई दिल्ली दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा की साइबर सेल ने फर्जी कॉल सेंटर चलाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए टेलीकॉम कंपनी के सेल्स प्रमोटर व गिरोह सरगना समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रिलायंस कैपिटल से लोन दिलाने का झांसा देते थे और रिलायंस कैपिटल के फर्जी कागजात व साइट भी बना रखी थी। आरोपी हर महीने 20 से 25 लोगों ठगी करते थे। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी करीब 500 लोगों से 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा की ठगी कर चुके हैं।…
Read Moreयूपी में एमओयू साइन होते हैं, पर रोजगार नहीं मिलता : प्रियंका गांधी
नई दिल्ली कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बाद महासचिव प्रियंका गांधी ने युवाओं के रोजगार का मामला उठाया है। प्रियंका ने उत्तर प्रदेश सरकार से पूछा कि हर साल इन्वेस्टर्स समिट में एमओयू साइन होते हैं लेकिन उसका लाभ नहीं दिखता। प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लगाकर इन समिट में ये काम कागजी शेर बनने के लिए किया जाता है। उत्तर प्रदेश में भयंकर बेरोजगारी है और आर्थिक तंगी की वजह से आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार को ये बताना चाहिए कितने एमओयू धरातल पर उतरे। कितने युवाओं…
Read Moreदिल्ली में कोरोना वायरस हो रहा है बेदम, स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रिकवरी रेट का 90 फीसदी
नई दिल्ली राजधानी में कोरोना वायरस बेदम हो रहा है। सोमवार को यहां कोरोना का रिकवरी रेट 90 फीसदी के पार पहुंच गया। विशेषज्ञों का कहना है कि रिकवरी रेट का 90 फीसदी के आंकड़े को पार करना दर्शाता है कि अब संक्रमण पर काफी हद तक लगाम लग चुकी है। नए मामले कम हो गए हैं। जितने लोग संक्रमित मिल रहे हैं। उससे ज्यादा ठीक हो रहे हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 1,46,134 हो गई है और इनमें से 1,31,657 लोग ठीक…
Read Moreपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई आई है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुखर्जी ने ट्वीट कर कहा, ‘एक अस्पताल के दौरे पर मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। पिछले सप्ताह मेरे साथ संपर्क में आए उन सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे खुद को आइसोलेट कर लें और कोरोना की जांच करवाएं।’ गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, जल संसाधन मंत्री अर्जुन मेघवाल भी कोरोना…
Read More